मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
दीपावली पर रात्रि चौकीदारों के चेहरों पर बिखेरी खुशियाँ – युवा शक्ति संगम वेलफेयर फाउंडेशन की अनूठी पहलKarol Bagh Gaffar Market main Lagi AagKarol Bagh Gaffar Market main Lagi AagKarol Bagh Gaffar Market main Lagi AagKarol Bagh Gaffar Market main Lagi Aagकलेक्टर सिंगरौली श्री अंकित अस्थाना ने जिलेवासियों को धनतेरस, गोवर्धन पूजा, दीपावली एवं छठ पूजा की दी शुभकामनाएं।बड़वानी गांव की बेटी राजनंदिनी आवाशया ने मेहनत से हासिल की नई पहचान मेकअप आर्टिस्ट बनाकर सवाररही महिलाओं के सपने।धनतेरस पर बड़वानी के बाजारों में उमड़ी भीड़ खरीदारी का उत्साह।त्योहारो से पहले एक्शन मोड में अलीगढ़ पुलिस! SSP ने संभाली कमान, चण्डौस के बाजारों में किया पैदल गश्तग्राम पंचायत अक्षयपुरी बांदीकुई के सरपंच मीना देवी बैरवा नवनिर्वाचित ने कार्यभार ग्रहण कियादीपावली पर रात्रि चौकीदारों के चेहरों पर बिखेरी खुशियाँ – युवा शक्ति संगम वेलफेयर फाउंडेशन की अनूठी पहलKarol Bagh Gaffar Market main Lagi AagKarol Bagh Gaffar Market main Lagi AagKarol Bagh Gaffar Market main Lagi AagKarol Bagh Gaffar Market main Lagi Aagकलेक्टर सिंगरौली श्री अंकित अस्थाना ने जिलेवासियों को धनतेरस, गोवर्धन पूजा, दीपावली एवं छठ पूजा की दी शुभकामनाएं।बड़वानी गांव की बेटी राजनंदिनी आवाशया ने मेहनत से हासिल की नई पहचान मेकअप आर्टिस्ट बनाकर सवाररही महिलाओं के सपने।धनतेरस पर बड़वानी के बाजारों में उमड़ी भीड़ खरीदारी का उत्साह।त्योहारो से पहले एक्शन मोड में अलीगढ़ पुलिस! SSP ने संभाली कमान, चण्डौस के बाजारों में किया पैदल गश्तग्राम पंचायत अक्षयपुरी बांदीकुई के सरपंच मीना देवी बैरवा नवनिर्वाचित ने कार्यभार ग्रहण किया
Hamirpurउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

हमीरपुर :अतिवृष्टि से बर्बाद फसलों के मुआवजे की मांग, भाकियू ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

मौदहा से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट मौदहा, हमीरपुर। खराब मौसम और अतिवृष्टि के कारण खरीफ की फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकै…

हमीरपुर :अतिवृष्टि से बर्बाद फसलों के मुआवजे की मांग, भाकियू ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
WhatsApp Facebook

मौदहा से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा, हमीरपुर। खराब मौसम और अतिवृष्टि के कारण खरीफ की फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के कार्यकर्ताओं ने तहसील दिवस में उपजिलाधिकारी को तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

भाकियू टिकैत गुट के कार्यकर्ता कबीरुद्दीन, जयनारायण तिवारी, महेश कुमार तिवारी, रामबिहारी, शंकर, बद्दू और संतोष सहित एक दर्जन से अधिक किसान तहसील परिसर पहुंचे। किसानों ने बताया कि अतिवृष्टि के चलते खेतों में पानी भर जाने से उर्द, मूंग, मूंगफली, तिल सहित अन्य दलहन और तिलहन खरीफ फसलों को भारी नुकसान हुआ है। किसानों के अनुसार क्षेत्र में करीब 90 प्रतिशत बुवाई हो चुकी थी, लेकिन लगातार हुई बारिश से खेतों में पानी भरने के कारण फसलें बर्बाद हो गई हैं।

किसानों ने फसलों का स्थलीय सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की। इसके अलावा जनपद की गौशालाओं में बंद गोवंशों के लिए समुचित चारा-पानी एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने की मांग भी ज्ञापन में की गई।

किसानों ने बताया कि सिलौली गांव में खुले में घूम रहे अन्ना पशु बची हुई फसलों को भी नष्ट कर रहे हैं। उन्होंने अन्ना पशुओं को पकड़कर गौशाला में संरक्षित कराने की मांग की।

इस संबंध में उपजिलाधिकारी करनवीर सिंह ने बताया कि किसानों का ज्ञापन प्राप्त हुआ है। संबंधित मामलों की जांच कराकर शासन स्तर पर रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी।