हमीरपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर जिला खेल कार्यालय, हमीरपुर द्वारा पैदल चाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के क्रम में प्रातः 08:30 बजे ध्वजारोहण तथा प्रातः 09:00 बजे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र का अनावरण एवं माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों, कर्मचारियों, प्रशिक्षकों, वरिष्ठ नागरिकों एवं खिलाड़ियों द्वारा दोनों महान विभूतियों के आदर्शों को स्मरण किया गया।
इसके उपरांत बालकों की 05 किलोमीटर एवं बालिकाओं की 03 किलोमीटर पैदल चाल प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें कुल 56 खिलाड़ियों, 38 बालकों एवं 18 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री मुकेश खरवार द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।
*मयंक एवं तनु ने हासिल किया प्रथम स्थान*
बालक वर्ग की पैदल चाल प्रतियोगिता में मयंक ने प्रथम, जनीत ने द्वितीय तथा विकास ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में तनु ने प्रथम, साक्षी ने द्वितीय तथा साबरीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बालक वर्ग में सत्यवीर, समर सिंह एवं मनोज तथा बालिका वर्ग में दुर्गा, वरीसा एवं नन्दनी को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
विजेता एवं सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वाले बालक-बालिका खिलाड़ियों को माननीय विधायक हमीरपुर डॉ. मनोज कुमार प्रजापति, जिलाधिकारी हमीरपुर श्री अशोक कुमार, नगर पालिका परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष श्री कुलदीप निषाद, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) श्री विजय सिंह, उप जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री मुकेश खरवार, श्री लक्ष्मणलाल जोशी पूर्व प्रधानाचार्य एवं श्री महेश शर्मा, अधिवक्ता हमीरपुर द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया।
इस अवसर पर उप क्रीड़ाधिकारी श्री शमीम अहमद, जिला व्यायाम शिक्षक, हमीरपुर सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी, प्रशिक्षक, वरिष्ठ नागरिक एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।
