मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
बड़वानी में दीपावली पर घर आंगन को रोशन करने के लिए बाजारों में दीपकों की सजावट शुरू।एस आई,आर, के विरोध में बड़वानी में छात्र-छात्राओं ने निकाला पैदल मार्च कारंजा से अंबेडकर पार्क तक मार्च आंदोलन को दिया समर्थन।71वें मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पांढुर्णा में जिला स्तरीय समारोह आयोजित, मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने किया ध्वजारोहण सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, जनजातीय लोकनृत्य और हिमिशन 2027 को लेकर गांव परवाना में चाय पर हुई चर्चा, गणमान्य लोगों के साथ राजपाल लोधी ने किया संवादविभाग की लापरवाही से सड़क पर दुर्घटना को दावत दे रहे घूमते छुटटा गोवंश जिम्मेदार बेखबर।नौकरी का झांसा देना पड़ा भारी: चेक हुआ बाउंस बीएसए ने शिक्षक को किया निलंबित*अम्बेडकर नगर मे बेमौसम बारिश से फसलें बर्बाद किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग*खनन व्यवसायी द्वारा विद्युत बिल जमा करने गए संविदा कर्मी के साथ की गई मारपीटप्रभारी कलेक्टर के अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक आयोजित। टीएचआर एवं हॉट कुक्ड मील की गुणवत्ता का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश।पूंछ पुलिस ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर डीपीएल पूंछ में माननीय प्रधानमंत्री के संबोधन का लाइव टेलीकास्ट आयोजित किया पूंछ: भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसरबड़वानी में दीपावली पर घर आंगन को रोशन करने के लिए बाजारों में दीपकों की सजावट शुरू।एस आई,आर, के विरोध में बड़वानी में छात्र-छात्राओं ने निकाला पैदल मार्च कारंजा से अंबेडकर पार्क तक मार्च आंदोलन को दिया समर्थन।71वें मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पांढुर्णा में जिला स्तरीय समारोह आयोजित, मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने किया ध्वजारोहण सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, जनजातीय लोकनृत्य और हिमिशन 2027 को लेकर गांव परवाना में चाय पर हुई चर्चा, गणमान्य लोगों के साथ राजपाल लोधी ने किया संवादविभाग की लापरवाही से सड़क पर दुर्घटना को दावत दे रहे घूमते छुटटा गोवंश जिम्मेदार बेखबर।नौकरी का झांसा देना पड़ा भारी: चेक हुआ बाउंस बीएसए ने शिक्षक को किया निलंबित*अम्बेडकर नगर मे बेमौसम बारिश से फसलें बर्बाद किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग*खनन व्यवसायी द्वारा विद्युत बिल जमा करने गए संविदा कर्मी के साथ की गई मारपीटप्रभारी कलेक्टर के अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक आयोजित। टीएचआर एवं हॉट कुक्ड मील की गुणवत्ता का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश।पूंछ पुलिस ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर डीपीएल पूंछ में माननीय प्रधानमंत्री के संबोधन का लाइव टेलीकास्ट आयोजित किया पूंछ: भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर
Dhanbadझारखंडताज़ा खबर

मधुबन में इंदु कंपनी की मनमानी नहीं चलेगी! रैयतों को वर्तमान बाजार दर पर मिले जमीन का मुआवजा: विधायक अरूप चटर्जी

धनबाद। बीसीसीएल बरोरा क्षेत्र संख्या-1 के मधुबन में जमीन, रोजगार और आवास को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इंदु कंपनी के कार्यों, जमीन के बदले नौकरी प्राप्त करने वाले रैयतों को…

मधुबन में इंदु कंपनी की मनमानी नहीं चलेगी! रैयतों को वर्तमान बाजार दर पर मिले जमीन का मुआवजा: विधायक अरूप चटर्जी
WhatsApp Facebook

धनबाद। बीसीसीएल बरोरा क्षेत्र संख्या-1 के मधुबन में जमीन, रोजगार और आवास को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इंदु कंपनी के कार्यों, जमीन के बदले नौकरी प्राप्त करने वाले रैयतों को बार-बार नोटिस जारी किए जाने तथा बीसीसीएल के क्वार्टर और धौड़ा में वर्षों से रह रहे लोगों को आवास खाली करने के लिए दबाव दिए जाने के मामले में निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने बीसीसीएल के महाप्रबंधक से वार्ता की। इस दौरान विधायक ने प्रबंधन के समक्ष स्थानीय रैयतों और ग्रामीणों के हितों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।

विधायक अरूप चटर्जी ने स्पष्ट कहा कि मधुबन के रैयत अपनी जमीन बीसीसीएल को देने के लिए तैयार हैं, लेकिन जमीन का भुगतान वर्तमान बाजार दर के अनुसार होना चाहिए। उचित मुआवजा दिए बिना जमीन देने की अपेक्षा करना न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने कहा कि जिन रैयतों ने वर्षों पहले बीसीसीएल को जमीन देकर उसके बदले नौकरी प्राप्त की, उन्हें बार-बार नोटिस जारी कर मानसिक रूप से परेशान करना अनुचित है। प्रबंधन को रैयतों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करना चाहिए और उन्हें डराने की कोशिश बंद करनी चाहिए।

मधुबन में इंदु कंपनी के काम पर विधायक का कड़ा विरोध

इंदु कंपनी के कार्यों पर सवाल उठाते हुए विधायक ने कहा कि मधुबन में कंपनी को किसी भी हाल में काम नहीं करने दिया जाएगा। यदि यहां काम कराना है तो बीसीसीएल स्वयं काम करे। उन्होंने कहा कि किसी निजी कंपनी की मनमानी और स्थानीय रैयतों एवं ग्रामीणों के अधिकारों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्थानीय लोगों के हितों की रक्षा करना बीसीसीएल प्रबंधन की जिम्मेदारी है।

क्वार्टर-धौड़ा के निवासियों को परेशान न करे प्रबंधन

बीसीसीएल के क्वार्टर और धौड़ा में लंबे समय से रह रहे लोगों को आवास खाली करने के लिए नोटिस दिए जाने पर भी विधायक ने नाराजगी जताई। उन्होंने प्रभावित लोगों से कहा कि उन्हें डरने या घबराने की जरूरत नहीं है। सभी संबंधित पक्षों के साथ वार्ता कर समस्या का सम्मानजनक समाधान निकाला जाना चाहिए। उन्होंने प्रबंधन से मांग की कि प्रभावित लोगों की समस्याएं सुनने और उचित समाधान की दिशा में पहल करने से पहले उन पर जबरन आवास खाली करने का दबाव नहीं बनाया जाए।

जमीन, रोजगार और आवास के अधिकारों की लड़ाई जारी रहेगी

मधुबन क्रांतिकारी एकता मंच के अध्यक्ष गोपाल महतो ने कहा कि मधुबन की जनता के जमीन, रोजगार, आवास और सम्मान के अधिकारों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। बीसीसीएल प्रबंधन को स्थानीय लोगों के हितों को प्राथमिकता देनी होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रभावित रैयतों और ग्रामीणों की समस्याओं का उचित समाधान होने तक उनके अधिकारों की लड़ाई जारी रहेगी।

वार्ता के दौरान मुखिया बिरजू महतो, गोपाल महतो, शेख रहीम, राजेश महतो, कुलदीप महतो, बैजनाथ यादव, धनंजय महतो, शंभू चौधरी, बंसी महतो, चेतलाल महतो, मनोज महतो, नकुल महतो, मोहन दसोंदी, भक्तु महतो, सरकार महतो, अनिल बावरी, देवानंद राजभर, राजू महतो, चंदन गोप, दीनू महतो, बंटी महतो, अमन महतो और करण महतो समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।