मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
बड़वानी में विकसित भारत संकल्प सभा सेवा संकल्प ज्योति यात्रा निकाली गई हजारों कार्यकर्ता और हितग्राही पहुंचे।नाना पाटेकर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि🌹🌹🌹👏नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, कार्डियक अरेस्ट ने ली जानबड़वानी में 25 अक्टूबर को माँ त्रिवेणी माता का विशाल भंडारा तैयारीयोग्य को लेकर समिति ने की बैठक शरद पूर्णिमा की रात में दूध की प्रसादी की मिलेगी।बड़वानी बिना डीजे शांतिपूर्वक झांकी पर हनुमान मण्डल का सम्मान,s,p, ने सोफा प्रशंसा पत्र।बड़वानी,, तलून के खाटू श्याम जी मंदिर में उमड़ा आस्था का सेलाब।विंध्य सेना ने एडवोकेट रोहित कुमार मोदनवाल का किया स्वागत, युवाओं से किया संवादपांढुर्णा जिले में प्रशासन सक्रिय: सांदीपनि स्कूलों के लिए 51 बसें, मतदाता सूची के लिए विशेष शिविर, जनगणना का प्रशिक्षण और अवैध शराब पर कार्रवाईपटेल कॉलोनी में विकास की नई राह, पेवर्स कार्य का शुभारंभस्वार में युवती के अपहरण-दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 वर्षीय आरोपी गिरफ्तारबड़वानी में विकसित भारत संकल्प सभा सेवा संकल्प ज्योति यात्रा निकाली गई हजारों कार्यकर्ता और हितग्राही पहुंचे।नाना पाटेकर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि🌹🌹🌹👏नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, कार्डियक अरेस्ट ने ली जानबड़वानी में 25 अक्टूबर को माँ त्रिवेणी माता का विशाल भंडारा तैयारीयोग्य को लेकर समिति ने की बैठक शरद पूर्णिमा की रात में दूध की प्रसादी की मिलेगी।बड़वानी बिना डीजे शांतिपूर्वक झांकी पर हनुमान मण्डल का सम्मान,s,p, ने सोफा प्रशंसा पत्र।बड़वानी,, तलून के खाटू श्याम जी मंदिर में उमड़ा आस्था का सेलाब।विंध्य सेना ने एडवोकेट रोहित कुमार मोदनवाल का किया स्वागत, युवाओं से किया संवादपांढुर्णा जिले में प्रशासन सक्रिय: सांदीपनि स्कूलों के लिए 51 बसें, मतदाता सूची के लिए विशेष शिविर, जनगणना का प्रशिक्षण और अवैध शराब पर कार्रवाईपटेल कॉलोनी में विकास की नई राह, पेवर्स कार्य का शुभारंभस्वार में युवती के अपहरण-दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :वरिष्ठ कोषाधिकारी कार्यालय में हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

हमीरपुर :वरिष्ठ कोषाधिकारी कार्यालय में हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
WhatsApp Facebook

मौदहा से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट 

हमीरपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शनिवार को कार्यालय वरिष्ठ कोषाधिकारी, हमीरपुर के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ कोषाधिकारी श्रीमती अंकिता सिंह द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। इसके उपरांत उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया गया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में वरिष्ठ कोषाधिकारी श्रीमती अंकिता सिंह ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आजादी असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष एवं बलिदान का परिणाम है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के मूल्यों को बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने कार्यालय के समस्त कार्मिकों से अपने शासकीय दायित्वों का ईमानदारी, पारदर्शिता एवं पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए जनहित एवं राष्ट्रहित में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

 

उन्होंने कहा कि शासकीय सेवाओं के माध्यम से आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करना राष्ट्र सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। सभी कार्मिकों को अपने कार्यों में कर्तव्यनिष्ठा, उत्तरदायित्व एवं अनुशासन बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए।

इस अवसर पर सहायक कोषाधिकारी श्री कौशल किशोर मिश्रा, लेखाकार श्री प्रेमी प्रजापति, श्री पवन कुमार विश्वकर्मा, रोकड़िया श्री अनुज सचान सहित कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।