मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
रायगढ़ जिला धर्मजयगढ में, आयोजित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151 वीं जन्मजंयती मनाया गया,रजौली में आस्था का महापर्व:-घाटों व्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अर्ध्यहमीरपुर :शराबी पति की प्रताड़ना से त्रस्त महिला ने कोतवाली में लगाई गुहार, बच्चों की सुरक्षा की मांगहमीरपुर :रोडवेज बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक की मौतहमीरपुर :शराबी पति की प्रताड़ना से त्रस्त महिला ने कोतवाली में लगाई गुहार, बच्चों की सुरक्षा की मांगविधायक सेना पटेल ने आलीराजपुर जिले को सुखाग्रस्त घोषित करने की मांग कीनवादा मिर्जापुर सूर्य मंदिर छठ घाट पर आयोजित हुआ भास्कर महोत्सव,दीप प्रज्वलित कर डीडीसी ने किया उद्घाटनहमीरपुर :मेरा युवा भारत’ के तत्वावधान में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं ने दिखाई प्रतिभाAkhand Bharat अखंड भारत न्यूज़, बड़वाह से गोविंद सिंह चौहान की रिपोर्ट -जनजातीय गौरव दिवस पर जिले में उत्साह के साथ मनी भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंतीपंढरपुर तालुका के आंबे में कुएं की खुदाई के दौरान मिट्टी और पत्थरों का ढेर ढहने से हुई दुर्घटना।रायगढ़ जिला धर्मजयगढ में, आयोजित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151 वीं जन्मजंयती मनाया गया,रजौली में आस्था का महापर्व:-घाटों व्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अर्ध्यहमीरपुर :शराबी पति की प्रताड़ना से त्रस्त महिला ने कोतवाली में लगाई गुहार, बच्चों की सुरक्षा की मांगहमीरपुर :रोडवेज बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक की मौतहमीरपुर :शराबी पति की प्रताड़ना से त्रस्त महिला ने कोतवाली में लगाई गुहार, बच्चों की सुरक्षा की मांगविधायक सेना पटेल ने आलीराजपुर जिले को सुखाग्रस्त घोषित करने की मांग कीनवादा मिर्जापुर सूर्य मंदिर छठ घाट पर आयोजित हुआ भास्कर महोत्सव,दीप प्रज्वलित कर डीडीसी ने किया उद्घाटनहमीरपुर :मेरा युवा भारत’ के तत्वावधान में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं ने दिखाई प्रतिभाAkhand Bharat अखंड भारत न्यूज़, बड़वाह से गोविंद सिंह चौहान की रिपोर्ट -जनजातीय गौरव दिवस पर जिले में उत्साह के साथ मनी भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंतीपंढरपुर तालुका के आंबे में कुएं की खुदाई के दौरान मिट्टी और पत्थरों का ढेर ढहने से हुई दुर्घटना।
Dharमध्य प्रदेशराजनीति

नगर आगमन पर सेवा संकल्प बाइक यात्रा का आत्मीय स्वागत

सेवा यात्रियों ने महापुरुषों की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण.. ‘धन्यवाद की दीवार’ पर लाभार्थियों ने दर्ज कराई सहभागिता.... रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597 मनावर। जिला…

नगर आगमन पर सेवा संकल्प बाइक यात्रा का आत्मीय स्वागत
WhatsApp Facebook

सेवा यात्रियों ने महापुरुषों की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण.. ‘धन्यवाद की दीवार’ पर लाभार्थियों ने दर्ज कराई सहभागिता….

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत "वडनगर से वाराणसी "एक यात्रा सेवा के नाम" तथा जल, जन सेवा संकल्प कलश एवं बाइक यात्रा का मनावर विधानसभा क्षेत्र में आत्मीय स्वागत किया गया। गुजरात के वडनगर से निकली बाइक यात्रा की सेमल्दा फाटे पर यात्रा विधानसभा संयोजक एवं जिला पंचायत सदस्य शिवराम कन्नौज के नेतृत्व में अगवानी की गई। इस अवसर पर बाइक यात्रियों का नगर आगमन पर भाजपा परिवार के कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भव्य स्वागत-अभिनंदन किया गया। इस दौरान यात्रा में शामिल सेवा यात्रियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल, चंद्रशेखर आजाद, महात्मा गांधी एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला मीडिया प्रभारी विजय राठौर सिघाना ने बताया कि गांधी चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में ‘धन्यवाद की दीवार’ पर लाभार्थियों एवं नागरिकों का स्वागत-सम्मान किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं लाभार्थियों ने धन्यवाद की दीवार पर हस्ताक्षर कर अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

प्रातःकाल भगवान बंकनाथ महादेव के दर्शन पूजन कर दीप प्रज्वलित कर यात्रा आगे की ओर प्रस्थान की। भाजपा ग्रामीण धार जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार ने कहा कि ‘सेवा संकल्प’ अभियान के अंतर्गत आयोजित इस बाइक यात्रा का उद्देश्य सेवा, जनभागीदारी, सामाजिक सरोकार एवं विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। इस अवसर पर पूर्व सांसद छतरसिंह दरबार, जिला पंचायत सदस्य शिवराम कन्नौज, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र परिहार, सुरमा सोलंकी, भाजपा कार्यालय मंत्री पन्नालाल पाटीदार, जिला मंत्री लोकेश मुकाती, नगर पालिका अध्यक्ष अजय पाटीदार, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष हीरालाल बृजवासी, जिला उपाध्यक्ष दिलीप राठौड़, जिला मंत्री मयूर पाटीदार, पिंकी वास्केल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सोनाली श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष आशा सालवी, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष धीरज बालेश्वर, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष लालसिंह बर्मन, जिला पंचायत सदस्य गणेश जर्मन, नगर मंडल अध्यक्ष मोनू पाटीदार, भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी अंकित शुक्ला, दिलीप कुमरावत, नितिन मंडवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।