मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
*खापरखेड़ा में गूंजा एक ही संदेश – बचपन को बचपन ही रहने दो, बाल विवाह रोको**14 संवेदनशील ठिकानों पर CISF की छापेमारी, 15.35 टन कोयला जब्त; 4 अवैध मुहाने और एक एस्केप रूट बंद*अखंड भारत न्यूज़ बड़वाह जिला खरगोन से गोविंद सिंह चौहान की रिपोर्ट ।खेलो खरगोन के तहत भगवानपुरा में विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन ।अखंड भारत न्यूज़ बड़वाह ,जिला खरगोन से गोविंद सिंह चौहान की रिपोर्ट।22 नवंबर को जिलेभर में पिलाई जाएगी पल्स पोलियो की दवालोकेशन – नैनपुर/मंडला संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी 9399424203 स्लग — न्यायोत्सव के अंतर्गत मैराथन एवं वॉकथन का आयोजन, दिया विधिक जागरूकता का संदेशआलीराजपुर पुलिस ने दोहरे हत्याकांड का किया खुलासाकोर विश्वविद्यालय और एल एंड टी एडुटेक के बीच एमओयू, इंजीनियरिंग छात्र बनेंगे उद्योग के लिए तैयारलोकेशन – नैनपुर/पिंडरई संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 स्लग — पिंडरई में कथा वाचक पंडित विपिन बिहारी महाराज की कथा का हजारों श्रद्धालु ले रहे भागवत कथा का लहमीरपुर :खेत की फसल नष्ट करने का विरोध करने पर मारपीट का आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार ट्रैक्टर लेकर खेत पहुंचे लोगों पर लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोप, कई लोग घायहमीरपुर :चार लेखाकारों को सहायक कोषाधिकारी पद पर मिली पदोन्नति, समारोह आयोजित कर किया गया सम्मानित*खापरखेड़ा में गूंजा एक ही संदेश – बचपन को बचपन ही रहने दो, बाल विवाह रोको**14 संवेदनशील ठिकानों पर CISF की छापेमारी, 15.35 टन कोयला जब्त; 4 अवैध मुहाने और एक एस्केप रूट बंद*अखंड भारत न्यूज़ बड़वाह जिला खरगोन से गोविंद सिंह चौहान की रिपोर्ट ।खेलो खरगोन के तहत भगवानपुरा में विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन ।अखंड भारत न्यूज़ बड़वाह ,जिला खरगोन से गोविंद सिंह चौहान की रिपोर्ट।22 नवंबर को जिलेभर में पिलाई जाएगी पल्स पोलियो की दवालोकेशन – नैनपुर/मंडला संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी 9399424203 स्लग — न्यायोत्सव के अंतर्गत मैराथन एवं वॉकथन का आयोजन, दिया विधिक जागरूकता का संदेशआलीराजपुर पुलिस ने दोहरे हत्याकांड का किया खुलासाकोर विश्वविद्यालय और एल एंड टी एडुटेक के बीच एमओयू, इंजीनियरिंग छात्र बनेंगे उद्योग के लिए तैयारलोकेशन – नैनपुर/पिंडरई संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 स्लग — पिंडरई में कथा वाचक पंडित विपिन बिहारी महाराज की कथा का हजारों श्रद्धालु ले रहे भागवत कथा का लहमीरपुर :खेत की फसल नष्ट करने का विरोध करने पर मारपीट का आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार ट्रैक्टर लेकर खेत पहुंचे लोगों पर लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोप, कई लोग घायहमीरपुर :चार लेखाकारों को सहायक कोषाधिकारी पद पर मिली पदोन्नति, समारोह आयोजित कर किया गया सम्मानित
Dharमध्य प्रदेशव्यापार

20 साल बाद प्रदेश में फिर दौड़ेंगी सरकारी बसें, 25 सितंबर से ‘सुगम’ सेवा

भोपाल-इंदौर से पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत, 2030 तक 75% गांवों को बस सेवा से जोड़ने का लक्ष्य... रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597 मनावर। जिला धार ।।। मध्यप्रदेश में करीब 20…

20 साल बाद प्रदेश में फिर दौड़ेंगी सरकारी बसें, 25 सितंबर से ‘सुगम’ सेवा
WhatsApp Facebook

भोपाल-इंदौर से पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत, 2030 तक 75% गांवों को बस सेवा से जोड़ने का लक्ष्य…

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार ।।। मध्यप्रदेश में करीब 20 साल बाद नई सरकारी परिवहन व्यवस्था शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में घोषणा की कि 25 सितंबर, अनंत चतुर्दशी से मुख्यमंत्री परिवहन सेवा के तहत ‘सुगम’ बस सेवा शुरू की जाएगी।

सरकार ने वर्ष 2030 तक प्रदेश के 75 प्रतिशत गांवों तक नियमित बस सेवा पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। नई व्यवस्था में यात्रियों की सुविधा के साथ परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और सुरक्षित बनाने पर जोर रहेगा। इसके तहत डिजिटल टिकटिंग, रियल टाइम बस ट्रैकिंग, आधुनिक बस टर्मिनल और सड़क सुरक्षा से जुड़ी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

भोपाल-इंदौर से होगी शुरुआत…

मुख्यमंत्री परिवहन सेवा को प्रारंभिक चरण में भोपाल और इंदौर में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया जाएगा। इसके अनुभव के आधार पर सेवा का विस्तार प्रदेश के अन्य शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों तक किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों को सार्वजनिक परिवहन से जोड़ना सरकार की इस योजना का प्रमुख उद्देश्य है।

ई-बसों पर भी रहेगा जोर…

परिवहन व्यवस्था को पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए इलेक्ट्रिक बसों (ई-बस) को भी बढ़ावा दिया जाएगा। सरकार के अनुसार ई-बसों के उपयोग से हर साल करीब 70 हजार टन कार्बन उत्सर्जन कम करने का लक्ष्य है। इससे सार्वजनिक परिवहन को सुविधाजनक बनाने के साथ प्रदूषण कम करने में भी मदद मिलेगी।

करीब दो दशक बाद सरकारी परिवहन व्यवस्था की वापसी को प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। खासकर ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के यात्रियों को इसका सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।