मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
कोटपूतली में 20 नवंबर को होगा 7वां सामूहिक विवाह सम्मेलन, 7 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगेमां के बिना आंगन सूना — पूर्व आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेन्द्र सिंह राठौड़ की पूजनीय माताजी श्रीमती सायर कंवर को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि*बड़वानी, करवा में 2 करो कि भिड़त 2 लोग गंभीर घायलहमीरपुर :जनपद की 08 बालिका कबड्डी खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन ट्रायल के लिए हुआ चयनहमीरपुर :खराब बस ने बीच रास्ते में छोड़ी एक दर्जन सवारियां, महिला-बच्चों को हुई परेशानीहमीरपुर :दो दिन के प्रदर्शन के बाद जागा प्रशासन, एडीएम ने मौके पर पहुंचकर शुरू कराई जलापूर्तिहमीरपुर :न्यायालय के आदेश के बाद भी नहीं मिला जमीन पर कब्जा, दिव्यांग ने कलेक्ट्रेट में शुरू किया अनशन, परिजनों पर मकान और जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, प्रशासन से न्याय दिलाने की लगनव दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, भक्तिमय हुआ धानेपुर का वातावरणपुंछ में ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रैक्टरों पर लगे स्पीकर, म्यूजिक सिस्टम और प्रेशर हॉर्न टायरों के नीचे कुचले गए पुंछ: यातायात नियमों के उल्लंघन और बढ़ते ध्वनि प्रदूषण परहमीरपुर :यात्रियों की सुविधा के लिए बन रहा प्रतीक्षालय सवालों के घेरे में, निर्माण सामग्री पर उठे सवालकोटपूतली में 20 नवंबर को होगा 7वां सामूहिक विवाह सम्मेलन, 7 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगेमां के बिना आंगन सूना — पूर्व आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेन्द्र सिंह राठौड़ की पूजनीय माताजी श्रीमती सायर कंवर को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि*बड़वानी, करवा में 2 करो कि भिड़त 2 लोग गंभीर घायलहमीरपुर :जनपद की 08 बालिका कबड्डी खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन ट्रायल के लिए हुआ चयनहमीरपुर :खराब बस ने बीच रास्ते में छोड़ी एक दर्जन सवारियां, महिला-बच्चों को हुई परेशानीहमीरपुर :दो दिन के प्रदर्शन के बाद जागा प्रशासन, एडीएम ने मौके पर पहुंचकर शुरू कराई जलापूर्तिहमीरपुर :न्यायालय के आदेश के बाद भी नहीं मिला जमीन पर कब्जा, दिव्यांग ने कलेक्ट्रेट में शुरू किया अनशन, परिजनों पर मकान और जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, प्रशासन से न्याय दिलाने की लगनव दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, भक्तिमय हुआ धानेपुर का वातावरणपुंछ में ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रैक्टरों पर लगे स्पीकर, म्यूजिक सिस्टम और प्रेशर हॉर्न टायरों के नीचे कुचले गए पुंछ: यातायात नियमों के उल्लंघन और बढ़ते ध्वनि प्रदूषण परहमीरपुर :यात्रियों की सुविधा के लिए बन रहा प्रतीक्षालय सवालों के घेरे में, निर्माण सामग्री पर उठे सवाल
Alirajpurदेशमध्य प्रदेश

आलीराजपुर जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की बीजेपी किसान मोर्चा ने

दीपक शर्मा संवाददाता आलीराजपुर:- भाजपा किसान मोर्चा ने मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार, उदयगढ़ को सौंपा ज्ञापन उदयगढ़:- जिले में इस वर्ष वर्षा की स्थिति अत्यंत चिंताजनक बनी हुई…

आलीराजपुर जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की बीजेपी किसान मोर्चा ने
WhatsApp Facebook

दीपक शर्मा संवाददाता
आलीराजपुर:- भाजपा किसान मोर्चा ने मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार, उदयगढ़ को सौंपा ज्ञापन

उदयगढ़:- जिले में इस वर्ष वर्षा की स्थिति अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है। पर्याप्त एवं समय पर बारिश नहीं होने के कारण खरीफ फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। खेतों में फसलें सूखने की स्थिति में हैं, जिससे किसानों के सामने गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा किसान मोर्चा द्वारा मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार, उदयगढ़ को ज्ञापन सौंपकर जिले को तत्काल सूखाग्रस्त घोषित करने सहित विभिन्न राहत उपाय किए जाने की मांग की गई।
ज्ञापन में बताया गया कि वर्षा की कमी के कारण कृषि कार्य प्रभावित होने के साथ-साथ पशुओं के लिए चारा एवं पेयजल की समस्या भी गंभीर होती जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों की आजीविका मुख्य रूप से कृषि पर निर्भर है। ऐसे में वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए प्रभावित किसानों को तत्काल सरकारी राहत एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराया जाना जरूरी है।
मुख्यमंत्री से की गईं 9 प्रमुख मांगें
1. जिले को तत्काल सूखाग्रस्त घोषित किया जाए।
2. प्रभावित क्षेत्रों का शीघ्र सर्वे कराकर फसल क्षति का आकलन कराया जाए।
3. किसानों को फसल क्षति के अनुसार उचित मुआवजा एवं राहत राशि प्रदान की जाए।
4. किसानों के कृषि ऋण की वसूली एवं ब्याज में राहत प्रदान की जाए।
5. आवश्यकतानुसार बिजली बिल एवं अन्य कृषि संबंधी देयकों में राहत दी जाए।
6. पशुओं के लिए पर्याप्त मात्रा में चारा एवं पेयजल की व्यवस्था की जाए।
7. ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट को देखते हुए टैंकर एवं अन्य वैकल्पिक जल व्यवस्था तत्काल उपलब्ध कराई जाए।
8. किसानों को आगामी फसल के लिए बीज, खाद एवं अन्य कृषि सामग्री उपलब्ध कराने में सहायता प्रदान की जाए।
9. शासन द्वारा संचालित सूखा राहत एवं आपदा संबंधी योजनाओं का लाभ सभी पात्र प्रभावित किसानों तक शीघ्र पहुंचाया जाए।
भाजपा किसान मोर्चा ने कहा कि जनहित एवं किसान हित में इन मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए जिले को सूखाग्रस्त घोषित कर तत्काल राहत पैकेज जारी किया जाए, ताकि संकट की घड़ी में किसानों एवं ग्रामीण परिवारों को आवश्यक सहायता मिल सके।
ये रहे उपस्थित
ज्ञापन सौंपने के दौरान मांगीलाल चौहान जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा ठाकुरसिंह अजनार जिला पंचायत सदस्य राजू मुवेल जिला महामंत्री श्रीमान विद्या नलवाया जनपद अध्यक्ष कन्हैया नलवाया राजू मेड़ा जनपद सदस्य प्रकाश जमरा मानसिंह मोर्य सुरेश राजू भयड़िया निर्भय सिंह श्रीमती नहजु अजनार पप्पू मेड़ा राहुल गेहलोत जिला मंत्री पिछड़ा वर्ग दिनेश रावत थांदला राजेश चौहान, खण्डालाराव एवं दिनेश सिंगाड़ सहित भाजपा किसान मोर्चा एवं क्षेत्र के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ज्ञापन का वाचन राजू मुवेल द्वारा किया गया।
यह जानकारी भाजपा किसान मोर्चा के जिला सोशल मीडिया प्रभारी जितेन्द्र सिंह जमरा ने दी।