मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
दीपावली पर रात्रि चौकीदारों के चेहरों पर बिखेरी खुशियाँ – युवा शक्ति संगम वेलफेयर फाउंडेशन की अनूठी पहलKarol Bagh Gaffar Market main Lagi AagKarol Bagh Gaffar Market main Lagi AagKarol Bagh Gaffar Market main Lagi AagKarol Bagh Gaffar Market main Lagi Aagकलेक्टर सिंगरौली श्री अंकित अस्थाना ने जिलेवासियों को धनतेरस, गोवर्धन पूजा, दीपावली एवं छठ पूजा की दी शुभकामनाएं।बड़वानी गांव की बेटी राजनंदिनी आवाशया ने मेहनत से हासिल की नई पहचान मेकअप आर्टिस्ट बनाकर सवाररही महिलाओं के सपने।धनतेरस पर बड़वानी के बाजारों में उमड़ी भीड़ खरीदारी का उत्साह।त्योहारो से पहले एक्शन मोड में अलीगढ़ पुलिस! SSP ने संभाली कमान, चण्डौस के बाजारों में किया पैदल गश्तग्राम पंचायत अक्षयपुरी बांदीकुई के सरपंच मीना देवी बैरवा नवनिर्वाचित ने कार्यभार ग्रहण कियादीपावली पर रात्रि चौकीदारों के चेहरों पर बिखेरी खुशियाँ – युवा शक्ति संगम वेलफेयर फाउंडेशन की अनूठी पहलKarol Bagh Gaffar Market main Lagi AagKarol Bagh Gaffar Market main Lagi AagKarol Bagh Gaffar Market main Lagi AagKarol Bagh Gaffar Market main Lagi Aagकलेक्टर सिंगरौली श्री अंकित अस्थाना ने जिलेवासियों को धनतेरस, गोवर्धन पूजा, दीपावली एवं छठ पूजा की दी शुभकामनाएं।बड़वानी गांव की बेटी राजनंदिनी आवाशया ने मेहनत से हासिल की नई पहचान मेकअप आर्टिस्ट बनाकर सवाररही महिलाओं के सपने।धनतेरस पर बड़वानी के बाजारों में उमड़ी भीड़ खरीदारी का उत्साह।त्योहारो से पहले एक्शन मोड में अलीगढ़ पुलिस! SSP ने संभाली कमान, चण्डौस के बाजारों में किया पैदल गश्तग्राम पंचायत अक्षयपुरी बांदीकुई के सरपंच मीना देवी बैरवा नवनिर्वाचित ने कार्यभार ग्रहण किया
Hamirpurउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

हमीरपुर :तीजा मेला सुमेरपुर की तैयारियों का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा

सुमेरपुर (हमीरपुर)। आगामी 14 सितंबर से नगर पंचायत सुमेरपुर में आयोजित होने वाले सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक तीजा मेला को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं भव्य रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से…

हमीरपुर :तीजा मेला सुमेरपुर की तैयारियों का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा
WhatsApp Facebook

सुमेरपुर (हमीरपुर)। आगामी 14 सितंबर से नगर पंचायत सुमेरपुर में आयोजित होने वाले सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक तीजा मेला को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं भव्य रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल एवं पुलिस अधीक्षक श्री मृगांक शेखर पाठक ने प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ मेला स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मेला क्षेत्र के प्रमुख स्थलों हरीचंदन (हरचंदन) तालाब, छोटी बाजार एवं पशु बाजार का भ्रमण कर व्यवस्थाओं को देखा। इसके साथ ही लगभग 3 से 3.5 किलोमीटर लंबे शोभायात्रा मार्ग तथा संपूर्ण मेला क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई एवं जनसुविधाओं से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संपूर्ण मेला क्षेत्र में ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी किए जाने तथा आवश्यक स्थानों पर अस्थायी पुलिस चौकी एवं शक्ति केंद्र स्थापित करने के निर्देश दिए। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं दर्शनार्थियों के आने की संभावना को देखते हुए प्रभावी भीड़ प्रबंधन एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने को कहा गया।

मेला क्षेत्र में आमजन की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए स्वच्छ पेयजल, प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं, एंबुलेंस की उपलब्धता, निर्बाध विद्युत आपूर्ति तथा मोबाइल शौचालयों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि मेला परिसर एवं शोभायात्रा मार्ग पर नियमित एवं प्रभावी सफाई व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही जहां कहीं सड़क पर गड्ढे अथवा क्षतिग्रस्त हिस्से हैं, उनकी तत्काल मरम्मत एवं रिपेयरिंग कराई जाए।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेला आयोजन से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण की जाएं। श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो तथा मेला अवधि के दौरान सभी व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि तीजा मेला शांतिपूर्ण, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं भव्य रूप से संपन्न हो सके।

मेला निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश देते हुए कहा कि यदि मेले में प्लास्टिक पूर्णतः प्रतिबंधित रहे, तो यह अत्यंत सराहनीय और अच्छी बात होगी। उन्होंने अपील की कि सभी लोग डिस्पोजेबल प्लास्टिक का उपयोग बंद करें ताकि वातावरण स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बना रहे।उन्होंने सभी अधिकारियों और दुकानदारों से मेले को स्वच्छ, पॉलीथिन-मुक्त और अनुशासित बनाने में सहयोग देने का आग्रह किया।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर अभिषेक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार वर्मा, सीओ सदर यशपाल सिंह, चेयरमैन धीरेन्द्र शिवहरे, एसडीओ विद्युत एमपी सिंह, अवर अभियंता कार्तिकेय त्रिपाठी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर तरुण पाल, ईओ दिनेश चंद्र आर्य, रोहित चौरसिया आदि कर्मी मौजूद रहे।