डिंडोरी जिले के PM श्री केंद्रीय विद्यालय डिंडोरी में आज माननीय कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन तथा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. मनोज पाण्डे के कुशल मार्गदर्शन में राष्ट्रीय कृमि नाशक दिवस (NDD) के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का गरिमाममय आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों और किशोर-किशोरियों में कृमि संक्रमण से बचाव और उनके स्वास्थ्य में सुधार लाना रहा।कार्यक्रम आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में डिंडोरी विधायक ओमकार मरकाम एवं शहपुरा के विधायक ओम प्रकाश धुर्वे तथा माननीय कलेक्टर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ
कार्यक्रम के दौरान के.बी. स्कूल के कुल 898 किशोर-किशोरियों को कृमि नाशक दवा अल्बेंडाजोल की निर्धारित खुराक का सेवन कराया गया। विधायक द्वय एवं कलेक्टर महोदया ने स्वयं बच्चों को दवा खिलाकर अभियान की शुरुआत की और कृमि मुक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला।इसी तारतम्य में] आगे का कार्यक्रम माता शबरी कन्या आवासीय परिसर में शहपुरा विधायक ओम प्रकाश धुर्वे के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर आवासीय परिसर में उपस्थित 463 बच्चों को स्वास्थ्य सुरक्षा के तहत एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई गई। इस दौरान यहाँ परिसर के प्राचार्य के.बी. मिथिलेश भाजपा मंडल अध्यक्ष सक्का अतुल साहू एवं भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता वैभव चौरसिया भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विधायक का उद्बोधन:
माता शबरी कन्या आवासीय परिसर में अपने उद्बोधन के दौरान शहपुरा विधायक ओम प्रकाश धुर्वे ने कृमि (वार्म्स) के प्रकारों और उनसे होने वाली विभिन्न बीमारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्र-छात्राओं को यह भी बताया कि इससे बचाव के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा कृमि नाशक दवा साल में 2 बार खिलाई जाती है जिससे बच्चे स्वस्थ एवं ऊर्जावान बने रहें।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण व सहभागिता:
समारोह के दौरान अतिथियों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा PM श्री केंद्रीय विद्यालय में उपस्थित 898 किशोर-किशोरियों और माता शबरी कन्या आवासीय परिसर के 463 बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई। वक्ताओं ने बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
गरिमाममय उपस्थिति:
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे: स्वास्थ्य एवं प्रशासनिक अधिकारी: मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. मनोज पाण्डे जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. राजकुमार डोंगरे जिला क्षय अधिकारी (DTO) डॉ. मनोज उरैती, DHO-2 जिला RKSK नोडल अधिकारी डॉ. जयश्री मरावी विद्यालय परिवार (PM श्री केंद्रीय विद्यालय): प्राचार्य सुनील कुमार सोनी, CLD प्रभारी अजय कुमार स्काउट मास्टर प्रभारी के.आर. मीना, और चिकित्सा प्रभारी अनीता यादव।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) टीम: DPM विक्रम सिंह ठाकुर, DEIM कमलेश रामटेके, जिला समन्वयक RKSK/RBSK ओम प्रकाश उरैती, DCM दिलीप कच्छवाहा, BPM दिगम्बर बिलागर, BCM सुनैना द्विवेदी, कंचन कहार CHO RKSK परामर्शदाता गौरी शंकर बर्मन गुलफिशा बेगम तथा अन्य अधिकारी एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।
जिले भर में चला अभियान:
जिला स्तरीय कार्यक्रम के साथ-साथ जिले के सभी सातों विकासखंड – डिंडोरी शहपुरा मेहंदवानी अमरपुर बजाग करंजिया एवं समनापुर में RKSK के परामर्शदाताओं प्रशिक्षकों एवं साथिया कार्यकर्ताओं ने आशा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं शिक्षकों के साथ समन्वय कर 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को दवा खिलाने में सहयोग किया। साथिया द्वारा व्यक्तिगत स्वच्छता एवं हाथ धुलाई के प्रति भी जागरूक किया गया
। क्या है RKSK और NDD:
राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (RKSK) किशोरों के पोषण मानसिक स्वास्थ्य एवं स्वस्थ जीवन शैली के लिए कार्य करता है। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का उद्देश्य कृमि संक्रमण से होने वाले कुपोषण एवं एनीमिया से बच्चों को बचाना है। साल में दो बार एक गोली से बच्चों को स्वस्थ रखा जा सकता है।
कार्यक्रम के अंत में स्वास्थ्य विभाग और विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ
