मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
पांढुर्णा जिले में प्रशासन सक्रिय: सांदीपनि स्कूलों के लिए 51 बसें, मतदाता सूची के लिए विशेष शिविर, जनगणना का प्रशिक्षण और अवैध शराब पर कार्रवाईपटेल कॉलोनी में विकास की नई राह, पेवर्स कार्य का शुभारंभस्वार में युवती के अपहरण-दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 वर्षीय आरोपी गिरफ्तारनर्मदा की गोद में बसा मनावर नौ देवियों की आराधना से बनेगा आस्था का केंद्र, नौ दिनों तक भक्तिमय रहेगा नगर..मातृ नवमी पर गायत्री परिवार ने किया पितृ तर्पण व पंचकुंडी महायज्ञचारों विधानसभाओं में पहुंची सेवा संकल्प ज्योति कलश यात्रामंगला देवी से बालीपुर धाम तक नवरात्रि की धूम; गरबा पांडालों में गूंजेगी माता की भक्ति, मंदिरों में होंगे विशेष अनुष्ठानसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितदहेज़ हत्या पति सहित तीन को उम्र कैद की सजामेंढर में 6 जेकेएपी ने आयोजित की ‘रन फॉर यूनिटी’, युवाओं को दिया एकता और राष्ट्रीय एकीकरण का संदेश अंडर-19 और अंडर-14 वर्ग में करीब 120 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, विजेताओं को नपांढुर्णा जिले में प्रशासन सक्रिय: सांदीपनि स्कूलों के लिए 51 बसें, मतदाता सूची के लिए विशेष शिविर, जनगणना का प्रशिक्षण और अवैध शराब पर कार्रवाईपटेल कॉलोनी में विकास की नई राह, पेवर्स कार्य का शुभारंभस्वार में युवती के अपहरण-दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 वर्षीय आरोपी गिरफ्तारनर्मदा की गोद में बसा मनावर नौ देवियों की आराधना से बनेगा आस्था का केंद्र, नौ दिनों तक भक्तिमय रहेगा नगर..मातृ नवमी पर गायत्री परिवार ने किया पितृ तर्पण व पंचकुंडी महायज्ञचारों विधानसभाओं में पहुंची सेवा संकल्प ज्योति कलश यात्रामंगला देवी से बालीपुर धाम तक नवरात्रि की धूम; गरबा पांडालों में गूंजेगी माता की भक्ति, मंदिरों में होंगे विशेष अनुष्ठानसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितदहेज़ हत्या पति सहित तीन को उम्र कैद की सजामेंढर में 6 जेकेएपी ने आयोजित की ‘रन फॉर यूनिटी’, युवाओं को दिया एकता और राष्ट्रीय एकीकरण का संदेश अंडर-19 और अंडर-14 वर्ग में करीब 120 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, विजेताओं को न
Pandhurnaताज़ा खबरमध्य प्रदेश

पांढुर्णा जिले में प्रशासन सक्रिय: सांदीपनि स्कूलों के लिए 51 बसें, मतदाता सूची के लिए विशेष शिविर, जनगणना का प्रशिक्षण और अवैध शराब पर कार्रवाई

संवाददाता निलेश कलसकर अखंड भारत न्यूज़ पांढुरना पांढुर्णा, 7 अक्टूबर 2026 जिले में मंगलवार को प्रशासनिक, शैक्षणिक और सामाजिक स्तर पर एक साथ कई महत्वपूर्ण गतिविधियां संचालित हुईं…

पांढुर्णा जिले में प्रशासन सक्रिय: सांदीपनि स्कूलों के लिए 51 बसें, मतदाता सूची के लिए विशेष शिविर, जनगणना का प्रशिक्षण और अवैध शराब पर कार्रवाई
WhatsApp Facebook

संवाददाता निलेश कलसकर अखंड भारत न्यूज़ पांढुरना
पांढुर्णा, 7 अक्टूबर 2026 जिले में मंगलवार को प्रशासनिक, शैक्षणिक और सामाजिक स्तर पर एक साथ कई महत्वपूर्ण गतिविधियां संचालित हुईं। सांदीपनि विद्यालयों में परिवहन सुविधा से लेकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने, जनगणना प्रशिक्षण, सेवा संकल्प अभियान और आबकारी कार्रवाई तक दिनभर कलेक्टर कार्यालय से लेकर ग्राम स्तर तक हलचल बनी रही।

सांदीपनि विद्यालयों के लिए 51 बसों की आवश्यकता, कल बस ऑपरेटरों की बैठक

जिले में संचालित सांदीपनि विद्यालयों में पात्र विद्यार्थियों को वैकल्पिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। जिला शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा अभियान द्वारा जारी जानकारी के अनुसार सांदीपनि विद्यालय पांढुर्णा में 18 बसों और सांदीपनि विद्यालय सौंसर में 33 बसों सहित कुल 51 बसों की आवश्यकता है। रूट चार्ट के अनुसार अलग-अलग सीटिंग क्षमता निर्धारित की जाएगी। परिवहन के लिए निविदा की कार्यवाही संयुक्त संचालक लोक शिक्षण जबलपुर संभाग में प्रचलन में है। इसी क्रम में 8 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे सांदीपनि विद्यालय पांढुर्णा में जिले के सभी पंजीकृत बस ऑपरेटरों की बैठक आयोजित की जाएगी।

मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 7 से 9 अक्टूबर तक विशेष शिविर

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी म.प्र. श्री संजीव कुमार झा के निर्देश पर जिले के सभी मतदान केंद्रों पर 7, 8 और 9 अक्टूबर को विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शिविरों में बीएलओ द्वारा पात्र मतदाताओं से फॉर्म-6 प्राप्त किए जा रहे हैं। निर्वाचन विभाग ने स्पष्ट किया है कि फॉर्म-6 के साथ कोई घोषणा-पत्र नहीं लिया जाएगा। 1 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवा तथा 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवा अग्रिम आवेदन कर सकते हैं। पात्र नागरिक voters.eci.gov.in और ECINET मोबाइल ऐप पर ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण का प्रशिक्षण शुरू

कलेक्टर सभाकक्ष में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के तहत दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण 7 एवं 8 अक्टूबर को आयोजित किया जा रहा है। इसमें जनगणना अधिकारी, चार्ज अधिकारी, तकनीकी सहायक सहित संबंधित कर्मचारी शामिल हुए। जनगणना निदेशालय भोपाल से आए प्रशिक्षक कैलाश चंद्र साहू एवं अनुज सोलंकी ने जनसंख्या संकलन, प्रपत्रों और तकनीकी प्रक्रिया की जानकारी दी। प्रशिक्षण में अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी श्रीमती ज्योति ठाकुर उपस्थित रहीं।

सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता और नशामुक्ति का संदेश

सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत ग्राम घोघरी सेक्टर-5 सौंसर में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला छिंदवाड़ा-पांढुर्णा के तत्वावधान में स्वच्छता, पौधरोपण एवं नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। ग्रामीणों ने गांव को स्वच्छ और हरा-भरा रखने तथा नशे से दूर रहने का संकल्प लिया।

पूर्व गणतंत्र दिवस शिविर के लिए पांढुर्णा के 10 एनएसएस स्वयंसेवक चयनित

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर में 8 अक्टूबर को होने वाली विश्वविद्यालय स्तरीय पूर्व गणतंत्र दिवस चयन प्रक्रिया में पांढुर्णा जिले के 10 स्वयंसेवक शामिल होंगे। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय विज्ञान महाविद्यालय पांढुर्णा से जितेंद्र डोहरे, रोहन वटके, रोहित पंद्राम, हर्षाली भद्रे, सोनम गिरारे, योगिता धुर्वे, शिवानी ढोके तथा शासकीय महाविद्यालय सौंसर से सूरज इवनाती, विशेष जांभुलकर और दीप्ति राऊत का चयन हुआ है।

श्रमिक कल्याण योजना से स्वरोजगार को संबल

म.प्र. भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की योजना के तहत पांढुर्णा के श्री मोहन हिवसे को मिस्त्री कार्य के औजार एवं उपकरण खरीदने के लिए 10 हजार रुपये का अनुदान प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि इस सहायता से उनके रोजगार को मजबूती मिलेगी और परिवार की आजीविका सुदृढ़ होगी।

अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशन में आबकारी विभाग ने सौंसर वृत्त के ग्राम मेंहदीपठार एवं कुडडम क्षेत्र में दबिश दी। कार्रवाई में नालों और जंगल में छिपाकर रखा गया लगभग 3000 किलोग्राम महुआ लाहन नष्ट किया गया और 40 लीटर हाथभट्टी कच्ची शराब जब्त की गई। इस संबंध में आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत 3 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।