मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
परियोजना जोगता में, रोजगार में प्राथमिकता किसे? भूमि पूजन में ग्रामीणों की कम मौजूदगी ने खड़े किए सवाल”हमीरपुर :बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई बाइक, एक युवक की मौत, दो गंभीरकालपी विधानसभा 220 से समाजवादी पार्टी ने श्रीराम पाल पर जताया भरोसा,बनाया विधानसभा प्रभारी /प्रत्याशी पर लगाई पक्की मुहर प्रभारी/प्रत्याशी बनाए जाने से सियासी हलचल तेजप्रेम विवाह के महज एक साल बाद उजड़ा सुहाग,शनिवार को कोडरमा घाटी में कंटेनर की टक्कर से गई थी ई-रिक्शा चालक की गई जान,सदमे में पत्नी ने खाइ जहर,रेफरप्रेम विवाह के महज एक साल बाद उजड़ा सुहाग,शनिवार को कोडरमा घाटी में कंटेनर की टक्कर से गई थी ई-रिक्शा चालक की गई जान,सदमे में पत्नी ने खाइ जहर,रेफरप्रेम विवाह के महज एक साल बाद उजड़ा सुहाग,शनिवार को कोडरमा घाटी में कंटेनर की टक्कर से गई थी ई-रिक्शा चालक की गई जान,सदमे में पत्नी ने खाइ जहर,रेफरहमीरपुर :विशेष पुनरीक्षण अभियान के अंतिम दिन डीएम ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षणरात के अंधेरे में ठेके के पास कर दी थी बुजुर्ग की हत्या, सीसीटीवी ने खोल दी छोटा डॉन की पोलजिराबाद में सागर सीमेंट की खदानों में ब्लास्टिंग से ग्रामीणों में दहशतविद्योदय महाविद्यालय में बाल विवाह उन्मूलन अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजितपरियोजना जोगता में, रोजगार में प्राथमिकता किसे? भूमि पूजन में ग्रामीणों की कम मौजूदगी ने खड़े किए सवाल”हमीरपुर :बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई बाइक, एक युवक की मौत, दो गंभीरकालपी विधानसभा 220 से समाजवादी पार्टी ने श्रीराम पाल पर जताया भरोसा,बनाया विधानसभा प्रभारी /प्रत्याशी पर लगाई पक्की मुहर प्रभारी/प्रत्याशी बनाए जाने से सियासी हलचल तेजप्रेम विवाह के महज एक साल बाद उजड़ा सुहाग,शनिवार को कोडरमा घाटी में कंटेनर की टक्कर से गई थी ई-रिक्शा चालक की गई जान,सदमे में पत्नी ने खाइ जहर,रेफरप्रेम विवाह के महज एक साल बाद उजड़ा सुहाग,शनिवार को कोडरमा घाटी में कंटेनर की टक्कर से गई थी ई-रिक्शा चालक की गई जान,सदमे में पत्नी ने खाइ जहर,रेफरप्रेम विवाह के महज एक साल बाद उजड़ा सुहाग,शनिवार को कोडरमा घाटी में कंटेनर की टक्कर से गई थी ई-रिक्शा चालक की गई जान,सदमे में पत्नी ने खाइ जहर,रेफरहमीरपुर :विशेष पुनरीक्षण अभियान के अंतिम दिन डीएम ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षणरात के अंधेरे में ठेके के पास कर दी थी बुजुर्ग की हत्या, सीसीटीवी ने खोल दी छोटा डॉन की पोलजिराबाद में सागर सीमेंट की खदानों में ब्लास्टिंग से ग्रामीणों में दहशतविद्योदय महाविद्यालय में बाल विवाह उन्मूलन अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Dharखेलमध्य प्रदेश

आखिरी गेंद पर चौका जड़कर गंधवानी क्रिकेट क्लब ने जीता खिताब

32 टीमों ने लिया प्रतियोगिता में भाग, अर्जुन बने मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज... रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597 मनावर। जिला धार।। गोपालपुरा रोड मैदान पर शिव शक्ति…

आखिरी गेंद पर चौका जड़कर गंधवानी क्रिकेट क्लब ने जीता खिताब
WhatsApp Facebook

32 टीमों ने लिया प्रतियोगिता में भाग, अर्जुन बने मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज…

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। गोपालपुरा रोड मैदान पर शिव शक्ति क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित टेनिस बॉल नॉकआउट क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल मुकाबला गंधवानी क्रिकेट क्लब ने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर जीत लिया। फाइनल मुकाबला मां मंगला क्रिकेट क्लब मनावर और गंधवानी क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने हिस्सा लिया।

फाइनल मुकाबले में मां मंगला क्रिकेट क्लब मनावर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 105 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गंधवानी क्रिकेट क्लब की टीम ने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर रोमांचक जीत दर्ज की। गंधवानी की ओर से अर्जुन ने शानदार 70 रनों की पारी खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन को मैन ऑफ द मैच एवं मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।

प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 15,555 रुपए समाजसेवी विश्वास चौहान, गंधवानी की ओर से प्रदान किया गया। द्वितीय पुरस्कार भाजपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष धीरज बालेश्वर द्वारा दिया गया। फाइनल मुकाबले के मैन ऑफ द मैच एवं मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार गायक संदीप जाजमे ने प्रदान किया। वहीं विजेता टीम को ट्रॉफी कुलदीप चौहान की ओर से दी गई।

पुरस्कार वितरण समारोह में विश्वास चौहान, सन्नी चौहान, संदीप जाजमे एवं निलेश तोमर ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। प्रतियोगिता की कमेंट्री राम एवं विकास शर्मा ने की।

आयोजन को सफल बनाने में शिव शक्ति क्रिकेट क्लब के आयोजक मोदित्य पाल, अंकुश राघव, अजय गवली, पारसराज जाजमे, आदित्य पाल, विकास शर्मा, लखन मंडी, राम, राजू एवं राजेंद्र मुवेल सहित अन्य सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा।