मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
जौनपुर: अनुशासनहीनता पर एसएसपी का कड़ा एक्शन, सिपाही धर्मेन्द्र सिंह तत्काल प्रभाव से निलंबितजौनपुर: उपद्रव और सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले 8 शातिर गिरफ्तार20 साल बाद प्रदेश में फिर दौड़ेंगी सरकारी बसें, 25 सितंबर से ‘सुगम’ सेवापरम्परागत भगवान महावीर का जन्मवाचन संपन्नस्कूल बना आराम घरजहां जरूरत ज्यादा, वहीं खुले नवोदय—मनावर की हुंकारपूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष किरण मंडलोई कांग्रेस में शामिलब्रिक्स सम्मेलन के रात्रिभोज में केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर जी ने की सहभागिताआलीराजपुर जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की बीजेपी किसान मोर्चा नेहमीरपुर :अदालत में मुकदमा विचाराधीन, फिर भी विवादित जमीन पर उठाई जा रही दीवार, पीड़ित दम्पत्ति ने विपक्षियों पर कार्रवाई करने की मांग को शुरू की हड़तालजौनपुर: अनुशासनहीनता पर एसएसपी का कड़ा एक्शन, सिपाही धर्मेन्द्र सिंह तत्काल प्रभाव से निलंबितजौनपुर: उपद्रव और सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले 8 शातिर गिरफ्तार20 साल बाद प्रदेश में फिर दौड़ेंगी सरकारी बसें, 25 सितंबर से ‘सुगम’ सेवापरम्परागत भगवान महावीर का जन्मवाचन संपन्नस्कूल बना आराम घरजहां जरूरत ज्यादा, वहीं खुले नवोदय—मनावर की हुंकारपूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष किरण मंडलोई कांग्रेस में शामिलब्रिक्स सम्मेलन के रात्रिभोज में केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर जी ने की सहभागिताआलीराजपुर जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की बीजेपी किसान मोर्चा नेहमीरपुर :अदालत में मुकदमा विचाराधीन, फिर भी विवादित जमीन पर उठाई जा रही दीवार, पीड़ित दम्पत्ति ने विपक्षियों पर कार्रवाई करने की मांग को शुरू की हड़ताल
Dharधार्मिकमध्य प्रदेश

परम्परागत भगवान महावीर का जन्मवाचन संपन्न

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597 मनावर। जिला धार।। तप, संयम और आराधना का पर्यूषण पर्व श्वेतांबर जैन समाज बड़े हर्षोल्लास से मनाया जा रहा हैं । महावीर भवन में पर्युषण पर…

परम्परागत भगवान महावीर का जन्मवाचन संपन्न
WhatsApp Facebook

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। तप, संयम और आराधना का पर्यूषण पर्व श्वेतांबर जैन समाज बड़े हर्षोल्लास से मनाया जा रहा हैं । महावीर भवन में पर्युषण पर कृपा प्रदाता व्यसनमुक्ति के प्रणेता आचार्य श्री रामलालजी म सा के सुश्रावक राजस्थान से पधारे स्वाध्यायी बंधु मनीष पोखरना मंगलवाड , महावीर कोठारी निम्बाहेडा एवं रत्नेश कोठारी भिंडर के मार्गदर्शन मे प्रवचन व प्रतिक्रमण में अपूर्व उत्साह है | आज श्वेताम्बर जैन समाज द्वारा भगवान महावीर स्वामी का जन्म वाचन कार्यक्रम श्री महावीर हीरा रतन भवन में मनाया गया | सर्वप्रथम मंगलाचरण बालिका मिली सालेचा व आराध्या काश्मीया ने एवं सामुहिक स्तवन महिलाओ ने सामुहिक रूप से प्रस्तुत किया | समाजजनो में माता के चौदह स्वप्न जी, अष्ट मंगल , आरती आदि की बोलियाँ लगाई गई । श्वेताम्बर जैन समाज के आकेश नवलखा ने बताया कि स्थानीय शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर में समाज के मिलींद फूलेरा, संजय खटोड , अनमोल खटोड एवं राज खटोड ने भगवान की आंगी सजाने का सौभाग्य प्राप्त किया, उनका श्रीसंघ द्वारा अभिनंदन भी किया गया । जैन श्वेताम्बर श्रीसंघ द्वारा स्थानीय श्री महावीर भवन से बैंड बाजे के साथ भगवान की प्रतिमा, त्रिशला माता के चौदह स्वप्न के चिन्ह व पालना जी के साथ चल समारोह निकला | " भगवान महावीर स्वामी की जय " के नारों से वातावरण धर्ममय हो गया | भगवान महावीर के जन्म वाचन का परचा सचिन भंडारी द्वारा पढ़ा गया और भगवान के जयकारे लगाए गए | मंदिर में भगवान महावीरजी को पालने में बिठाकर समाजजनों ने पालने मे झुलाया । राहुल प्रकाशचंद खटोड परिवार ने समाजजनों को हाथों से केसर व चंदन के छापे लगाये । पालना व रात्रि भक्ति के लाभार्थी संजय पारसमल खटोड परिवार रहे | इस अवसर पर श्वेताम्बर जैन श्रीसंघ अध्यक्ष प्रवीण खटोड़ , पारसमल नवलखा, समीरमल जैन , संतोष काकरेचा , सुमित खटोड़ , कैलाश काश्मीया , प्रेमचंद नवलखा, शेखर खटोड, अनिल ओरा, राजेश काकरेचा , मनोज ओरा , अंतिम खटोड, प्रदीप ओरा, लोकेश काकरेचा , अमित नाहर आदि श्रीसंघ सदस्य उपस्थित थे । श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर में भगवान , गौतम स्वामी , राजेंद्रसूरीश्वरजी गुरुदेव एवं मणिभद्रजी की आरती लाभार्थी परिवारो द्वारा की गई ।