मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हेडलाइन: हावड़ा के बिस्कुट गोदाम में मिली ‘निर्मल बांग्ला’ योजना की बाल्टियां, एक हिरासत मेंसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एकलव्य विद्यालय में विद्यार्थियों से भाजपा पदाधिकारियों ने किया संवादलिलुआ में पर्युषण महापर्व के षष्ठम दिवस पर भव्य भक्ति संध्या का आयोजन, सुप्रसिद्ध युवा गायक वाशु सिपानी ने भजनों से बांधा समां, श्रद्धालु हुए भावविभोरप्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजनापं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ कार्यक्रमभारत देश का पहला इलेक्ट्रो होम्योपैथी नेचरोपैथी हॉस्पिटल जिस का बहुत बड़ा दावा अगर रोग मरीज का ठीक ना हो तो इलाज का पूरा पैसा वापिसश्राद्ध पक्ष में दीवारों पर सजती है संजा माता….तालुका खटाव निमसोड देव नगर गणेश उत्सव सत्कार समारंभअनंत चतुर्दशी पर शिशु मंदिर में गजानन को दी अश्रुपूर्ण विदाईमनावर के हक की लड़ाई को मिली नई मजबूती…हेडलाइन: हावड़ा के बिस्कुट गोदाम में मिली ‘निर्मल बांग्ला’ योजना की बाल्टियां, एक हिरासत मेंसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एकलव्य विद्यालय में विद्यार्थियों से भाजपा पदाधिकारियों ने किया संवादलिलुआ में पर्युषण महापर्व के षष्ठम दिवस पर भव्य भक्ति संध्या का आयोजन, सुप्रसिद्ध युवा गायक वाशु सिपानी ने भजनों से बांधा समां, श्रद्धालु हुए भावविभोरप्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजनापं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ कार्यक्रमभारत देश का पहला इलेक्ट्रो होम्योपैथी नेचरोपैथी हॉस्पिटल जिस का बहुत बड़ा दावा अगर रोग मरीज का ठीक ना हो तो इलाज का पूरा पैसा वापिसश्राद्ध पक्ष में दीवारों पर सजती है संजा माता….तालुका खटाव निमसोड देव नगर गणेश उत्सव सत्कार समारंभअनंत चतुर्दशी पर शिशु मंदिर में गजानन को दी अश्रुपूर्ण विदाईमनावर के हक की लड़ाई को मिली नई मजबूती…
Dharमध्य प्रदेशशिक्षा

स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान क्रांतिकारी और राष्ट्रभक्त वंदे मातरम् गर्व के साथ दोहराते थे… डॉ. रविन्द्र शर्मा

मनावर में गूंजा वंदे मातरम्, सैकड़ों विद्यार्थियों ने एक स्वर में किया सामूहिक गायन... सरस्वती शिशु मंदिर में राष्ट्रभक्ति का दिखा उत्साह, विद्योदय महाविद्यालय में भी एक साथ हुआ…

स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान क्रांतिकारी और राष्ट्रभक्त वंदे मातरम् गर्व के साथ दोहराते थे… डॉ. रविन्द्र शर्मा
WhatsApp Facebook

मनावर में गूंजा वंदे मातरम्, सैकड़ों विद्यार्थियों ने एक स्वर में किया सामूहिक गायन… सरस्वती शिशु मंदिर में राष्ट्रभक्ति का दिखा उत्साह, विद्योदय महाविद्यालय में भी एक साथ हुआ गायन; आयोजन को विश्व रिकॉर्ड से जोड़ने की प्रक्रिया….

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। नगर के सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में बुधवार को राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम से ओतप्रोत वातावरण में सैकड़ों विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनों ने एक स्वर में ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया। निर्धारित समय पर एक साथ गूंजे राष्ट्रगीत के स्वर से विद्यालय परिसर देशभक्ति के भाव से सराबोर हो गया। इसी क्रम में मनावर के निजी विद्योदय महाविद्यालय में भी विद्यार्थियों ने एक ही समय पर सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया। आयोजकों के अनुसार इस सामूहिक आयोजन को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने की प्रक्रिया से जोड़ा गया है।

*‘वंदे मातरम् केवल गीत नहीं, स्वतंत्रता की भावना का प्रतीक’*

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान मालवा के प्रांत प्रशिक्षण संयोजक डॉ. रविंद्र शर्मा ने वंदे मातरम् के ऐतिहासिक महत्व और स्वतंत्रता आंदोलन में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि मातृभूमि के प्रति श्रद्धा, देशभक्ति और स्वतंत्रता की भावना का प्रतीक रहा है। स्वतंत्रता आंदोलन के दौर में यह राष्ट्रभक्तों और क्रांतिकारियों के लिए प्रेरणा का प्रमुख उद्घोष बना।

उन्होंने वंदे मातरम् से जुड़े विभिन्न ऐतिहासिक प्रसंगों का उल्लेख करते हुए कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान क्रांतिकारी और राष्ट्रभक्त इसे गर्व के साथ दोहराते थे। उन्होंने वर्ष 1923 के बाद वंदे मातरम् को लेकर सामने आए विरोध के स्वरों का भी उल्लेख किया।

*विद्यार्थियों में दिखा देशप्रेम का उत्साह*

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों सहित उपस्थित जनों में राष्ट्रभक्ति का उत्साह दिखाई दिया। सामूहिक गायन के दौरान पूरा परिसर वंदे मातरम् के स्वर से गूंज उठा। वक्ताओं ने विद्यार्थियों से देश के इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को समझने का आह्वान किया।

*ये रहे मंचासीन अतिथि*

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कुक्षी जिला के संघ चालक राजेंद्र पाटीदार, सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान मालवा के प्रांत प्रशिक्षण प्रमुख डॉ. रविंद्र शर्मा, उद्योगपति एवं समाजसेवी सक्षम जैन तथा चंद्रशेखर आजाद शिक्षण समिति मनावर के अध्यक्ष हेमंत खटोड़ मंचासीन रहे।

विद्यालय की समिति सदस्य रचना दामके ने कार्यक्रम का संचालन किया। आयोजन की भूमिका विद्यालय के प्राचार्य अरविंद पांडेय ने रखी। अंत में आयोजन संयोजक एवं विद्यालय सचिव अखिलेश पाटीदार ने आभार माना।

उक्त जानकारी चंद्रशेखर आजाद शिक्षण समिति के उपाध्यक्ष दिनेश जौहरी ने दी।