रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
मनावर। जिला धार।। भारत मंडपम, नई दिल्ली में भारत पधारे विशिष्ट विदेशी अतिथियों के लिए विशेष रूप से आयोजित रात्रिभोज (BRICS Gala Dinner) में केंद्रीय राज्य मंत्री, भारत सरकार एवं धार-महू लोकसभा क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर ने सहभागिता की।
माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में भारत इस वर्ष BRICS 2026 की अध्यक्षता कर रहा है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग सहित ब्रिक्स देशों के विश्व के अनेक विशिष्ट राजनेता एवं प्रतिनिधि भारत आए हुए हैं।
रात्रिभोज के दौरान श्रीमती सावित्री ठाकुर ने केंद्रीय मंत्रिगण, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रीगण तथा भारत पधारे विशिष्ट विदेशी अतिथियों के साथ सहभागिता की।
यह अवसर वैश्विक सहयोग, आपसी संवाद और भारत की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय भूमिका को प्रदर्शित करने वाला महत्वपूर्ण अवसर रहा।
