मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
सहाय्यक निबंधक खटाव अधिकारी. सौ . कुंभार मॅडम यांनी पदभार स्वीकारलाहमीरपुर :छह माह से खेतों में पड़े बिजली के तार, पांच नलकूप बंद होने का आरोप लाइन न जुड़ने से बुवाई प्रभावित, किसानों ने वसूली का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग कीशारदीय नवरात्र मेला को लेकर एसपी ने पार्किंग व विश्राम स्थलों का किया निरीक्षण* *श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और सुगम दर्शन-पूजन को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देशहमीरपुर :मथुरा-वृंदावन से दर्शन कर लौट रहे दो श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में मौतनगर पंचायत घोषी में नाला सफाई की मांग, नाली के पानी में आवागमन को विवशअक्टूबर को पैदल मार्च की तैयारी को लेकर सपा की बैठक*396 नगर बिधानसभा में संविधान आरक्षण बचाओ पीडीए जन पंचायत सम्मेलन समारोह सम्पन्न हुआ। पूर्व मंत्री कैलाश चौरसिया*सेवा सेतु अभियान के तहत ‘सरकार आपके द्वार’ विशेष शिविर आयोजित, नगर परिषद डिंडोरी आमजन को मिला योजनाओं का लाभसेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के तहत बजाग में स्वास्थ्य शिविर आयोजितप्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब को अधिवक्ता सम्यक जैन ने भेजा 25-सूत्रीय सुझाव पत्र, भाजपा में संगठनात्मक बदलाव और जनसेवा पर जोर देने की मांगसहाय्यक निबंधक खटाव अधिकारी. सौ . कुंभार मॅडम यांनी पदभार स्वीकारलाहमीरपुर :छह माह से खेतों में पड़े बिजली के तार, पांच नलकूप बंद होने का आरोप लाइन न जुड़ने से बुवाई प्रभावित, किसानों ने वसूली का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग कीशारदीय नवरात्र मेला को लेकर एसपी ने पार्किंग व विश्राम स्थलों का किया निरीक्षण* *श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और सुगम दर्शन-पूजन को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देशहमीरपुर :मथुरा-वृंदावन से दर्शन कर लौट रहे दो श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में मौतनगर पंचायत घोषी में नाला सफाई की मांग, नाली के पानी में आवागमन को विवशअक्टूबर को पैदल मार्च की तैयारी को लेकर सपा की बैठक*396 नगर बिधानसभा में संविधान आरक्षण बचाओ पीडीए जन पंचायत सम्मेलन समारोह सम्पन्न हुआ। पूर्व मंत्री कैलाश चौरसिया*सेवा सेतु अभियान के तहत ‘सरकार आपके द्वार’ विशेष शिविर आयोजित, नगर परिषद डिंडोरी आमजन को मिला योजनाओं का लाभसेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के तहत बजाग में स्वास्थ्य शिविर आयोजितप्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब को अधिवक्ता सम्यक जैन ने भेजा 25-सूत्रीय सुझाव पत्र, भाजपा में संगठनात्मक बदलाव और जनसेवा पर जोर देने की मांग
Mirzapurउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

शारदीय नवरात्र मेला को लेकर एसपी ने पार्किंग व विश्राम स्थलों का किया निरीक्षण* *श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और सुगम दर्शन-पूजन को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

*शारदीय नवरात्र मेला को लेकर एसपी ने पार्किंग व विश्राम स्थलों का किया निरीक्षण* *श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और सुगम दर्शन-पूजन को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*…

शारदीय नवरात्र मेला को लेकर एसपी ने पार्किंग व विश्राम स्थलों का किया निरीक्षण* *श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और सुगम दर्शन-पूजन को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
WhatsApp Facebook

*शारदीय नवरात्र मेला को लेकर एसपी ने पार्किंग व विश्राम स्थलों का किया निरीक्षण*
*श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और सुगम दर्शन-पूजन को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*

*जनपद मीरजापुर से सहायक ब्यूरो चीफ अजय कुमार मौर्या के खास रिपोर्ट*

*जनपद मीरजापुर*
मीरजापुर। आगामी शारदीय नवरात्र मेला एवं विंध्याचल धाम में मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में रविवार को पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने पर्याप्त पुलिस बल के साथ श्रद्धालुओं के विश्राम स्थल एवं विभिन्न वाहन पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं के आवागमन, वाहनों की पार्किंग, विश्राम स्थलों की व्यवस्था तथा यातायात संचालन से जुड़े बिंदुओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि नवरात्र मेले के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। पार्किंग स्थलों पर वाहनों की व्यवस्थित पार्किंग सुनिश्चित करने के साथ ही प्रवेश और निकासी मार्गों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।एसपी ने कहा कि विंध्याचल धाम में नवरात्र के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था के साथ यातायात प्रबंधन को भी प्रभावी ढंग से संचालित किया जाना आवश्यक है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सहायता के लिए आवश्यक तैयारियां समय से पूरी करने को कहा।
पुलिस अधीक्षक ने मां विंध्यवासिनी देवी के सुगम एवं सुरक्षित दर्शन-पूजन को प्राथमिकता देते हुए जनपदीय पुलिस को व्यापक सुरक्षा बंदोबस्त सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मेला क्षेत्र में लगातार निगरानी रखने, श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को पूरी तरह मुस्तैद रखने को कहा।
पुलिस प्रशासन की ओर से नवरात्र मेले को लेकर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित बनाने की दिशा में लगातार तैयारियां की जा रही हैं।