मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हेडलाइन: हावड़ा के बिस्कुट गोदाम में मिली ‘निर्मल बांग्ला’ योजना की बाल्टियां, एक हिरासत मेंसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एकलव्य विद्यालय में विद्यार्थियों से भाजपा पदाधिकारियों ने किया संवादलिलुआ में पर्युषण महापर्व के षष्ठम दिवस पर भव्य भक्ति संध्या का आयोजन, सुप्रसिद्ध युवा गायक वाशु सिपानी ने भजनों से बांधा समां, श्रद्धालु हुए भावविभोरप्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजनापं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ कार्यक्रमभारत देश का पहला इलेक्ट्रो होम्योपैथी नेचरोपैथी हॉस्पिटल जिस का बहुत बड़ा दावा अगर रोग मरीज का ठीक ना हो तो इलाज का पूरा पैसा वापिसश्राद्ध पक्ष में दीवारों पर सजती है संजा माता….तालुका खटाव निमसोड देव नगर गणेश उत्सव सत्कार समारंभअनंत चतुर्दशी पर शिशु मंदिर में गजानन को दी अश्रुपूर्ण विदाईमनावर के हक की लड़ाई को मिली नई मजबूती…हेडलाइन: हावड़ा के बिस्कुट गोदाम में मिली ‘निर्मल बांग्ला’ योजना की बाल्टियां, एक हिरासत मेंसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एकलव्य विद्यालय में विद्यार्थियों से भाजपा पदाधिकारियों ने किया संवादलिलुआ में पर्युषण महापर्व के षष्ठम दिवस पर भव्य भक्ति संध्या का आयोजन, सुप्रसिद्ध युवा गायक वाशु सिपानी ने भजनों से बांधा समां, श्रद्धालु हुए भावविभोरप्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजनापं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ कार्यक्रमभारत देश का पहला इलेक्ट्रो होम्योपैथी नेचरोपैथी हॉस्पिटल जिस का बहुत बड़ा दावा अगर रोग मरीज का ठीक ना हो तो इलाज का पूरा पैसा वापिसश्राद्ध पक्ष में दीवारों पर सजती है संजा माता….तालुका खटाव निमसोड देव नगर गणेश उत्सव सत्कार समारंभअनंत चतुर्दशी पर शिशु मंदिर में गजानन को दी अश्रुपूर्ण विदाईमनावर के हक की लड़ाई को मिली नई मजबूती…
Hamirpurउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

हमीरपुर :जिलाधिकारी द्वारा विकास खण्ड मुस्करा के दामू पुरवा स्थित वृहद गौ संरक्षण केंद्र का औचक निरीक्षण; व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के कड़े निर्देश

हमीरपुर। जिलाधिकारी श्री अशोक कुमार द्वारा सीवीओ डॉ भूपेंद्र सिंह यादव की उपस्थिति में आज मुस्करा विकास खंड के अंतर्गत स्थित दामू पुरवा वृहद गौ संरक्षण केंद्र का औचक निरीक्षण किया…

हमीरपुर :जिलाधिकारी द्वारा विकास खण्ड मुस्करा के दामू पुरवा स्थित वृहद गौ संरक्षण केंद्र का औचक निरीक्षण; व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के कड़े निर्देश
WhatsApp Facebook

हमीरपुर। जिलाधिकारी श्री अशोक कुमार द्वारा सीवीओ डॉ भूपेंद्र सिंह यादव की उपस्थिति में आज मुस्करा विकास खंड के अंतर्गत स्थित दामू पुरवा वृहद गौ संरक्षण केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गौशाला परिसर में कुल 428 गोवंश संरक्षित पाए गए। जिलाधिकारी ने गौशाला की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी (CVO) एवं संबंधित अधिकारियों को गोवंश के बेहतर रख-रखाव तथा स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

​निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि गौशाला में गोवंश का सुचारू पृथक्कीकरण (Segregation) किया जाए, जिसके तहत छोटे बछड़ों, बच्चों और वयस्क गोवंशों को अलग-अलग बाड़ों में सुरक्षित रखा जाए। इसके साथ ही उन्होंने गौशाला परिसर में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा पशुओं के लिए पर्याप्त भूसे एवं हरे चारे की निर्बाध उपलब्धता बनाए रखने के सख्त आदेश दिए।

​परिसर के भीतर आवागमन को सुगम बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने गौशाला के आंतरिक मार्गों व सड़कों को तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि गोवंश के संरक्षण, रख-रखाव, चारे-पानी की व्यवस्था और स्वास्थ्य देखभाल में किसी भी स्तर पर किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।