रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
मनावर । जिला धार।। प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजना (PM-MKSSY) अंतर्गत मत्स्य क्षेत्र से जुड़े हितग्राहियों एवं मत्स्य कृषकों को योजना का लाभ दिलाने तथा NFDB पोर्टल पर पंजीयन हेतु आज जिला धार में शासकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र, साकल्दा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मत्स्य कृषकों को प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजना के उद्देश्यों, पात्रता, पंजीयन प्रक्रिया तथा योजना के अंतर्गत उपलब्ध लाभों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। कृषकों को बताया गया कि योजना का उद्देश्य मत्स्य क्षेत्र में कार्यरत हितग्राहियों की आय एवं रोजगार के अवसरों में वृद्धि करना, मत्स्य उत्पादन एवं उत्पादकता को बढ़ावा देना तथा मत्स्य क्षेत्र को अधिक व्यवस्थित एवं सशक्त बनाना है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित मत्स्य कृषकों को NFDB पोर्टल पर पंजीयन की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज एवं पंजीयन के पश्चात योजना का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही कृषकों से अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन कराकर शासन की योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया गया।
मत्स्य विभाग के अधिकारियों द्वारा कृषकों की विभिन्न जिज्ञासाओं एवं समस्याओं का समाधान करते हुए योजना से संबंधित आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के मत्स्य कृषकों की सक्रिय सहभागिता रही।
मत्स्य विभाग, जिला धार द्वारा मत्स्य कृषकों से अपील की गई कि वे प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजना का लाभ लेने हेतु समय पर NFDB पंजीयन कराएं तथा मत्स्य पालन को आय एवं रोजगार के सशक्त माध्यम के रूप में विकसित करने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
