
रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
मनावर (धार)। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) मनावर इकाई द्वारा मंगलवार को राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शासकीय महाविद्यालय मनावर के प्राध्यापकों को भारतीय राष्ट्रीय ध्वज भेंट कर तिरंगे के सम्मान एवं राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया गया।
एनएसयूआई मनावर तहसील अध्यक्ष जीशान खान ने बताया कि 22 जुलाई 1947 को संविधान सभा ने भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को औपचारिक रूप से अपनाया था। इसी ऐतिहासिक दिवस की स्मृति में संगठन द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में अली, शोभाराम मंडलोई, दीपक अनारे, लालू ठाकुर, देवनारायण मुवेल, नावेद मंसूरी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, उसकी गरिमा बनाए रखने तथा देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

