मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
मिशन 2027 को लेकर गांव परवाना में चाय पर हुई चर्चा, गणमान्य लोगों के साथ राजपाल लोधी ने किया संवादविभाग की लापरवाही से सड़क पर दुर्घटना को दावत दे रहे घूमते छुटटा गोवंश जिम्मेदार बेखबर।नौकरी का झांसा देना पड़ा भारी: चेक हुआ बाउंस बीएसए ने शिक्षक को किया निलंबित*अम्बेडकर नगर मे बेमौसम बारिश से फसलें बर्बाद किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग*खनन व्यवसायी द्वारा विद्युत बिल जमा करने गए संविदा कर्मी के साथ की गई मारपीटप्रभारी कलेक्टर के अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक आयोजित। टीएचआर एवं हॉट कुक्ड मील की गुणवत्ता का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश।पूंछ पुलिस ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर डीपीएल पूंछ में माननीय प्रधानमंत्री के संबोधन का लाइव टेलीकास्ट आयोजित किया पूंछ: भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसरपुंछ: 37 वर्षों की सेवा के बाद इंस्पेक्टर अहमद दीन हुए सेवानिवृत्त, डाक बंगला में दी गई विदाई पुंछ, 31 अक्टूबर 2026: जम्मू-कश्मीर पुलिस विभाग में 37 साल की समर्पित सेवा पूरी करने कराष्ट्रीय एकता दिवस पर सीतापुर पुलिस ने दिलाई एकता की शपथ, स्कूली छात्र-छात्राएं हुए शामिल,,,जिले की सभी खबर एक साथ – पांढुर्णा में एकता दौड़ से लेकर खनिज माफियाओं पर शिकंजे तक, एक दिन में गूंजी अनेक उपलब्धियांमिशन 2027 को लेकर गांव परवाना में चाय पर हुई चर्चा, गणमान्य लोगों के साथ राजपाल लोधी ने किया संवादविभाग की लापरवाही से सड़क पर दुर्घटना को दावत दे रहे घूमते छुटटा गोवंश जिम्मेदार बेखबर।नौकरी का झांसा देना पड़ा भारी: चेक हुआ बाउंस बीएसए ने शिक्षक को किया निलंबित*अम्बेडकर नगर मे बेमौसम बारिश से फसलें बर्बाद किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग*खनन व्यवसायी द्वारा विद्युत बिल जमा करने गए संविदा कर्मी के साथ की गई मारपीटप्रभारी कलेक्टर के अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक आयोजित। टीएचआर एवं हॉट कुक्ड मील की गुणवत्ता का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश।पूंछ पुलिस ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर डीपीएल पूंछ में माननीय प्रधानमंत्री के संबोधन का लाइव टेलीकास्ट आयोजित किया पूंछ: भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसरपुंछ: 37 वर्षों की सेवा के बाद इंस्पेक्टर अहमद दीन हुए सेवानिवृत्त, डाक बंगला में दी गई विदाई पुंछ, 31 अक्टूबर 2026: जम्मू-कश्मीर पुलिस विभाग में 37 साल की समर्पित सेवा पूरी करने कराष्ट्रीय एकता दिवस पर सीतापुर पुलिस ने दिलाई एकता की शपथ, स्कूली छात्र-छात्राएं हुए शामिल,,,जिले की सभी खबर एक साथ – पांढुर्णा में एकता दौड़ से लेकर खनिज माफियाओं पर शिकंजे तक, एक दिन में गूंजी अनेक उपलब्धियां
Dharधार्मिकमध्य प्रदेश

सरदार पटेल की जयंती पर मनावर में निकली विशाल पाटीदार एकता रैली

वरिष्ठजनों, युवाओं और मातृशक्ति ने उत्साह से लिया भाग, लौहपुरुष की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन; सामाजिक एकता और संगठन का दिया संदेश रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597…

सरदार पटेल की जयंती पर मनावर में निकली विशाल पाटीदार एकता रैली
WhatsApp Facebook

वरिष्ठजनों, युवाओं और मातृशक्ति ने उत्साह से लिया भाग, लौहपुरुष की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन; सामाजिक एकता और संगठन का दिया संदेश

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। भारत रत्न एवं लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जन्म जयंती के अवसर पर शनिवार को मनावर में पाटीदार समाज संगठन तहसील मनावर के तत्वावधान में विशाल पाटीदार एकता रैली एवं जन्म जयंती समारोह आयोजित किया गया। रैली में समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं, मातृशक्ति सहित तहसील के विभिन्न ग्रामों से बड़ी संख्या में समाजजनों ने सहभागिता कर सामाजिक एकता, संगठन और भाईचारे का संदेश दिया।

रैली का शुभारंभ प्रातः 11 बजे श्री बांकनाथ मंदिर से हुआ। यहां से ढोल-ढमाकों और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच रैली नगर के प्रमुख मार्गों एवं बाजारों से होती हुई सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा स्थल पर पहुंची। रैली में शामिल समाजजनों ने लौहपुरुष के आदर्शों को आत्मसात करने और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने का संकल्प व्यक्त किया।

*प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन*

सरदार पटेल की प्रतिमा स्थल पर समाज के वरिष्ठजनों एवं उपस्थित समाजजनों ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान सरदार पटेल के व्यक्तित्व, कृतित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान का स्मरण किया गया। देश की सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में निभाई गई उनकी भूमिका को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया।

*तीनों संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजन*

कार्यक्रम में पाटीदार समाज संगठन तहसील मनावर, पाटीदार युवा संगठन एवं पाटीदार महिला संगठन की संयुक्त सहभागिता रही। रैली में मातृशक्ति और युवाओं की उल्लेखनीय उपस्थिति ने आयोजन को सामाजिक एकजुटता का स्वरूप दिया। आयोजन के माध्यम से नई पीढ़ी को महापुरुषों के जीवन, विचारों और राष्ट्रहित में उनके योगदान से परिचित कराने का संदेश भी दिया गया।

अंत में आयोजकों ने सभी समाजजनों का आभार व्यक्त किया तथा सामाजिक समरसता, आपसी सहयोग और संगठन की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प दोहराया।