मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
धार जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग, विधायक डॉ. हीरालाल अलावा ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्रग्राम पंचायत विकास योजना का जनपद स्तरीय प्रशिक्षण आयोजितरेल आई है… लेकिन इतिहास मत भूलिएस्वच्छता अभियान में ग्राम वायल की मिसाल, अब पूरे प्रदेश में बनी पहचानबाढ़ में छोटी नावों पर रोक, बड़े क्रूज को छूट मिलने से नाविक समाज में आक्रोशहमीरपुर :आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों का सम्मान समारोह आयोजितहमीरपुर :बाथरूम में गई महिला अचानक बैठ गई टैंक की छत, बड़ा हादसा टलाहमीरपुर :तीजा मेला सुमेरपुर की तैयारियों का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजाहमीरपुर :मलिकुआ चौराहे पर महिला और युवक में विवाद, मारपीट का वीडियो चर्चा मेंहिंदू संत को गोली मारने की धमकी के विरोध में हिंदू समाज ने SDM को ज्ञापन सौंपाधार जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग, विधायक डॉ. हीरालाल अलावा ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्रग्राम पंचायत विकास योजना का जनपद स्तरीय प्रशिक्षण आयोजितरेल आई है… लेकिन इतिहास मत भूलिएस्वच्छता अभियान में ग्राम वायल की मिसाल, अब पूरे प्रदेश में बनी पहचानबाढ़ में छोटी नावों पर रोक, बड़े क्रूज को छूट मिलने से नाविक समाज में आक्रोशहमीरपुर :आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों का सम्मान समारोह आयोजितहमीरपुर :बाथरूम में गई महिला अचानक बैठ गई टैंक की छत, बड़ा हादसा टलाहमीरपुर :तीजा मेला सुमेरपुर की तैयारियों का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजाहमीरपुर :मलिकुआ चौराहे पर महिला और युवक में विवाद, मारपीट का वीडियो चर्चा मेंहिंदू संत को गोली मारने की धमकी के विरोध में हिंदू समाज ने SDM को ज्ञापन सौंपा
Hamirpurउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

हमीरपुर :बाथरूम में गई महिला अचानक बैठ गई टैंक की छत, बड़ा हादसा टला

मौदहा, हमीरपुर। मौदहा विकासखंड क्षेत्र के भमौरा गांव में मंगलवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बाथरूम में गई महिला तो अचानक टैंक की छत बैठ गई। तेज आवाज सुनकर घर में मौजूद परिजन…

हमीरपुर :बाथरूम में गई महिला अचानक बैठ गई टैंक की छत, बड़ा हादसा टला
WhatsApp Facebook

मौदहा, हमीरपुर। मौदहा विकासखंड क्षेत्र के भमौरा गांव में मंगलवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बाथरूम में गई महिला तो अचानक टैंक की छत बैठ गई।

तेज आवाज सुनकर घर में मौजूद परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि हादसे में महिला को गंभीर चोट नहीं आई और बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार भमौरा गांव निवासी सितारा बानो पत्नी नफीस मंगलवार करीब दो बजे बाथरूम गई थीं। इसी दौरान अचानक बाथरूम के नीचे बने टैंक की छत भरभराकर बैठ गई।

छत गिरने की तेज आवाज से घर में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर महिला को बाहर निकाला।

महिला के सुरक्षित बचने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों के मुताबिक बीते दिनों लगातार हुई बारिश के चलते गांव में कई जर्जर दीवारों और कमजोर निर्माणों की हालत खराब हो गई है।

जगह-जगह दीवारें बैठने और कच्चे मकानों के गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं। हाल ही में गांव में एक रिहायशी मकान भी गिर चुका है।

लगातार हो रही बारिश से जर्जर भवनों के गिरने का खतरा और बढ़ गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव में जर्जर मकानों, टैंकों और कमजोर भवनों का सर्वे कराकर आवश्यक कार्रवाई कराने की मांग की है।

उनका कहना है कि समय रहते कमजोर निर्माणों को चिन्हित किया गया तो बारिश के दौरान होने वाले बड़े हादसों को रोका जा सकता है। मंगलवार को हुए हादसे में महिला के बाल-बाल बचने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।