मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
राजेश कुमार जेके लोकेशन सांबा जम्मू गांधी जयंती पर जल शक्ति विभाग ने टी-वेल नंबर 2 सांबा में चलाया पौधरोपण अभियान सांबा, 2 अक्टूबर: गांधी जयंती के अवसर पर जल शक्ति विभाग, पीएचईAKHAND BHARAT MORNING BULLET NEWSतमनार पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई मोबाइल टावर बैटरी चोरी की वारदातमहात्मा गांधी जयंती पर फकीरबागान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान11 दिन की आराधना के बाद गणपति को दी विदाई, पचेर घाट पर 150 से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जनगांधी जयंती के अवसर पर डैम घाट एवं रानी अवंतीबाई चौक पर चला स्वच्छता अभियानगांधी जयंती के अवसर पर आंगनवाड़ी केंद्रों, शासकीय कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियानकैच द रेन अभियान के तहत ग्राम पंचायत सिंगपुर में रिफॉर्म महोत्सव 2026 आयोजित , जल संरक्षण के लिए दिलाई शपथ, जल संचय संरचनाओं का किया निरीक्षणसेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा ने चलाया सामूहिक स्वच्छता अभियानसेवा मेरा योगदान के तहत खरगहना में स्वच्छता अभियानराजेश कुमार जेके लोकेशन सांबा जम्मू गांधी जयंती पर जल शक्ति विभाग ने टी-वेल नंबर 2 सांबा में चलाया पौधरोपण अभियान सांबा, 2 अक्टूबर: गांधी जयंती के अवसर पर जल शक्ति विभाग, पीएचईAKHAND BHARAT MORNING BULLET NEWSतमनार पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई मोबाइल टावर बैटरी चोरी की वारदातमहात्मा गांधी जयंती पर फकीरबागान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान11 दिन की आराधना के बाद गणपति को दी विदाई, पचेर घाट पर 150 से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जनगांधी जयंती के अवसर पर डैम घाट एवं रानी अवंतीबाई चौक पर चला स्वच्छता अभियानगांधी जयंती के अवसर पर आंगनवाड़ी केंद्रों, शासकीय कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियानकैच द रेन अभियान के तहत ग्राम पंचायत सिंगपुर में रिफॉर्म महोत्सव 2026 आयोजित , जल संरक्षण के लिए दिलाई शपथ, जल संचय संरचनाओं का किया निरीक्षणसेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा ने चलाया सामूहिक स्वच्छता अभियानसेवा मेरा योगदान के तहत खरगहना में स्वच्छता अभियान
Dindoriताज़ा खबरमध्य प्रदेश

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा ने चलाया सामूहिक स्वच्छता अभियान

गणेश पाण्डे डिण्डौरी 02 अक्टूबर 2026 डिंडौरी, 2 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता…

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा ने चलाया सामूहिक स्वच्छता अभियान
WhatsApp Facebook

गणेश पाण्डे डिण्डौरी 02 अक्टूबर 2026
डिंडौरी, 2 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला डिंडौरी द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत अटल स्मारक एवं सार्वजनिक जिम के पास सामूहिक स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया।

इस अवसर पर भाजपा के जिला पदाधिकारियों, मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से स्वच्छता अभियान में सहभागिता करते हुए श्रमदान किया और स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई कर स्वच्छ वातावरण बनाने की दिशा में अपना योगदान दिया।

अभियान के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए अपने आसपास के परिवेश को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने स्वच्छता को स्वस्थ समाज और विकसित राष्ट्र की महत्वपूर्ण आधारशिला माना था।

उनके विचारों को आत्मसात करते हुए स्वच्छता को केवल एक दिन का अभियान न मानकर इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना आवश्यक है। सामूहिक प्रयासों और जनभागीदारी से ही स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज सेवा, जनजागरूकता, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति नागरिकों की जिम्मेदारी को मजबूत करना रहा। भाजपा पदाधिकारियों ने इस तरह के सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यों में निरंतर सहभागिता निभाने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।

स्वच्छता अभियान में उपस्थित जिला एवं मंडल पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि :
भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम पूर्व जिला अध्यक्ष अवधराज बिलैया. भाजपा जिला महामंत्री सुधीर दत्त तिवारी जिला उपाध्यक्ष महेश धूमकेती पूर्व विधायक डी सी उरेती वरिष्ठ नेता वीरेंद्र बिहारी शुक्ला.

जिला मीडिया प्रभारी राज साहू जिला कोषाध्यक्ष स्कंद चौकसे मंडल अध्यक्ष आशीष वैश्य मोर्चा अध्यक्ष परशराम नागेश पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष नरवरिया मरकाम पार्षद रजनीश राय पार्षद रितेश जैन पार्षद पार्षद मोहन नरवरिया शत्रुघ्न पाराशर हरिहर पाराशर देवेन्द्र पांडे मंडल महामंत्री भागीरथ उरेती. मंडल महामंत्री तरुण ठाकुर मंडल मंत्री यशवंत तोमर मंडल मंत्री दीपिका भारद्वाज.शांतनु पाठक परसराम पाराशर