मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
धार जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग, विधायक डॉ. हीरालाल अलावा ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्रग्राम पंचायत विकास योजना का जनपद स्तरीय प्रशिक्षण आयोजितरेल आई है… लेकिन इतिहास मत भूलिएस्वच्छता अभियान में ग्राम वायल की मिसाल, अब पूरे प्रदेश में बनी पहचानबाढ़ में छोटी नावों पर रोक, बड़े क्रूज को छूट मिलने से नाविक समाज में आक्रोशहमीरपुर :आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों का सम्मान समारोह आयोजितहमीरपुर :बाथरूम में गई महिला अचानक बैठ गई टैंक की छत, बड़ा हादसा टलाहमीरपुर :तीजा मेला सुमेरपुर की तैयारियों का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजाहमीरपुर :मलिकुआ चौराहे पर महिला और युवक में विवाद, मारपीट का वीडियो चर्चा मेंहिंदू संत को गोली मारने की धमकी के विरोध में हिंदू समाज ने SDM को ज्ञापन सौंपाधार जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग, विधायक डॉ. हीरालाल अलावा ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्रग्राम पंचायत विकास योजना का जनपद स्तरीय प्रशिक्षण आयोजितरेल आई है… लेकिन इतिहास मत भूलिएस्वच्छता अभियान में ग्राम वायल की मिसाल, अब पूरे प्रदेश में बनी पहचानबाढ़ में छोटी नावों पर रोक, बड़े क्रूज को छूट मिलने से नाविक समाज में आक्रोशहमीरपुर :आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों का सम्मान समारोह आयोजितहमीरपुर :बाथरूम में गई महिला अचानक बैठ गई टैंक की छत, बड़ा हादसा टलाहमीरपुर :तीजा मेला सुमेरपुर की तैयारियों का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजाहमीरपुर :मलिकुआ चौराहे पर महिला और युवक में विवाद, मारपीट का वीडियो चर्चा मेंहिंदू संत को गोली मारने की धमकी के विरोध में हिंदू समाज ने SDM को ज्ञापन सौंपा
Hamirpurउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

हमीरपुर :आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित

हमीरपुर। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं तथा महिला कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के सम्मान एवं लाभान्वित किए जाने हेतु…

हमीरपुर :आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित
WhatsApp Facebook

हमीरपुर। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं तथा महिला कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के सम्मान एवं लाभान्वित किए जाने हेतु मंगलवार को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार, हमीरपुर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति, जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल, जिलाध्यक्ष भाजपा श्रीमती शकुंतला निषाद, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि श्री अशोक तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री कुलदीप निषाद, मुख्य विकास अधिकारी श्री अरुण कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, सहायिकाएं, लाभार्थी एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में गवर्नमेंट इंटर कॉलेज, अयोध्या में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन, नवीन टेक-होम राशन (टीएचआर) पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र का वितरण तथा सैम/मैम श्रेणी से बाहर आकर सामान्य पोषण स्थिति प्राप्त करने वाले बच्चों, उनके माता-पिता एवं संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं का सम्मान किया गया।

जनपद हमीरपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सैम/मैम श्रेणी से बाहर आकर सामान्य पोषण स्थिति प्राप्त करने वाले 12 बच्चों एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सैम श्रेणी के बच्चों की पोषण स्थिति में सुधार लाने के लिए सराहनीय कार्य करने वाली जनपद की 11 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं 03 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को भी सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के अंतर्गत लाभान्वित 05 बच्चों को माननीय विधायक सदर द्वारा योजना का लाभ प्रदान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने लाभार्थी बच्चों एवं उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए शासन की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक पात्र परिवारों तक लाभ पहुंचाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां केवल विभागीय कर्मचारी नहीं हैं, बल्कि वे बच्चों के गर्भावस्था से लेकर शुरुआती बचपन तक पोषण, स्वास्थ्य एवं समुचित विकास की पहली प्रहरी के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि नवजात शिशुओं के टीकाकरण, गर्भवती माताओं की प्रसव पूर्व देखभाल तथा कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण की स्थिति तक पहुंचाने में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।

नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां समाज के सुरक्षित, स्वस्थ एवं सशक्त भविष्य की नींव तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनके माध्यम से बच्चों एवं महिलाओं तक शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के साथ-साथ पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी विकसित की जा रही है।

जिलाधिकारी ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को ईमानदारी, निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं समग्र विकास से जुड़े कार्यों में आंगनबाड़ी केंद्रों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध ढंग से पहुंचाने पर जोर दिया।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कुपोषण मुक्ति, आंगनबाड़ी केंद्रों के सुदृढ़ीकरण तथा महिलाओं एवं बच्चों के कल्याण को प्राथमिकता देते हुए विभागीय अधिकारियों एवं कार्यकत्रियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम के अंत में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री इन्द्रपाल सिंह द्वारा उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं तथा सम्मानित बच्चों के अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।