मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
सहाय्यक निबंधक खटाव अधिकारी. सौ . कुंभार मॅडम यांनी पदभार स्वीकारलाहमीरपुर :छह माह से खेतों में पड़े बिजली के तार, पांच नलकूप बंद होने का आरोप लाइन न जुड़ने से बुवाई प्रभावित, किसानों ने वसूली का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग कीशारदीय नवरात्र मेला को लेकर एसपी ने पार्किंग व विश्राम स्थलों का किया निरीक्षण* *श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और सुगम दर्शन-पूजन को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देशहमीरपुर :मथुरा-वृंदावन से दर्शन कर लौट रहे दो श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में मौतनगर पंचायत घोषी में नाला सफाई की मांग, नाली के पानी में आवागमन को विवशअक्टूबर को पैदल मार्च की तैयारी को लेकर सपा की बैठक*396 नगर बिधानसभा में संविधान आरक्षण बचाओ पीडीए जन पंचायत सम्मेलन समारोह सम्पन्न हुआ। पूर्व मंत्री कैलाश चौरसिया*सेवा सेतु अभियान के तहत ‘सरकार आपके द्वार’ विशेष शिविर आयोजित, नगर परिषद डिंडोरी आमजन को मिला योजनाओं का लाभसेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के तहत बजाग में स्वास्थ्य शिविर आयोजितप्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब को अधिवक्ता सम्यक जैन ने भेजा 25-सूत्रीय सुझाव पत्र, भाजपा में संगठनात्मक बदलाव और जनसेवा पर जोर देने की मांगसहाय्यक निबंधक खटाव अधिकारी. सौ . कुंभार मॅडम यांनी पदभार स्वीकारलाहमीरपुर :छह माह से खेतों में पड़े बिजली के तार, पांच नलकूप बंद होने का आरोप लाइन न जुड़ने से बुवाई प्रभावित, किसानों ने वसूली का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग कीशारदीय नवरात्र मेला को लेकर एसपी ने पार्किंग व विश्राम स्थलों का किया निरीक्षण* *श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और सुगम दर्शन-पूजन को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देशहमीरपुर :मथुरा-वृंदावन से दर्शन कर लौट रहे दो श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में मौतनगर पंचायत घोषी में नाला सफाई की मांग, नाली के पानी में आवागमन को विवशअक्टूबर को पैदल मार्च की तैयारी को लेकर सपा की बैठक*396 नगर बिधानसभा में संविधान आरक्षण बचाओ पीडीए जन पंचायत सम्मेलन समारोह सम्पन्न हुआ। पूर्व मंत्री कैलाश चौरसिया*सेवा सेतु अभियान के तहत ‘सरकार आपके द्वार’ विशेष शिविर आयोजित, नगर परिषद डिंडोरी आमजन को मिला योजनाओं का लाभसेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के तहत बजाग में स्वास्थ्य शिविर आयोजितप्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब को अधिवक्ता सम्यक जैन ने भेजा 25-सूत्रीय सुझाव पत्र, भाजपा में संगठनात्मक बदलाव और जनसेवा पर जोर देने की मांग
Dindoriताज़ा खबरमध्य प्रदेश

सेवा सेतु अभियान के तहत ‘सरकार आपके द्वार’ विशेष शिविर आयोजित, नगर परिषद डिंडोरी आमजन को मिला योजनाओं का लाभ

डिंडौरी नगर परिषद डिण्डौरी में आज सेवा सेतु अभियान के तहत सरकार आपके द्वार विशेष शिविर आयोजित किया गया जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना…

सेवा सेतु अभियान के तहत ‘सरकार आपके द्वार’ विशेष शिविर आयोजित, नगर परिषद डिंडोरी आमजन को मिला योजनाओं का लाभ
WhatsApp Facebook

डिंडौरी नगर परिषद डिण्डौरी में आज सेवा सेतु अभियान के तहत सरकार आपके द्वार विशेष शिविर आयोजित किया गया जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार का मुख्य उद्देश्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक सीधे पहुंचाना तथा नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित करना रहा। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने सहभागिता करते हुए आम नागरिकों से संवाद किया और उनकी समस्याओं एवं मांगों को गंभीरता से सुना।

कार्यक्रम में शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे, भाजपा जिलाध्यक्ष चमरू सिंह नेताम, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सारस, जिला कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, जिला महामंत्री सुधीरदत्त तिवारी, लक्ष्मण ठाकुर एवं जिला उपाध्यक्ष महेश धूमकेती , महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कीर्ति गुप्ता नगर परिषद उपाध्यक्ष सारिका नायक पूर्व विधायक डीसी उरेती मन की बात प्रदेश शहप्रभारी धनेश धनंजय, मंडल महामंत्री भागीरथ उरैती, स्मिता बर्मन शत्रुघ्न पाराशर अजय बर्मन सुधीर बरमैया मोहन नरवरिया, रजनीश राय मनीष नायक मंडल मंत्री तरुण ठाकुर अमित बर्मन सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं नगरवासी उपस्थित रहे। विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार की मंशा है कि प्रत्येक पात्र हितग्राही तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे।

इसके लिए सरकार लगातार ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर रही है, जिनके माध्यम से आम जनता को सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उनकी समस्याओं का समाधान उनके ही क्षेत्र में किया जा सके। ‘सरकार आपके द्वार’ जैसे शिविर जनसेवा की भावना को मजबूत करते हैं।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता से लेते हुए उनका समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने और उन्हें शासन की सुविधाओं का लाभ दिलाने के लिए सक्रियता से कार्य किया जाए।

भाजपा जिलाध्यक्ष चमरू सिंह नेताम ने कहा कि सेवा और सुशासन भारतीय जनता पार्टी की कार्यसंस्कृति का मूल आधार है। सरकार की योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब उनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा।

सेवा सेतु अभियान शासन और जनता के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य कर रहा है। इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं को समझने और उनका त्वरित समाधान करने का अवसर मिलता है।

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और कार्यकर्ताओं के समन्वित प्रयास से जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन संभव है। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि वे शिविरों में पहुंचकर योजनाओं की जानकारी लें और पात्रता के अनुसार उनका लाभ उठाएं।

नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सारस ने अभियान के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नगर परिषद का प्रयास है कि नगर के प्रत्येक नागरिक को शासन की योजनाओं का लाभ सरलता और सहजता से उपलब्ध हो। विशेष शिविरों के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण करने के साथ ही उन्हें विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।

शिविर में विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा नागरिकों को योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही पात्र हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने तथा विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों ने कार्यवाही की।

‘सेवा सेतु अभियान – सरकार आपके द्वार’ के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने, प्रशासन को आम नागरिकों के करीब लाने और जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य जनसेवा की भावना के साथ सुशासन को मजबूत करना और विकास की मुख्यधारा से प्रत्येक पात्र नागरिक को जोड़ना रहा।