मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
आयुष्मान भारत योजना के नाम पर फर्जी उपचार कर शासन को करोड़ों रुपये की आर्थिक क्षति पहुंचाने के कथित षड्यंत्र का खुलासा,डिंडौरी नगर परिषद में एएचपी आवास घोटाला” अभी और खुल सकते हैं राजसुभाष इंटर कॉलेज में 8 किमी दौड़ का आयोजन, सपा नेता डा जीराज यादव ने झंडी दिखाकर किया शुभारंभवोट बचाओ–देश बचाओ महारैली में शामिल हुए युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुष्पराज पटेल, साथियों के साथ पहुंचे दिल्ली के रामलीला मैदानजिला पूंछ पुलिस ने दर्ज की तीन एफआईआर, नाका चेकिंग के दौरान 12 मवेशियों को कराया मुक्त सुरनकोट, 31 अक्टूबर: मवेशियों के अवैध परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे निरंतर अभियान के तहत, पुलिसहमीरपुर :गैस वेल्डिंग सिलेंडर फटने से युवक झुलसा, इलाके में मची अफरा-तफरीहमीरपुर :बिवांर में रोडवेज बस और ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत, एक दर्जन से अधिक यात्री घायल, पीईटी और छात्रवृत्ति परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थी व बच्चे भी हादसे का शिकार,हमीरपुर :चौरा देवी मंदिर मैदान में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन, हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति ने किया शुभारंभहमीरपुर :संदिग्ध परिस्थितिय में किशोरी की मौत,आत्महत्या और मिर्गी के दौरे के बीच उलझी मौत की गुत्थीअंबेडकरनगर में सेवानिवृत्त दरोगा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जानआयुष्मान भारत योजना के नाम पर फर्जी उपचार कर शासन को करोड़ों रुपये की आर्थिक क्षति पहुंचाने के कथित षड्यंत्र का खुलासा,डिंडौरी नगर परिषद में एएचपी आवास घोटाला” अभी और खुल सकते हैं राजसुभाष इंटर कॉलेज में 8 किमी दौड़ का आयोजन, सपा नेता डा जीराज यादव ने झंडी दिखाकर किया शुभारंभवोट बचाओ–देश बचाओ महारैली में शामिल हुए युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुष्पराज पटेल, साथियों के साथ पहुंचे दिल्ली के रामलीला मैदानजिला पूंछ पुलिस ने दर्ज की तीन एफआईआर, नाका चेकिंग के दौरान 12 मवेशियों को कराया मुक्त सुरनकोट, 31 अक्टूबर: मवेशियों के अवैध परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे निरंतर अभियान के तहत, पुलिसहमीरपुर :गैस वेल्डिंग सिलेंडर फटने से युवक झुलसा, इलाके में मची अफरा-तफरीहमीरपुर :बिवांर में रोडवेज बस और ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत, एक दर्जन से अधिक यात्री घायल, पीईटी और छात्रवृत्ति परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थी व बच्चे भी हादसे का शिकार,हमीरपुर :चौरा देवी मंदिर मैदान में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन, हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति ने किया शुभारंभहमीरपुर :संदिग्ध परिस्थितिय में किशोरी की मौत,आत्महत्या और मिर्गी के दौरे के बीच उलझी मौत की गुत्थीअंबेडकरनगर में सेवानिवृत्त दरोगा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
Dharधार्मिकमध्य प्रदेश

बंकनाथ से बद्रीनाथ-केदारनाथ तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना

श्रद्धा और भक्ति के साथ तीर्थयात्रियों ने की यात्रा की शुरुआत, बंकनाथ मंदिर में लिया आशीर्वाद.... रिपोर्टर : दिलीप कुमरावत MobNo : 9179977597 मनावर। जिला धार।। भगवान बद्रीनाथ एवं…

बंकनाथ से बद्रीनाथ-केदारनाथ तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना
WhatsApp Facebook

श्रद्धा और भक्ति के साथ तीर्थयात्रियों ने की यात्रा की शुरुआत, बंकनाथ मंदिर में लिया आशीर्वाद….

रिपोर्टर : दिलीप कुमरावत MobNo : 9179977597

मनावर। जिला धार।। भगवान बद्रीनाथ एवं केदारनाथ के दर्शन की अभिलाषा लेकर क्षेत्र के विभिन्न गांवों के तीर्थयात्रियों का जत्था सोमवार को मनावर स्थित प्रसिद्ध बंकनाथ मंदिर से धार्मिक श्रद्धा एवं उत्साह के साथ रवाना हुआ। यात्रा पर रवाना होने से पूर्व सभी तीर्थयात्रियों ने बंकनाथ महादेव के मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया और सुखद एवं सफल यात्रा की कामना की।

तीर्थयात्रा में ग्राम वायल, अजंदा, आजंदीकोट, डोगरगांव, गुलाटी, मनावर एवं नानपुर सहित आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालु शामिल हैं। यात्रा को लेकर तीर्थयात्रियों में विशेष उत्साह और धार्मिक उमंग देखने को मिली। परिजनों एवं ग्रामीणों ने भी तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं देकर विदा किया।

यात्रा प्रारंभ होने से पहले बंकनाथ मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की आराधना की। इस दौरान वातावरण हर-हर महादेव, जय बद्रीनाथ एवं जय केदारनाथ के जयकारों से भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से यात्रा के दौरान सभी यात्रियों के स्वस्थ रहने, मार्ग में किसी प्रकार की परेशानी न आने तथा सकुशल दर्शन कर वापस लौटने की प्रार्थना की।

तीर्थयात्रियों ने बताया कि बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम की यात्रा उनके लिए केवल धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि आस्था, विश्वास और आध्यात्मिक अनुभूति का अवसर है। भगवान बद्रीनाथ के दर्शन तथा बाबा केदारनाथ के ज्योतिर्लिंग के दर्शन का लंबे समय से मन में संकल्प था, जिसे अब पूरा करने का अवसर मिला है।

श्रद्धालु हिमालय की कठिन यात्रा के बावजूद भगवान के प्रति अपनी अटूट आस्था के साथ धामों की ओर रवाना हुए। यात्रा के दौरान विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन एवं पूजा-अर्चना भी की जाएगी।

तीर्थयात्रियों के रवाना होने के अवसर पर परिजनों, मित्रों एवं ग्रामीणों ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर तथा शुभकामनाएं देकर विदाई दी।