मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :मौदहा में बंद मकान का ताला तोड़कर डेढ़ लाख का सामान चोरी करने का आरोपहमीरपुर :बहू पर चार परिजनों को नींद की गोलियां खिलाने का आरोप, हालत बिगड़ी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मामला, सीएचसी से चारों को जिला अस्पताल किया गया रेफरदाढ़ीराम रोड आज भी अधूरी 12 साल से हर बार “अगला महीना” कब आएगा? पंडरी गांव की जनता सड़क निर्माण की मांग को लेकर इंतजार में।पूजा करमा धरमा की हार्दिक शुभकामनाएं।बंकनाथ अटल दरबार में सेवा यात्रियों ने किए दर्शन-पूजनहमीरपुर :शिक्षक से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया था मुकदमारतनथल में 26 सितंबर से गूंजेगी श्रीमद्भागवत कथा की अमृतवाणीखेती-बाड़ी करने वाले माता-पिता की बेटी ने रचा सफलता का इतिहाससेवा, स्वच्छता और राष्ट्रसेवा का संदेश लेकर मनावर से आगे बढ़ी बाइक यात्रामनावर पहुंची ‘जन, जल, संकल्प सेवा’ बाइक यात्राहमीरपुर :मौदहा में बंद मकान का ताला तोड़कर डेढ़ लाख का सामान चोरी करने का आरोपहमीरपुर :बहू पर चार परिजनों को नींद की गोलियां खिलाने का आरोप, हालत बिगड़ी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मामला, सीएचसी से चारों को जिला अस्पताल किया गया रेफरदाढ़ीराम रोड आज भी अधूरी 12 साल से हर बार “अगला महीना” कब आएगा? पंडरी गांव की जनता सड़क निर्माण की मांग को लेकर इंतजार में।पूजा करमा धरमा की हार्दिक शुभकामनाएं।बंकनाथ अटल दरबार में सेवा यात्रियों ने किए दर्शन-पूजनहमीरपुर :शिक्षक से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया था मुकदमारतनथल में 26 सितंबर से गूंजेगी श्रीमद्भागवत कथा की अमृतवाणीखेती-बाड़ी करने वाले माता-पिता की बेटी ने रचा सफलता का इतिहाससेवा, स्वच्छता और राष्ट्रसेवा का संदेश लेकर मनावर से आगे बढ़ी बाइक यात्रामनावर पहुंची ‘जन, जल, संकल्प सेवा’ बाइक यात्रा
Hamirpurउत्तर प्रदेशक्राइम

हमीरपुर :शिक्षक से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया था मुकदमा

हमीरपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र में शिक्षक के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो करीब एक माह पुराना बताया जा…

हमीरपुर :शिक्षक से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया था मुकदमा
WhatsApp Facebook

हमीरपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र में शिक्षक के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

वायरल वीडियो करीब एक माह पुराना बताया जा रहा है, जिसमें कुछ युवक शिक्षक को घेरकर लात-घूंसों और बेल्ट से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। पुलिस के अनुसार, वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति की पहचान ज्ञानवली शिवहरे पुत्र स्व.

रामाधार शिवहरे, निवासी मनकहरी, थाना जरिया के रूप में हुई है। ज्ञानवली शिवहरे की तहरीर पर 9 अगस्त 2026 को जलालपुर थाने में योगेंद्र सिंह उर्फ छोटू, अरुण कुमार और शिवेंद्र कुमार समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक विवेचना के दौरान धाराओं में बढ़ोतरी की गई तथा कुछ धाराएं हटाई गईं। मामले में आरोपियों योगेंद्र सिंह उर्फ छोटू और शिवेंद्र कुमार के खिलाफ आरोप पत्र 19 सितंबर को न्यायालय भेजा जा चुका है।

पुलिस का कहना है कि 22 सितंबर को सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो के संबंध में भी जांच की जा रही है। पीड़ित ने वीडियो और घटना को इसी प्रकरण से संबंधित बताया है।

पुलिस के मुताबिक विवेचना के दौरान संबंधित विवेचक को यह वीडियो उपलब्ध अथवा साझा नहीं किया गया था। वर्तमान में वायरल वीडियो की गहनता से जांच कर तथ्यों के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।