आंवला में जमीन हड़पने के मामले में वांछित आरोपी रामेश्वर गिरफ्तार, भेजा न्यायालय। बरेली आंवला थाना पुलिस ने धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज से जमीन हड़पने के मामले में फरार आरोपी रामेश्वर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने शुक्रवार को उसे न्यायालय भेज दिया है। इस केस में मुख्य आरोपी समेत सात लोग पहले ही जेल जा चुके हैं।
थाना भमोरा के भोलापुर निवासी चेतराम सिंह ने शिकायत की थी। आरोप था कि आरोपियों ने साजिश रचकर फर्जी दस्तावेज बनाए और खुद को जमीन का मालिक बताया।
उन्होंने चेतराम की भूमि गाटा संख्या 292 के 0.1760 हेक्टेयर हिस्से का माया देवी के नाम फर्जी बैनामा करा लिया था। पुलिस ने 23 जनवरी 2026 को मुकदमा दर्ज किया था।
इससे पहले, रामप्रसाद को 8 जुलाई 2026 को गिरफ्तार किया गया। बाद में, देवेंद्र उर्फ गुड्डू, नन्हे, रविंद्र, चंद्रभान, गजेंद्र और ओमवती को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
रामेश्वर पुत्र स्व० रामबिलास लगातार फरार था। शुक्रवार को पुलिस टीम गश्त पर थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि रामेश्वर अलीगंज अड्डे पर है।
पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
