
रिपोर्ट अजय कुमार गुप्ता
रवाराणसी/-एसडीएम राजातालाब शान्तुन कुमार सिनसिनवार अपने मुख्य पदों के साथ संभालेंगे एसडीएम न्यायिक का कार्यभार डीएम वाराणसी सत्येंद्र कुमार ने सौपा अतिरिक्त प्रभार।बीते 17 अगस्त 2026 को जारी हुआ था आदेश।आपको बता दे की बीते 17 जुलाई 2026 को एसडीएम न्यायिक के पद पर ज्योति सिंह को मिली थी तैनाती लेकिन पीसीएस स्थान्तरण सूची में एसडीएम न्याययिक राजातालाब ज्योति सिंह का भी नाम था और वह एसडीएम चित्रकूट के पद पर स्थान्तरित हो चुकी थी जिसके बाद 30 जुलाई 2026 को डीएम वाराणसी ने उन्हे रिलीव कर दिया तभी से यह पद रिक्त था 17 दिनों बाद एसडीएम राजातालाब को एसडीएम न्यायिक राजातालाब का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।वाराणसी जिला प्रशासन ने प्रशासनिक कार्यहित में एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है जिला मजिस्ट्रेट के कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार उप जिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।शान्तुन कुमार सिनसिनवार वर्तमान में उप जिलाधिकारी राजातालाब वाराणसी के पद पर कार्यरत थे।अब उन्हें अपने मौजूदा दायित्वों के साथ-साथ उप जिलाधिकारी (न्यायिक) राजातालाब वाराणसी के कार्यों का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।वही कुन्दन राज कपूर वर्तमान में उप जिलाधिकारी पिण्डरा वाराणसी के पद पर कार्यरत थे अब उन्हें अपने मौजूदा दायित्वों के साथ-साथ उप जिलाधिकारी (न्यायिक) पिण्डरा वाराणसी के कार्यों का भी दायित्व सौंपा गया है यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

