*गोण्डा।* नगर पंचायत धानेपुर में प्रशासन की लापरवाही का जीता-जागता नमूना देखने को मिल रहा है।
धानेपुर बस स्टॉप के पास, सभासद के घर जाने वाले रास्ते पर कई दिनों से नाली का ढक्कन खुला पड़ा है। खुला नाला किसी बड़ी दुर्घटना को अंजाम देने का इंतजार कर रहा है। दिन में तो लोग किसी तरह बचकर निकल जाते हैं, लेकिन रात में यही खुला नाला जानलेवा साबित हो सकता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस संबंध में नगर पंचायत में नियुक्त कर्मचारी *राजमन वर्मा* को कई बार सूचना दी गई। हर बार उन्होंने सिर्फ यही आश्वासन दिया कि "लेबर भेजकर सही करवा दूंगा", लेकिन आज तक मौके पर कोई काम नहीं हुआ।
आज जब पुनः फोन कर कहा गया कि यदि आपको समस्या है तो चेयरमैन साहब से कहा जाए, तो राजमन वर्मा आग बबूला हो गए और बोले – "उनसे ही करवा लीजिए।"
