बानसूर। अमर बाबा गिरधारी दास का भंडारे का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया।
इस अवसर पर हरियाणवी गायन कलाकारों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसमें श्रद्धालुओं एवं दर्शकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक कलाकार अंकुर शर्मा ने अपने मधुर एवं मीठे-मीठे भजनों की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया।
भंडारे में श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का सुंदर संगम देखने को मिला।
आयोजन ने क्षेत्र में धार्मिक एवं सांस्कृतिक माहौल को भक्तिमय बना दिया।
