संवाददाता निलेश कलसकर अखंड भारत न्यूज़ पांढुरना
पांढुर्ना। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के उपक्रम मेरा युवा भारत (MY Bharat) पांढुर्ना द्वारा बुधवार को जनपद पंचायत सभागृह पांढुर्ना में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों का शाल, श्रीफल और पुष्पमाला से सम्मान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर हैं। परिवार और समाज को जोड़े रखने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। उनके अनुभव और जीवन मूल्य युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी हैं।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष भीमराव वालके, जनपद सभापति कीर्ति पठाड़े, सभापति शकुंतला उइके, भाजपा उपाध्यक्ष यादवराव डोबले, पूर्व जनपद अध्यक्ष अनिल कुमरे, मनोनीत अधिकारी प्रकाश जोगी, एनआरएलएम से रमेश धुर्वे, दिलीप परते, समाजसेवी राहुल पठाड़े, राजू वरुड़कर सहित मेरा युवा भारत के वालंटियर देवांग पाठे उपस्थित रहे।
सम्मान पाकर वरिष्ठजनों ने हर्ष व्यक्त किया। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान और सामाजिक सहभागिता की भावना को बढ़ावा देना था।
