मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
धार जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग, विधायक डॉ. हीरालाल अलावा ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्रग्राम पंचायत विकास योजना का जनपद स्तरीय प्रशिक्षण आयोजितरेल आई है… लेकिन इतिहास मत भूलिएस्वच्छता अभियान में ग्राम वायल की मिसाल, अब पूरे प्रदेश में बनी पहचानबाढ़ में छोटी नावों पर रोक, बड़े क्रूज को छूट मिलने से नाविक समाज में आक्रोशहमीरपुर :आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों का सम्मान समारोह आयोजितहमीरपुर :बाथरूम में गई महिला अचानक बैठ गई टैंक की छत, बड़ा हादसा टलाहमीरपुर :तीजा मेला सुमेरपुर की तैयारियों का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजाहमीरपुर :मलिकुआ चौराहे पर महिला और युवक में विवाद, मारपीट का वीडियो चर्चा मेंहिंदू संत को गोली मारने की धमकी के विरोध में हिंदू समाज ने SDM को ज्ञापन सौंपाधार जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग, विधायक डॉ. हीरालाल अलावा ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्रग्राम पंचायत विकास योजना का जनपद स्तरीय प्रशिक्षण आयोजितरेल आई है… लेकिन इतिहास मत भूलिएस्वच्छता अभियान में ग्राम वायल की मिसाल, अब पूरे प्रदेश में बनी पहचानबाढ़ में छोटी नावों पर रोक, बड़े क्रूज को छूट मिलने से नाविक समाज में आक्रोशहमीरपुर :आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों का सम्मान समारोह आयोजितहमीरपुर :बाथरूम में गई महिला अचानक बैठ गई टैंक की छत, बड़ा हादसा टलाहमीरपुर :तीजा मेला सुमेरपुर की तैयारियों का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजाहमीरपुर :मलिकुआ चौराहे पर महिला और युवक में विवाद, मारपीट का वीडियो चर्चा मेंहिंदू संत को गोली मारने की धमकी के विरोध में हिंदू समाज ने SDM को ज्ञापन सौंपा
Dharताज़ा खबरमध्य प्रदेश

स्वच्छता अभियान में ग्राम वायल की मिसाल, अब पूरे प्रदेश में बनी पहचान

जीपीडीपी प्रशिक्षण मॉड्यूल की पुस्तिका के मुखपृष्ठ पर वायल के ग्राम-नक्शे की तस्वीर प्रकाशित... ग्राम पंचायत को मिल चुका है पूर्व में ₹50 हजार का पुरस्कार... रिपोर्टर दिलीप…

स्वच्छता अभियान में ग्राम वायल की मिसाल, अब पूरे प्रदेश में बनी पहचान
WhatsApp Facebook

जीपीडीपी प्रशिक्षण मॉड्यूल की पुस्तिका के मुखपृष्ठ पर वायल के ग्राम-नक्शे की तस्वीर प्रकाशित… ग्राम पंचायत को मिल चुका है पूर्व में ₹50 हजार का पुरस्कार…

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। ग्राम पंचायत वायल द्वारा वर्ष 2015 से 2022 के बीच स्वच्छता एवं ग्राम विकास के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों को अब पूरे मध्यप्रदेश में पहचान मिली है। ग्राम पंचायत के सामूहिक प्रयासों और ग्रामीणों की सहभागिता से स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने पर वायल को जनपद पंचायत स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त हुआ था। उत्कृष्ट कार्य के लिए तत्कालीन कलेक्टर द्वारा तत्कालीन ग्राम पंचायत को ₹50 हजार की पुरस्कार राशि का चेक भी प्रदान किया गया था।

वायल ग्राम पंचायत के इसी उल्लेखनीय कार्य की एक और बड़ी उपलब्धि सामने आई है।“प्रशिक्षण मॉड्यूल—प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) निर्माण प्रक्रिया” विषय पर हाल ही में प्रकाशित प्रशिक्षण पुस्तिका के मुखपृष्ठ पर ग्राम वायल के समूह द्वारा तैयार किए गए गांव के नक्शे की तस्वीर को स्थान दिया गया। प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण मॉड्यूल की पुस्तिका में वायल की तस्वीर का चयन होना ग्राम पंचायत के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है।

*सामूहिक प्रयासों का परिणाम*
ग्राम पंचायत वायल ने स्वच्छता के साथ-साथ ग्राम विकास की योजनाओं को जनभागीदारी से प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया। ग्रामीणों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं समूहों के सहयोग से किए गए कार्यों को प्रदेश स्तर की प्रशिक्षण सामग्री में स्थान मिलना इस बात का प्रमाण है कि छोटे गांवों में किए जा रहे नवाचार और जनभागीदारी के कार्य अन्य ग्राम पंचायतों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन सकते हैं। पुस्तिका के मुखपृष्ठ पर वायल के ग्राम-नक्शे की तस्वीर प्रकाशित होने से ग्राम पंचायत वायल का नाम प्रदेश स्तर पर दर्ज हुआ है। इसे ग्रामवासियों ने गांव के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है।

इस उपलब्धि पर ग्राम पंचायत वायल के सरपंच भागीराम भाभर, उपसरपंच दिनेश पटेल समस्त पंचगण अजिविका मिशन स्वयं सहायता समूह गणेश संगठन वायल एवं ग्रामवासियों ने मध्यप्रदेश सरकार तथा संबंधित विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि वायल को मिली यह पहचान ग्रामवासियों के सामूहिक प्रयासों और जनभागीदारी का परिणाम है तथा इससे आने वाले समय में ग्राम विकास के कार्यों को और गति मिलेगी।