मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
आयुष्मान भारत योजना के नाम पर फर्जी उपचार कर शासन को करोड़ों रुपये की आर्थिक क्षति पहुंचाने के कथित षड्यंत्र का खुलासा,डिंडौरी नगर परिषद में एएचपी आवास घोटाला” अभी और खुल सकते हैं राजसुभाष इंटर कॉलेज में 8 किमी दौड़ का आयोजन, सपा नेता डा जीराज यादव ने झंडी दिखाकर किया शुभारंभवोट बचाओ–देश बचाओ महारैली में शामिल हुए युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुष्पराज पटेल, साथियों के साथ पहुंचे दिल्ली के रामलीला मैदानजिला पूंछ पुलिस ने दर्ज की तीन एफआईआर, नाका चेकिंग के दौरान 12 मवेशियों को कराया मुक्त सुरनकोट, 31 अक्टूबर: मवेशियों के अवैध परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे निरंतर अभियान के तहत, पुलिसहमीरपुर :गैस वेल्डिंग सिलेंडर फटने से युवक झुलसा, इलाके में मची अफरा-तफरीहमीरपुर :बिवांर में रोडवेज बस और ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत, एक दर्जन से अधिक यात्री घायल, पीईटी और छात्रवृत्ति परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थी व बच्चे भी हादसे का शिकार,हमीरपुर :चौरा देवी मंदिर मैदान में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन, हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति ने किया शुभारंभहमीरपुर :संदिग्ध परिस्थितिय में किशोरी की मौत,आत्महत्या और मिर्गी के दौरे के बीच उलझी मौत की गुत्थीअंबेडकरनगर में सेवानिवृत्त दरोगा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जानआयुष्मान भारत योजना के नाम पर फर्जी उपचार कर शासन को करोड़ों रुपये की आर्थिक क्षति पहुंचाने के कथित षड्यंत्र का खुलासा,डिंडौरी नगर परिषद में एएचपी आवास घोटाला” अभी और खुल सकते हैं राजसुभाष इंटर कॉलेज में 8 किमी दौड़ का आयोजन, सपा नेता डा जीराज यादव ने झंडी दिखाकर किया शुभारंभवोट बचाओ–देश बचाओ महारैली में शामिल हुए युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुष्पराज पटेल, साथियों के साथ पहुंचे दिल्ली के रामलीला मैदानजिला पूंछ पुलिस ने दर्ज की तीन एफआईआर, नाका चेकिंग के दौरान 12 मवेशियों को कराया मुक्त सुरनकोट, 31 अक्टूबर: मवेशियों के अवैध परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे निरंतर अभियान के तहत, पुलिसहमीरपुर :गैस वेल्डिंग सिलेंडर फटने से युवक झुलसा, इलाके में मची अफरा-तफरीहमीरपुर :बिवांर में रोडवेज बस और ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत, एक दर्जन से अधिक यात्री घायल, पीईटी और छात्रवृत्ति परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थी व बच्चे भी हादसे का शिकार,हमीरपुर :चौरा देवी मंदिर मैदान में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन, हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति ने किया शुभारंभहमीरपुर :संदिग्ध परिस्थितिय में किशोरी की मौत,आत्महत्या और मिर्गी के दौरे के बीच उलझी मौत की गुत्थीअंबेडकरनगर में सेवानिवृत्त दरोगा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
Dindoriताज़ा खबरमध्य प्रदेश

कलेक्टर ने चौरा माल की दो प्राथमिक शालाओं का किया औचक निरीक्षण ,शिक्षक की अनुपस्थिति पर जताई नाराजगी, संबंधित अधिकारी को कार्यवाही के निर्देश

गणेश पाण्डे , अखंड भारत समाचार डिण्डौरी डिंडौरी कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने जिले में शैक्षणिक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने तथा विद्यालयों में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति…

कलेक्टर ने चौरा माल की दो प्राथमिक शालाओं का किया औचक निरीक्षण ,शिक्षक की अनुपस्थिति पर जताई नाराजगी, संबंधित अधिकारी को कार्यवाही के निर्देश
WhatsApp Facebook

गणेश पाण्डे , अखंड भारत समाचार डिण्डौरी

डिंडौरी कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने जिले में शैक्षणिक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने तथा विद्यालयों में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चौरा माल स्थित दो प्राथमिक शालाओं का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालयों में उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं, शिक्षण कार्य एवं बच्चों को दी जा रही अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। प्राथमिक पाठशाला चौरा माल में निरीक्षण के दौरान शिक्षक कमल सिंह मरावी अनुपस्थित पाए गए। इस संबंध में स्थानीय लोगों द्वारा भी शिक्षक की अनुपस्थिति को लेकर शिकायत की गई। कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारी को शिक्षक की अनुपस्थिति के संबंध में जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विद्यालय में उपस्थित बच्चों से आत्मीय संवाद किया और उनसे पढ़ाई-लिखाई, कक्षाओं में होने वाली गतिविधियों तथा शिक्षकों द्वारा पढ़ाए जा रहे विषयों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों से प्रश्न पूछकर उनके शैक्षणिक स्तर को भी समझने का प्रयास किया। कलेक्टर ने शिक्षकों को नियमित रूप से कक्षाओं का संचालन करने और बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर दिया।

कलेक्टर ने विद्यालय में बच्चों को दिए जाने वाले मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता, भोजन की उपलब्धता एवं व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बच्चों को निर्धारित मापदंडों के अनुसार गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराया जाए। साथ ही विद्यालयों में स्वच्छता, शिक्षण व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि बच्चों की शिक्षा और उनके भविष्य से जुड़े विषयों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारी विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करें तथा शिक्षकों की उपस्थिति और शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करें, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके।

इस दौरान सीईओ जिला पंचायत दिव्यांशु चौधरी, एसडीएम डिण्डौरी रामाबाबू देवांगन सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।