मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
अतिथि।,,,,❤️❤️🤗🤗🎂👍🏻🙏🏻🎊💯खेती खेड़ीहरि नाम के अंतर्गत 04 अक्टूबर को हुआ कार्यक्रम का आयोजन जमकर थिरके पूर्व राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुमेर सिंह सोलंकी पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेलजी।हमीरपुर :ज्ञानेश कुमार के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च, पुलिस से झड़प के बाद धरने पर बैठेकलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशलापरवाही पूर्वक अतिथि शिक्षक की नियुक्ति करने पर प्राथमिक शिक्षक तत्काल प्रभाव से निलंबितसुरनकोट, 05.10.2026: पुलिस स्टेशन सुरनकोट ने आज दो भगोड़ों (फरार आरोपियों) को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान नियाज अहमद (पिता: मोहम्मद खुर्शीद) और मंजूर हुसैन (पिता: हसन मोहम्मद) केबरेली मिशन कंपाउंड में शक्ति प्रदर्शन के साथ हुआ नामांकन, 9 जिलों से उमड़ा जनसैलाबपूंछएसएसपी पुंछ ने सीमावर्ती गांव खारी में थाना दरबार का आयोजन किया; जनसमस्याओं का मौके पर ही निपटारा पुंछ, 05 अक्टूबर, 2026: सीमावर्ती और दूरदराज के क्षेत्रों में पुलिस-जनता संपर्संयुक्त श्रीमाली महासभा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बनी नीतू माली।पितृपक्ष मे पौधारोपणअतिथि।,,,,❤️❤️🤗🤗🎂👍🏻🙏🏻🎊💯खेती खेड़ीहरि नाम के अंतर्गत 04 अक्टूबर को हुआ कार्यक्रम का आयोजन जमकर थिरके पूर्व राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुमेर सिंह सोलंकी पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेलजी।हमीरपुर :ज्ञानेश कुमार के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च, पुलिस से झड़प के बाद धरने पर बैठेकलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशलापरवाही पूर्वक अतिथि शिक्षक की नियुक्ति करने पर प्राथमिक शिक्षक तत्काल प्रभाव से निलंबितसुरनकोट, 05.10.2026: पुलिस स्टेशन सुरनकोट ने आज दो भगोड़ों (फरार आरोपियों) को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान नियाज अहमद (पिता: मोहम्मद खुर्शीद) और मंजूर हुसैन (पिता: हसन मोहम्मद) केबरेली मिशन कंपाउंड में शक्ति प्रदर्शन के साथ हुआ नामांकन, 9 जिलों से उमड़ा जनसैलाबपूंछएसएसपी पुंछ ने सीमावर्ती गांव खारी में थाना दरबार का आयोजन किया; जनसमस्याओं का मौके पर ही निपटारा पुंछ, 05 अक्टूबर, 2026: सीमावर्ती और दूरदराज के क्षेत्रों में पुलिस-जनता संपर्संयुक्त श्रीमाली महासभा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बनी नीतू माली।पितृपक्ष मे पौधारोपण
Dindoriताज़ा खबरमध्य प्रदेश

कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

डिंडौरी कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत दिव्यांशु चौधरी, अपर कलेक्टर जेपी…

कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
WhatsApp Facebook

डिंडौरी कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत दिव्यांशु चौधरी, अपर कलेक्टर जेपी यादव, डीएफओ अशोक सोलंकी, संयुक्त कलेक्टर सुश्री भारती मेरावी, एसडीएम डिंडौरी रामबाबू देवांगन सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

स्वच्छता अभियान में अधिकारी-कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी के निर्देश

कलेक्टर ने जिलेभर में व्यापक स्वच्छता अभियान संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि अधिकारी-कर्मचारी स्वयं सक्रिय सहभागिता निभाएं और ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी सुनिश्चित करें।

50 से 100 दिवस पुरानी शिकायतों के निराकरण में लाएं तेजी

कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन की विभागवार लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों के प्रति नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने 50 से 100 दिवस से लंबित शिकायतों को प्राथमिकता से लेते हुए संतुष्टिपूर्वक निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक लंबित शिकायत की नियमित समीक्षा की जाए और शिकायतकर्ता से समन्वय स्थापित कर उसकी संतुष्टि के साथ प्रकरण का निराकरण सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि आमजन की शिकायतों के निराकरण में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। उन्होंने सभी विभागों को लंबित शिकायतों के शत-प्रतिशत निराकरण के साथ विभागवार प्रगति में स्पष्ट सुधार लाने के निर्देश दिए।

सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के पेंशन प्रकरण समय पर निपटाएं

कलेक्टर ने लंबित पेंशन प्रकरणों की विभागवार समीक्षा करते हुए विभाग प्रमुखों को निर्देश दिए कि सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका की समय रहते जांच कर सभी आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर ली जाए। उन्होंने कहा कि कर्मचारी को सेवानिवृत्ति के बाद अपने भुगतान एवं स्वत्वों के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, यह सुनिश्चित करना अधिकारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने संवेदनशीलता के साथ पेंशन प्रकरणों के निराकरण पर जोर देते हुए कहा कि आज हम जिन कर्मचारियों के प्रकरणों का निराकरण कर रहे हैं, भविष्य में हम भी सेवानिवृत्त होंगे। इसलिए कर्मचारियों को उनकी सेवानिवृत्ति के समय किसी प्रकार की परेशानी न हो, इस बात को अधिकारी गंभीरता से लें।

नल-जल योजना में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

पीएचई विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने नल-जल योजनाओं के हैंडओवर को लेकर सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजना का प्रत्येक कार्य पूर्ण होने तथा संबंधित घरों तक पेयजल पहुंचना सुनिश्चित होने के बाद ही हैंडओवर लिया जाए। कलेक्टर ने बिना कार्य पूर्ण किए लिए गए हैंडओवर प्रकरणों की जांच कर पंचनामा तैयार करने और तत्काल उनके समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य में लापरवाही या नियमों की अनदेखी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड एवं आधार कार्ड बनाने के निर्देश

कलेक्टर ने विकासखंड एवं नगरीय क्षेत्रों में विशेष शिविर आयोजित कर पात्र नागरिकों के आयुष्मान कार्ड एवं आधार कार्ड, समग्र ईकेवायसी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से जोड़ा जाए और उन्हें मौके पर ही आवश्यक सुविधा एवं लाभ उपलब्ध कराया जाए।

कोदो-कुटकी एवं खरीफ पंजीयन में किसानों को न हो परेशानी

कलेक्टर ने कोदो-कुटकी तथा खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए किसानों के पंजीयन की कार्यवाही समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पंजीयन प्रक्रिया में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा पात्र किसानों का पंजीयन सुनिश्चित किया जाए।

कलेक्टर ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि समय-सीमा की बैठक में दिए गए निर्देशों का गंभीरता से पालन करें और निर्धारित समय में कार्रवाई पूर्ण कर प्रगति से अवगत कराएं।