मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :मलिकुआ चौराहे पर महिला और युवक में विवाद, मारपीट का वीडियो चर्चा मेंहिंदू संत को गोली मारने की धमकी के विरोध में हिंदू समाज ने SDM को ज्ञापन सौंपाधार लोकसभा क्षेत्र में रेल क्रांति का नया अध्यायबेटी पढ़ाओ, बेटी बढ़ाओ – सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने बतौली में छात्राओं को दी सरस्वती साइकिल की सौगातशिक्षक सदन की ऐतिहासिक घोषणा पर विधायक रामकुमार टोप्पो का शिक्षकों ने जताया अभार, विधायक बोले- शिक्षकों की पंसद का बनेगा शिक्षक सदन,,,पुलिस बूथघर घर में pg बनानानालों का एक रूप न होनाहमीरपुर :12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, सुलह-समझौते के माध्यम से मामलों के त्वरित निस्तारण का मिलेगा अवसरथम नहीं रही बरसात धान फसल की बल्लेहमीरपुर :मलिकुआ चौराहे पर महिला और युवक में विवाद, मारपीट का वीडियो चर्चा मेंहिंदू संत को गोली मारने की धमकी के विरोध में हिंदू समाज ने SDM को ज्ञापन सौंपाधार लोकसभा क्षेत्र में रेल क्रांति का नया अध्यायबेटी पढ़ाओ, बेटी बढ़ाओ – सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने बतौली में छात्राओं को दी सरस्वती साइकिल की सौगातशिक्षक सदन की ऐतिहासिक घोषणा पर विधायक रामकुमार टोप्पो का शिक्षकों ने जताया अभार, विधायक बोले- शिक्षकों की पंसद का बनेगा शिक्षक सदन,,,पुलिस बूथघर घर में pg बनानानालों का एक रूप न होनाहमीरपुर :12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, सुलह-समझौते के माध्यम से मामलों के त्वरित निस्तारण का मिलेगा अवसरथम नहीं रही बरसात धान फसल की बल्ले
Sonbhadraउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

शिक्षा, रोजगार और विकास के लिए पूर्वांचल यात्रा जारी

सोनभद्र। जवाबदेह सरकार के लिए मिर्जापुर से शुरू हुई पूर्वांचल यात्रा जनपद के विभिन्न गांवों में लगातार जारी है। म्योरपुर ब्लॉक के रनटोला, आश्रम, किरवानी, खैराही, कुसुम्हा…

शिक्षा, रोजगार और विकास के लिए पूर्वांचल यात्रा जारी
WhatsApp Facebook

सोनभद्र। जवाबदेह सरकार के लिए मिर्जापुर से शुरू हुई पूर्वांचल यात्रा जनपद के विभिन्न गांवों में लगातार जारी है।

म्योरपुर ब्लॉक के रनटोला, आश्रम, किरवानी, खैराही, कुसुम्हा, कुंडाडीह, डडीयरा, रासपहरी आदि गांवों में जन संपर्क व संवाद किया गया। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के सवाल के साथ-साथ माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की लूट, पूंजी पलायन, कॉर्पोरेट की संपत्ति पर टैक्स व पूंजी का नियंत्रण व नियमन, पर्यावरण की रक्षा और प्राकृतिक संसाधनों की हो रही लूट पर रोक लगाने के सवालों को इस यात्रा में प्रमुखता से उठाया जा रहा है।

यात्रा में ग्रामीणों ने बदहाल शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव, शुद्ध पेयजल की दिक्कत, माइक्रोफाइनेंस कंपनियों द्वारा अत्यधिक ब्याज की वसूली और मनरेगा में बकाया मजदूरी के बारे में बताया। 20 सितंबर को वाराणसी में आयोजित नई पीढ़ी संवाद में लोगों से शामिल होने की अपील करते हुए कहा गया कि हर नागरिक के संवैधानिक अधिकारों की गारंटी करना सरकार का दायित्व है।

नई पीढ़ी ने सरकार, संवैधानिक संस्थाओं और राजनीतिक प्रतिनिधियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने की बात को देश के कोने-कोने तक पहुंचाने का काम किया है। यात्रा में आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के जिला संयोजक कृपाशंकर पनिका, रोजगार-सामाजिक अधिकार अभियान की रूबी सिंह गोंड, सविता गोंड, राजेंद्र प्रसाद गोंड, गुंजा गोंड, राम विचार गोंड, दया शंकर गोंड, इंद्रदेव खरवार, अंतलाल खरवार, राजकुमार खरवार, चंचल गोंड आदि लोग शामिल रहे।