मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
दीपावली पर रात्रि चौकीदारों के चेहरों पर बिखेरी खुशियाँ – युवा शक्ति संगम वेलफेयर फाउंडेशन की अनूठी पहलKarol Bagh Gaffar Market main Lagi AagKarol Bagh Gaffar Market main Lagi AagKarol Bagh Gaffar Market main Lagi AagKarol Bagh Gaffar Market main Lagi Aagकलेक्टर सिंगरौली श्री अंकित अस्थाना ने जिलेवासियों को धनतेरस, गोवर्धन पूजा, दीपावली एवं छठ पूजा की दी शुभकामनाएं।बड़वानी गांव की बेटी राजनंदिनी आवाशया ने मेहनत से हासिल की नई पहचान मेकअप आर्टिस्ट बनाकर सवाररही महिलाओं के सपने।धनतेरस पर बड़वानी के बाजारों में उमड़ी भीड़ खरीदारी का उत्साह।त्योहारो से पहले एक्शन मोड में अलीगढ़ पुलिस! SSP ने संभाली कमान, चण्डौस के बाजारों में किया पैदल गश्तग्राम पंचायत अक्षयपुरी बांदीकुई के सरपंच मीना देवी बैरवा नवनिर्वाचित ने कार्यभार ग्रहण कियादीपावली पर रात्रि चौकीदारों के चेहरों पर बिखेरी खुशियाँ – युवा शक्ति संगम वेलफेयर फाउंडेशन की अनूठी पहलKarol Bagh Gaffar Market main Lagi AagKarol Bagh Gaffar Market main Lagi AagKarol Bagh Gaffar Market main Lagi AagKarol Bagh Gaffar Market main Lagi Aagकलेक्टर सिंगरौली श्री अंकित अस्थाना ने जिलेवासियों को धनतेरस, गोवर्धन पूजा, दीपावली एवं छठ पूजा की दी शुभकामनाएं।बड़वानी गांव की बेटी राजनंदिनी आवाशया ने मेहनत से हासिल की नई पहचान मेकअप आर्टिस्ट बनाकर सवाररही महिलाओं के सपने।धनतेरस पर बड़वानी के बाजारों में उमड़ी भीड़ खरीदारी का उत्साह।त्योहारो से पहले एक्शन मोड में अलीगढ़ पुलिस! SSP ने संभाली कमान, चण्डौस के बाजारों में किया पैदल गश्तग्राम पंचायत अक्षयपुरी बांदीकुई के सरपंच मीना देवी बैरवा नवनिर्वाचित ने कार्यभार ग्रहण किया
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :जिलाधिकारी के निर्देश पर विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों का सघन निरीक्षण, लापरवाही पर 4 प्रधानाध्यापक निलंबित एवं 9 को कारण बताओ नोटिस

हमीरपुर :जिलाधिकारी के निर्देश पर विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों का सघन निरीक्षण, लापरवाही पर 4 प्रधानाध्यापक निलंबित एवं 9 को कारण बताओ नोटिस
WhatsApp Facebook

मौदहा से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट 

हमीरपुर।जनपद में प्राथमिक विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में शिक्षकों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं बच्चों की कम उपस्थिति तथा मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता को लेकर प्राप्त हो रही शिकायतों एवं मीडिया में प्रकाशित खबरों को जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल द्वारा गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों का सघन निरीक्षण कर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।

जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में बेसिक शिक्षा विभाग एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा जनपद में व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया गया। निरीक्षण के दौरान अगस्त माह में लापरवाही एवं अनियमितता पाए जाने पर 4 प्रधानाध्यापकों को निलंबित किया गया है, जबकि 9 प्रधानाध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी श्री अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता में लापरवाही पाए जाने वाले विद्यालयों में भी नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की गई है तथा संबंधितों को भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न होने की स्पष्ट चेतावनी दी गई है।

 

उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा सभी शिक्षकों एवं संबंधित अधिकारियों को विद्यालयों में शत-प्रतिशत शिक्षक उपस्थिति सुनिश्चित करने, बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने तथा मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।