मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
जौनपुर: भारी बारिश व जलभराव के चलते कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल कल बंद, DM के निर्देश पर BSA का आदेशजौनपुर में खाकी पर हमला: जांच करने गए पुलिसकर्मियों पर पथराव, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा; बाइक और मोबाइल तोड़ेबाबा मुक्तेश्वरपुरी गौशाला के चुनाव कार्यक्रम में संशोधन, 4 अक्टूबर को होगा मतदानजौनपुर में सनसनी: ढाई माह से लापता लाइब्रेरी संचालक का पेड़ से लटका मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोपबेलपा पंडित से राम प्रकाश द्विवेदी ने अंतरराष्ट्रीय पुत्री दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं पूरी देश की पुत्रियों को दी।कोबेलपा पंडित से राम प्रकाश द्विवेदी ने अंतरराष्ट्रीय पुत्री दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं पूरी देश की पुत्रियों को दी।कोघघरी में मां दुर्गा पूजा और आदर्श रामलीला मंचन को लेकर के बैठक बुलाई गईहमीरपुर :श्यामला नाला पुल के नीचे ट्रक फंसा, पढ़ोरी में रपटा के ऊपर बह रहा चंद्रावल नदी का पानी; रविवार को बारिश थमने से लोगों ने ली राहत की सांसवीज वितरक्त डीपी वरील फ्युज बॉक्स बंदिस्त करावे बेसावधपणे मोठा अपघात घडू शकतोहमीरपुर :लगातार बारिश बनी आफत, कम्हरिया में छह मकान गिरे, छिरका में आवागमन ठप,श्याम नाला और चंद्रावल नदी उफान पर, कई गांवों का मौदहा तहसील मुख्यालय से संपर्क प्रभावितजौनपुर: भारी बारिश व जलभराव के चलते कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल कल बंद, DM के निर्देश पर BSA का आदेशजौनपुर में खाकी पर हमला: जांच करने गए पुलिसकर्मियों पर पथराव, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा; बाइक और मोबाइल तोड़ेबाबा मुक्तेश्वरपुरी गौशाला के चुनाव कार्यक्रम में संशोधन, 4 अक्टूबर को होगा मतदानजौनपुर में सनसनी: ढाई माह से लापता लाइब्रेरी संचालक का पेड़ से लटका मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोपबेलपा पंडित से राम प्रकाश द्विवेदी ने अंतरराष्ट्रीय पुत्री दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं पूरी देश की पुत्रियों को दी।कोबेलपा पंडित से राम प्रकाश द्विवेदी ने अंतरराष्ट्रीय पुत्री दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं पूरी देश की पुत्रियों को दी।कोघघरी में मां दुर्गा पूजा और आदर्श रामलीला मंचन को लेकर के बैठक बुलाई गईहमीरपुर :श्यामला नाला पुल के नीचे ट्रक फंसा, पढ़ोरी में रपटा के ऊपर बह रहा चंद्रावल नदी का पानी; रविवार को बारिश थमने से लोगों ने ली राहत की सांसवीज वितरक्त डीपी वरील फ्युज बॉक्स बंदिस्त करावे बेसावधपणे मोठा अपघात घडू शकतोहमीरपुर :लगातार बारिश बनी आफत, कम्हरिया में छह मकान गिरे, छिरका में आवागमन ठप,श्याम नाला और चंद्रावल नदी उफान पर, कई गांवों का मौदहा तहसील मुख्यालय से संपर्क प्रभावित
Hamirpurउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

हमीरपुर :मूसलाधार बारिश में भूमिहीन परिवार का आशियाना ढहा,घर गिरने से खुले आसमान के नीचे आया गरीब परिवार, मदद की दरकार

मौदहा (हमीरपुर)। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने गरीब परिवारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तहसील मौदहा क्षेत्र के ग्राम परोड़ी मजरा आनंदपुर डेरा निवासी किरन देवी पत्नी होरी लाल निषाद…

हमीरपुर :मूसलाधार बारिश में भूमिहीन परिवार का आशियाना ढहा,घर गिरने से खुले आसमान के नीचे आया गरीब परिवार, मदद की दरकार
WhatsApp Facebook

मौदहा (हमीरपुर)। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने गरीब परिवारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

तहसील मौदहा क्षेत्र के ग्राम परोड़ी मजरा आनंदपुर डेरा निवासी किरन देवी पत्नी होरी लाल निषाद का कच्चा मकान बारिश के चलते भरभराकर गिर गया। मकान गिरने से परिवार के सामने सिर छिपाने का संकट खड़ा हो गया है।

बताया गया कि किरन देवी का परिवार भूमिहीन और आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है। लगातार बारिश के कारण मकान की दीवारें कमजोर हो गई थीं, जिसके बाद पूरा घर अचानक ढह गया।

गनीमत रही कि हादसे के समय कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। मकान गिरने से परिवार का घरेलू सामान भी मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया।

पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के साथ ही रहने के लिए सुरक्षित आश्रय की व्यवस्था किए जाने की गुहार लगाई है। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से दैवीय आपदा राहत के तहत पीड़ित परिवार को तत्काल मदद दिलाए जाने की मांग की है।