मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :एक्सपायर टाफी और बिस्किट की जांच, कार्रवाही की कही बातभामक खबर चलाई जाने पर पर मुकदमा दर्जदेवरिया के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विश्व शिल्पी विश्वकर्मा भगवान एवं भारत के नवशिल्पी नरेंद्र मोदी का जन्मदिन इस प्रकार।।आज दिनांक 17 9 26 को सुबह 9:00 बजे से भगवान विश्वकर्मा का पूजन जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा महाराजगंज डॉक्टर बी आर शर्मा सा पत्नी इंद्रा शर्मा बाबा कृष्णानंद द्वारा कपंजाबी महीने के अवसर पर गुरुद्वारा कम्बोज सभा में हुआ अटूट लंगर, बड़ी संख्या में संगत ने ग्रहण किया गुरु का प्रसादघर-घर पूजे गए आदि शिल्पी भगवान विश्वकर्मा जीहमीरपुर :15 फीट गहरे तालाब में ड्रमों से बना मंच, क्षमता से अधिक लोग बैठेमामूली विवाद में एक युवक के साथ हुईं मारपीटभंडारे की दान राशि के हिसाब पर उठे सवाल बारकोड से प्राप्त 59,414 रुपये को कुल राशि में शामिल नहीं करने का आरोप, पिछले साल की 4.24 लाख रुपये की राशि का भी मांगा हिसाबसिंगरौली:  सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 अक्टूबर तक होंगे जनसेवा एवं जनभागीदारी के विभिन्न कार्यक्रम।हमीरपुर :एक्सपायर टाफी और बिस्किट की जांच, कार्रवाही की कही बातभामक खबर चलाई जाने पर पर मुकदमा दर्जदेवरिया के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विश्व शिल्पी विश्वकर्मा भगवान एवं भारत के नवशिल्पी नरेंद्र मोदी का जन्मदिन इस प्रकार।।आज दिनांक 17 9 26 को सुबह 9:00 बजे से भगवान विश्वकर्मा का पूजन जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा महाराजगंज डॉक्टर बी आर शर्मा सा पत्नी इंद्रा शर्मा बाबा कृष्णानंद द्वारा कपंजाबी महीने के अवसर पर गुरुद्वारा कम्बोज सभा में हुआ अटूट लंगर, बड़ी संख्या में संगत ने ग्रहण किया गुरु का प्रसादघर-घर पूजे गए आदि शिल्पी भगवान विश्वकर्मा जीहमीरपुर :15 फीट गहरे तालाब में ड्रमों से बना मंच, क्षमता से अधिक लोग बैठेमामूली विवाद में एक युवक के साथ हुईं मारपीटभंडारे की दान राशि के हिसाब पर उठे सवाल बारकोड से प्राप्त 59,414 रुपये को कुल राशि में शामिल नहीं करने का आरोप, पिछले साल की 4.24 लाख रुपये की राशि का भी मांगा हिसाबसिंगरौली:  सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 अक्टूबर तक होंगे जनसेवा एवं जनभागीदारी के विभिन्न कार्यक्रम।
Hamirpurउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

हमीरपुर :15 फीट गहरे तालाब में ड्रमों से बना मंच, क्षमता से अधिक लोग बैठे

बिवार (हमीरपुर)। थाना बिवार क्षेत्र के छानी खुर्द गांव में आयोजित जल विहार महोत्सव के दौरान आयोजकों की लापरवाही सामने आई। करीब 15 फीट गहरे तालाब में प्लास्टिक के ड्रमों के सहारे…

हमीरपुर :15 फीट गहरे तालाब में ड्रमों से बना मंच, क्षमता से अधिक लोग बैठे
WhatsApp Facebook

बिवार (हमीरपुर)। थाना बिवार क्षेत्र के छानी खुर्द गांव में आयोजित जल विहार महोत्सव के दौरान आयोजकों की लापरवाही सामने आई।

करीब 15 फीट गहरे तालाब में प्लास्टिक के ड्रमों के सहारे बनाए गए अस्थायी मंच पर क्षमता से अधिक लोग बैठ गए। पानी में हिचकोले खाता मंच किसी भी समय हादसे का कारण बन सकता था।

मौके पर मौजूद ग्रामीणों के मुताबिक मंच पर अधिक संख्या में लोगों के बैठने से वह लगातार डगमगाता रहा। इसके बावजूद आयोजकों की ओर से लोगों को मंच से हटाने अथवा सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने की पहल नहीं की गई।

ग्रामीणों ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व इसी तरह के आयोजन के दौरान नाव पलटने से हादसा हो चुका है। वहीं जून माह में इसी तालाब में नहाते समय तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई थी।

ग्रामीणों का कहना है कि हादसे के बाद भी तालाब में सुरक्षा के लिए जाली अथवा अन्य पुख्ता इंतजाम नजर नहीं आ रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार पूर्व हादसे के बाद सुरक्षा व्यवस्था के लिए भुगतान किए जाने की बात सामने आई थी, लेकिन इसके बावजूद मौके पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं दिखाई दी।

लगातार घटनाओं के बाद भी आयोजनकर्ताओं द्वारा सुरक्षा को लेकर गंभीरता नहीं बरते जाने पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की ओर से कार्यक्रमों को लेकर लगातार सुरक्षा व्यवस्था पर जोर दिया जाता है, लेकिन आयोजन करने वाले लोगों द्वारा अपेक्षित सहयोग नहीं किया जा रहा है।

ऐसे में पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदारी तय किए जाने की मांग उठ रही है।