मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
आयुष्मान भारत योजना के नाम पर फर्जी उपचार कर शासन को करोड़ों रुपये की आर्थिक क्षति पहुंचाने के कथित षड्यंत्र का खुलासा,डिंडौरी नगर परिषद में एएचपी आवास घोटाला” अभी और खुल सकते हैं राजसुभाष इंटर कॉलेज में 8 किमी दौड़ का आयोजन, सपा नेता डा जीराज यादव ने झंडी दिखाकर किया शुभारंभवोट बचाओ–देश बचाओ महारैली में शामिल हुए युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुष्पराज पटेल, साथियों के साथ पहुंचे दिल्ली के रामलीला मैदानजिला पूंछ पुलिस ने दर्ज की तीन एफआईआर, नाका चेकिंग के दौरान 12 मवेशियों को कराया मुक्त सुरनकोट, 31 अक्टूबर: मवेशियों के अवैध परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे निरंतर अभियान के तहत, पुलिसहमीरपुर :गैस वेल्डिंग सिलेंडर फटने से युवक झुलसा, इलाके में मची अफरा-तफरीहमीरपुर :बिवांर में रोडवेज बस और ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत, एक दर्जन से अधिक यात्री घायल, पीईटी और छात्रवृत्ति परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थी व बच्चे भी हादसे का शिकार,हमीरपुर :चौरा देवी मंदिर मैदान में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन, हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति ने किया शुभारंभहमीरपुर :संदिग्ध परिस्थितिय में किशोरी की मौत,आत्महत्या और मिर्गी के दौरे के बीच उलझी मौत की गुत्थीअंबेडकरनगर में सेवानिवृत्त दरोगा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जानआयुष्मान भारत योजना के नाम पर फर्जी उपचार कर शासन को करोड़ों रुपये की आर्थिक क्षति पहुंचाने के कथित षड्यंत्र का खुलासा,डिंडौरी नगर परिषद में एएचपी आवास घोटाला” अभी और खुल सकते हैं राजसुभाष इंटर कॉलेज में 8 किमी दौड़ का आयोजन, सपा नेता डा जीराज यादव ने झंडी दिखाकर किया शुभारंभवोट बचाओ–देश बचाओ महारैली में शामिल हुए युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुष्पराज पटेल, साथियों के साथ पहुंचे दिल्ली के रामलीला मैदानजिला पूंछ पुलिस ने दर्ज की तीन एफआईआर, नाका चेकिंग के दौरान 12 मवेशियों को कराया मुक्त सुरनकोट, 31 अक्टूबर: मवेशियों के अवैध परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे निरंतर अभियान के तहत, पुलिसहमीरपुर :गैस वेल्डिंग सिलेंडर फटने से युवक झुलसा, इलाके में मची अफरा-तफरीहमीरपुर :बिवांर में रोडवेज बस और ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत, एक दर्जन से अधिक यात्री घायल, पीईटी और छात्रवृत्ति परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थी व बच्चे भी हादसे का शिकार,हमीरपुर :चौरा देवी मंदिर मैदान में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन, हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति ने किया शुभारंभहमीरपुर :संदिग्ध परिस्थितिय में किशोरी की मौत,आत्महत्या और मिर्गी के दौरे के बीच उलझी मौत की गुत्थीअंबेडकरनगर में सेवानिवृत्त दरोगा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
Dindoriताज़ा खबरमध्य प्रदेश

बिना अनुमति ड्यूटी से गैरहाजिर पटवारियों को अंतिम मौका, नहीं तो होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई

शासकीय कर्तव्य से गैरहाजिरी पड़ेगी भारी, पटवारियों को अंतिम सूचना जारी डिंडौरी कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के आदेशानुसार अपर कलेक्टर जेपी यादव ने जिले के तहसील डिण्डौरी…

बिना अनुमति ड्यूटी से गैरहाजिर पटवारियों को अंतिम मौका, नहीं तो होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई
WhatsApp Facebook

शासकीय कर्तव्य से गैरहाजिरी पड़ेगी भारी, पटवारियों को अंतिम सूचना जारी

डिंडौरी कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के आदेशानुसार अपर कलेक्टर जेपी यादव ने जिले के तहसील डिण्डौरी, शहपुरा एवं बजाग में पदस्थ पटवारियों को अपने निर्धारित शासकीय कर्तव्य से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के संबंध में अंतिम सूचना जारी की गई है। संबंधित पटवारियों को पूर्व में भी निर्धारित शासकीय कर्तव्य स्थल पर उपस्थित होकर कार्य संपादित करने के निर्देश दिए गए थे, इसके बावजूद बिना सक्षम अधिकारी की पूर्व अनुमति अथवा स्वीकृत अवकाश के अनुपस्थित पाए जाने पर यह कार्यवाही की गई है।

जारी सूचना में उल्लेख किया गया है कि पटवारियों की अनधिकृत अनुपस्थिति के कारण शासकीय कार्य प्रभावित होने के साथ-साथ उन्हें सौंपे गए दायित्वों के निर्वहन में भी व्यवधान उत्पन्न हुआ है। अनुपस्थिति के संबंध में यदि किसी पटवारी के पास वैध कारण अथवा सक्षम प्राधिकारी द्वारा स्वीकृत अवकाश है, तो उसका अभिलेखीय प्रमाण सहित प्रस्तुत किया जाना आवश्यक होगा। संबंधित पटवारियों को अंतिम अवसर प्रदान करते हुए निर्देशित किया गया है कि वे 08 सितंबर 2026 को प्रातः 10 बजे अनिवार्य रूप से अपने निर्धारित मुख्यालय/कर्तव्य स्थल पर उपस्थित होकर प्रभारी अधिकारी, भू-संसाधन प्रबंधन, जिला डिण्डौरी के समक्ष उपस्थिति दर्ज कराएं तथा अनुपस्थिति के संबंध में लिखित स्पष्टीकरण एवं आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करें।

निर्धारित दिनांक एवं समय पर उपस्थित नहीं होने अथवा प्रस्तुत स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाए जाने की स्थिति में संबंधित पटवारी के विरुद्ध ’’मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 एवं मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 तथा अन्य लागू नियमों के अंतर्गत नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रारंभ की जाएगी।