मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
जोन, सेक्टर प्रभारियों संग सपा ने की बैठक अशोक यादव बोले- भाजपा कार्यकर्ता की तरह काम कर रहा है चुनाव आयोग कार्यवाह जिलाध्यक्ष अशोक यादव**🔴 13 किलोमीटर की सड़क बनी ग्रामीणों के लिए मुसीबत, सफर 100 किलोमीटर जैसा महसूस होने का दावा*बड़वानी में कालिका मंदिर में धूमधाम से बनेगा शारदीय नवरात्रि पर्व।​खेल राज्यमंत्री ने डभिया अदारी पहुंच एशियन गेम्स कांस्य पदक विजेता रोहित यादव को किया सम्मानित, माता-पिता से की मुलाकातसम्पूर्ण समाधान दिवस: डीएम और एसएसपी ने तहसील सदर में सुनीं जनसमस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देशचकेरी ठीकरी सड़क पर मंडवाड़ा के पास भीषण सड़क हादसा पिकअप के उड़े परखचे।बरेली के आंवला तहसील में शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 को जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस हुआ।सेवा संकल्प अभियान के तहत टोकोपारा की छात्रा रुकइया बेगम ने जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में पाया प्रथम स्थान, बढ़ाया सीतापुर का मान,,,हमीरपुर :तहसील मौदहा में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर आयोजितगोरखपुर में बच्चों को पहनाए जूते-मौजे, पढ़ाई और कैरियर को लेकर किया संवाद, कलेक्टर ने मूसामुंडी एवं गाड़ासरई में निर्माण कार्यों का किया निरीक्षणजोन, सेक्टर प्रभारियों संग सपा ने की बैठक अशोक यादव बोले- भाजपा कार्यकर्ता की तरह काम कर रहा है चुनाव आयोग कार्यवाह जिलाध्यक्ष अशोक यादव**🔴 13 किलोमीटर की सड़क बनी ग्रामीणों के लिए मुसीबत, सफर 100 किलोमीटर जैसा महसूस होने का दावा*बड़वानी में कालिका मंदिर में धूमधाम से बनेगा शारदीय नवरात्रि पर्व।​खेल राज्यमंत्री ने डभिया अदारी पहुंच एशियन गेम्स कांस्य पदक विजेता रोहित यादव को किया सम्मानित, माता-पिता से की मुलाकातसम्पूर्ण समाधान दिवस: डीएम और एसएसपी ने तहसील सदर में सुनीं जनसमस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देशचकेरी ठीकरी सड़क पर मंडवाड़ा के पास भीषण सड़क हादसा पिकअप के उड़े परखचे।बरेली के आंवला तहसील में शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 को जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस हुआ।सेवा संकल्प अभियान के तहत टोकोपारा की छात्रा रुकइया बेगम ने जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में पाया प्रथम स्थान, बढ़ाया सीतापुर का मान,,,हमीरपुर :तहसील मौदहा में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर आयोजितगोरखपुर में बच्चों को पहनाए जूते-मौजे, पढ़ाई और कैरियर को लेकर किया संवाद, कलेक्टर ने मूसामुंडी एवं गाड़ासरई में निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
Dindoriताज़ा खबरमध्य प्रदेश

सरस्वती शिशु मंदिर डिंडौरी में हर्षोल्लास से मनाई गई महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती

गणेश पाण्डे डिण्डौरी , 03 अक्टूबर 2026 डिंडोरी। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डिंडोरी में आज दिनांक 03 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व…

सरस्वती शिशु मंदिर डिंडौरी में हर्षोल्लास से मनाई गई महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती
WhatsApp Facebook

गणेश पाण्डे डिण्डौरी , 03 अक्टूबर 2026
डिंडोरी। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डिंडोरी में आज दिनांक 03 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य श्री शिवलाल रजक जी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के छाया चित्र पर तिलक वंदन एवं माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने दोनों महापुरुषों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इसी तारतम्य में संस्था प्रधान देवेन्द्र नाथ चतुर्वेदी ने अपने उद्बोधन में बताया कि महात्मा गांधी जी को हम प्यार से बापू कहते हैं। उनका पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था।

उन्होंने हमें सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाया। बिना लड़ाई के, सिर्फ सच और शांति से उन्होंने अंग्रेजों से हमारे देश को आजाद कराया।

उनका नारा था "करो या मरो"। वहीं लाल बहादुर शास्त्री जी हमारे देश के दूसरे प्रधानमंत्री थे, जो बहुत ही सादे और ईमानदार व्यक्ति थे।

उन्होंने देश के जवानों और किसानों के लिए "जय जवान, जय किसान" का अमर नारा दिया था। प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में बच्चों को बताया कि आज हम दोनों महापुरुषों को याद करते हैं और उनसे सच्चाई, ईमानदारी और देशभक्ति सीखने का प्रण लेते हैं।

हमें उनके बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में सभी भैया-बहनों एवं आचार्य परिवार ने देश की उन्नति में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।