मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
चंद्रशेखर आजाद नगर में धूम धाम से विसर्जित हुए भगवान एकदंताचंद्रशेखर आजाद नगर में धूम धाम से विसर्जित हुए भगवान एकदंताचंद्रशेखर आजाद नगर में धूम धाम से विसर्जित हुए भगवान एकदंताचंद्रशेखर आजाद नगर में धूम धाम से विसर्जित हुए भगवान एकदंताअंतरण विशुद्ध था भारत के देशभक्त थे पंडित दीनदयाल उपाध्यायहमीरपुर :मूसलाधार बारिश में भूमिहीन परिवार का आशियाना ढहा,घर गिरने से खुले आसमान के नीचे आया गरीब परिवार, मदद की दरकारहमीरपुर :भारी बारिश पर हावी रहा उत्साह,झमाझम बारिश के बीच सम्पन्न हुआ कंशवध, सांस्कृतिक कार्यक्रम और जागरण आयोजित*पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा पुलिस लाइन सभागार कक्ष में जनपद के समस्त थानों के मिशन शक्ति केन्द्र प्रभारी /मिशन शक्ति केन्द्र पर नियुक्त कर्मियों के साथ की गयी समीक्षा बैठक-*हिन्दी थाना ड्रमण्डगंज पुलिस द्वारा अवैध रूप से डीजल (पेट्रोलियम पदार्थ) का खरीद बिक्री करने व मुनाफाखोरी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार— September 26, 2026 12:58 pmસંકલ્પ ભૂમિ વડોદરા કાર્યક્રમचंद्रशेखर आजाद नगर में धूम धाम से विसर्जित हुए भगवान एकदंताचंद्रशेखर आजाद नगर में धूम धाम से विसर्जित हुए भगवान एकदंताचंद्रशेखर आजाद नगर में धूम धाम से विसर्जित हुए भगवान एकदंताचंद्रशेखर आजाद नगर में धूम धाम से विसर्जित हुए भगवान एकदंताअंतरण विशुद्ध था भारत के देशभक्त थे पंडित दीनदयाल उपाध्यायहमीरपुर :मूसलाधार बारिश में भूमिहीन परिवार का आशियाना ढहा,घर गिरने से खुले आसमान के नीचे आया गरीब परिवार, मदद की दरकारहमीरपुर :भारी बारिश पर हावी रहा उत्साह,झमाझम बारिश के बीच सम्पन्न हुआ कंशवध, सांस्कृतिक कार्यक्रम और जागरण आयोजित*पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा पुलिस लाइन सभागार कक्ष में जनपद के समस्त थानों के मिशन शक्ति केन्द्र प्रभारी /मिशन शक्ति केन्द्र पर नियुक्त कर्मियों के साथ की गयी समीक्षा बैठक-*हिन्दी थाना ड्रमण्डगंज पुलिस द्वारा अवैध रूप से डीजल (पेट्रोलियम पदार्थ) का खरीद बिक्री करने व मुनाफाखोरी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार— September 26, 2026 12:58 pmસંકલ્પ ભૂમિ વડોદરા કાર્યક્રમ
A2Z सभी खबर सभी जिले की

मिलावटी घी की आशंका पर खाद्य प्रतिष्ठानों में सघन जांच, 41.7 लीटर घी जब्त

मिलावटी घी की आशंका पर खाद्य प्रतिष्ठानों में सघन जांच, 41.7 लीटर घी जब्त
WhatsApp Facebook

डिंडौरी : 10 अगस्त,2026

डिंडौरी कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया द्वारा गठित टीम ने मानव स्वास्थय को ध्यान में रखते हुए जिले में दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट की आशंका के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच की। जांच के दौरान प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए तथा आवश्यकतानुसार जब्ती की कार्रवाई की गई।
जांच दल द्वारा भाई किशोर कुमार-मुकेश कुमार, मेन रोड डिंडौरी, गुरु नानक किराना पुरानी डिंडौरी एवं मीना सुपर बाजार, डिंडौरी का निरीक्षण किया गया। इसी क्रम में पुरानी डिंडौरी स्थित ’’साहू किराना स्टोर’’ से डीएफ गोल्ड काउ घी एवं औषधा ब्रांड घी की कुल ’’41.7 लीटर मात्रा’’, जिसकी अनुमानित कीमत ’’30,405 रुपये’’ है, जब्त की गई।
इसके अलावा नायब तहसीलदार समनापुर एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी द्वारा भी किराना दुकानों की जांच की गई। जांच दल ने ग्राम मानिकपुर स्थित रोहित किराना स्टोर एवं समनापुर स्थित संजय किराना स्टोर सहित कुल तीन किराना प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं उपलब्धता की जांच करते हुए आवश्यक कार्रवाई की गई।
जांच दल द्वारा संबंधित घी के नमूने संग्रहित कर जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजे जा रहे हैं। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन द्वारा आमजन के स्वास्थय को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं मिलावट के विरुद्ध जांच एवं कार्रवाई लगातार जारी रखने की बात कही गई है। इस दौरान एसडीएम डिंडौरी श्री रामबाबू देवांगन, तहसीलदार श्री शशांक शेण्डे सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

किराना स्टोर सहित कुल तीन किराना प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं उपलब्धता की जांच करते हुए आवश्यक कार्रवाई की गई।