मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
आयुष्मान भारत योजना के नाम पर फर्जी उपचार कर शासन को करोड़ों रुपये की आर्थिक क्षति पहुंचाने के कथित षड्यंत्र का खुलासा,डिंडौरी नगर परिषद में एएचपी आवास घोटाला” अभी और खुल सकते हैं राजसुभाष इंटर कॉलेज में 8 किमी दौड़ का आयोजन, सपा नेता डा जीराज यादव ने झंडी दिखाकर किया शुभारंभवोट बचाओ–देश बचाओ महारैली में शामिल हुए युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुष्पराज पटेल, साथियों के साथ पहुंचे दिल्ली के रामलीला मैदानजिला पूंछ पुलिस ने दर्ज की तीन एफआईआर, नाका चेकिंग के दौरान 12 मवेशियों को कराया मुक्त सुरनकोट, 31 अक्टूबर: मवेशियों के अवैध परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे निरंतर अभियान के तहत, पुलिसहमीरपुर :गैस वेल्डिंग सिलेंडर फटने से युवक झुलसा, इलाके में मची अफरा-तफरीहमीरपुर :बिवांर में रोडवेज बस और ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत, एक दर्जन से अधिक यात्री घायल, पीईटी और छात्रवृत्ति परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थी व बच्चे भी हादसे का शिकार,हमीरपुर :चौरा देवी मंदिर मैदान में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन, हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति ने किया शुभारंभहमीरपुर :संदिग्ध परिस्थितिय में किशोरी की मौत,आत्महत्या और मिर्गी के दौरे के बीच उलझी मौत की गुत्थीअंबेडकरनगर में सेवानिवृत्त दरोगा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जानआयुष्मान भारत योजना के नाम पर फर्जी उपचार कर शासन को करोड़ों रुपये की आर्थिक क्षति पहुंचाने के कथित षड्यंत्र का खुलासा,डिंडौरी नगर परिषद में एएचपी आवास घोटाला” अभी और खुल सकते हैं राजसुभाष इंटर कॉलेज में 8 किमी दौड़ का आयोजन, सपा नेता डा जीराज यादव ने झंडी दिखाकर किया शुभारंभवोट बचाओ–देश बचाओ महारैली में शामिल हुए युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुष्पराज पटेल, साथियों के साथ पहुंचे दिल्ली के रामलीला मैदानजिला पूंछ पुलिस ने दर्ज की तीन एफआईआर, नाका चेकिंग के दौरान 12 मवेशियों को कराया मुक्त सुरनकोट, 31 अक्टूबर: मवेशियों के अवैध परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे निरंतर अभियान के तहत, पुलिसहमीरपुर :गैस वेल्डिंग सिलेंडर फटने से युवक झुलसा, इलाके में मची अफरा-तफरीहमीरपुर :बिवांर में रोडवेज बस और ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत, एक दर्जन से अधिक यात्री घायल, पीईटी और छात्रवृत्ति परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थी व बच्चे भी हादसे का शिकार,हमीरपुर :चौरा देवी मंदिर मैदान में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन, हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति ने किया शुभारंभहमीरपुर :संदिग्ध परिस्थितिय में किशोरी की मौत,आत्महत्या और मिर्गी के दौरे के बीच उलझी मौत की गुत्थीअंबेडकरनगर में सेवानिवृत्त दरोगा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
Dindoriक्राइममध्य प्रदेश

डिंडोरी में पकड़े गए आयुष्मान के दलाल , आयुष्मान योजना के नाम पर ग्रामीणों को जबलपुर ले जाने के मामले में एफआईआर दर्ज

गणेश पाण्डे , अखंड भारत समाचार डिण्डौरी डिंडौरी कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में एसडीएम शहपुरा एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा शहपुरा तहसील क्षेत्र के…

डिंडोरी में पकड़े गए आयुष्मान के दलाल , आयुष्मान योजना के नाम पर ग्रामीणों को जबलपुर ले जाने के मामले में एफआईआर दर्ज
WhatsApp Facebook

गणेश पाण्डे , अखंड भारत समाचार डिण्डौरी
डिंडौरी कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में एसडीएम शहपुरा एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा शहपुरा तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों को निःशुल्क उपचार एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा दिलाने का प्रलोभन देकर जबलपुर ले जाने तथा आयुष्मान भारत योजना के नाम पर कथित अनियमितता किए जाने के मामले में कार्रवाई की गई है। मामले में थाना शहपुरा में एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने विवेचना प्रारंभ कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 31 अक्टूबर 2026 को सुबह लगभग 7 बजे ग्राम पिपरिया माल एवं कौआझिर क्षेत्र के कुछ ग्रामीणों को कुछ व्यक्तियों द्वारा स्वयं को जबलपुर स्थित सुखसागर मेडिकल कॉलेज से संबद्ध बताकर निःशुल्क इलाज एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दिलाने का भरोसा दिया गया। इसके बाद ग्रामीणों को वाहन क्रमांक एमपी 20 पीए 1209 एवं वाहन क्रमांक एमपी 20 एक्सई 2539 से जबलपुर ले जाया जा रहा था।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि यह गतिविधि जिला प्रशासन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की अनुमति अथवा अनुशंसा के बिना की जा रही थी। मामले की जानकारी मिलने पर संबंधित अधिकारियों द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए खंड चिकित्सा अधिकारी शहपुरा के माध्यम से वाहनों में सवार ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।

प्रारंभिक जांच में किसी भी मरीज में गंभीर बीमारी के लक्षण नहीं पाए गए। शिकायत में यह आशंका भी व्यक्त की गई है कि ग्रामीणों के आयुष्मान भारत योजना के कार्ड एवं उपचार के नाम पर शासकीय योजना की राशि का दुरुपयोग किया जा सकता था।

इस संबंध में ग्रामीणों के बयान एवं अन्य तथ्यों के आधार पर जांच की गई। प्राप्त शिकायत एवं प्रारंभिक जांच के आधार पर थाना शहपुरा में भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 318(4), 61(2), 3(5) सहित अन्य सुसंगत प्रावधानों के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

प्रकरण की विवेचना उपनिरीक्षक मनीराम मरावी को सौंपी गई है। पुलिस द्वारा संबंधित व्यक्तियों, वाहनों, ग्रामीणों के बयान तथा उपचार एवं आयुष्मान योजना से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय स्वास्थ्य योजनाओं के नाम पर ग्रामीणों को गुमराह करने अथवा योजनाओं के दुरुपयोग से संबंधित किसी भी गतिविधि को गंभीरता से लिया जाएगा। ग्रामीणों से भी अपील की गई है कि निःशुल्क उपचार अथवा आयुष्मान योजना का लाभ दिलाने के नाम पर किसी अनधिकृत व्यक्ति के बहकावे में न आएं तथा ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को दें।