मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
1204 बूथों पर सुनी गई प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’, स्वच्छता, पर्यावरण और नशामुक्ति का दिया संदेशअनंत चौदस पर मनावर में 13 से अधिक झांकियां, तड़के तक सड़कों पर रहा उत्सवअनंत चतुर्दशी चल समारोह की झांकियों का सम्मानसेवा, स्वच्छता पखवाड़ा के तहत शारदा टेकरी में चला व्यापक स्वच्छता अभियान ,श्रमदान कर दिया स्वच्छता एवं जनजागरूकता का संदेशपुलिस की त्वरित कार्यवाही से लापता 6 वर्षीय बालिका सकुशल बरामद, चौकी विक्रमपुर पुलिस की तत्परता से परिजनों को मिली राहतअमझेरा जैन तीर्थ को मिलेगा भव्य स्वरूप, पत्थरों पर शुरू हुई बारीक नक्काशीभाजपा जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित जिला अध्यक्ष चमरू नेताम ने किया संबोधितसिंघाना में तहसील पत्रकार संघ मनावर की बैठकनिमाड़-मालवा के रेल सपने को मिली नई रफ्तारचुनाव आयोग और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने से पहले तथ्यों की जांच करे कांग्रेस : चंचल पाटीदार1204 बूथों पर सुनी गई प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’, स्वच्छता, पर्यावरण और नशामुक्ति का दिया संदेशअनंत चौदस पर मनावर में 13 से अधिक झांकियां, तड़के तक सड़कों पर रहा उत्सवअनंत चतुर्दशी चल समारोह की झांकियों का सम्मानसेवा, स्वच्छता पखवाड़ा के तहत शारदा टेकरी में चला व्यापक स्वच्छता अभियान ,श्रमदान कर दिया स्वच्छता एवं जनजागरूकता का संदेशपुलिस की त्वरित कार्यवाही से लापता 6 वर्षीय बालिका सकुशल बरामद, चौकी विक्रमपुर पुलिस की तत्परता से परिजनों को मिली राहतअमझेरा जैन तीर्थ को मिलेगा भव्य स्वरूप, पत्थरों पर शुरू हुई बारीक नक्काशीभाजपा जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित जिला अध्यक्ष चमरू नेताम ने किया संबोधितसिंघाना में तहसील पत्रकार संघ मनावर की बैठकनिमाड़-मालवा के रेल सपने को मिली नई रफ्तारचुनाव आयोग और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने से पहले तथ्यों की जांच करे कांग्रेस : चंचल पाटीदार
A2Z सभी खबर सभी जिले की

गुप्त नवरात्रि की अष्टमी पर विद्यार्थियों को मिली पाठ्य सामग्री की सौगात

गुप्त नवरात्रि की अष्टमी पर विद्यार्थियों को मिली पाठ्य सामग्री की सौगात
WhatsApp Facebook




रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार ।। गुप्त नवरात्रि की अष्टमी के पावन अवसर पर प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. बी.एल. खांगर एवं उनके सुपुत्र सॉफ्टवेयर इंजीनियर अभिनव (गोलू) खांगर ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए शासकीय प्राथमिक विद्यालय बयड़ीपुरा, देवगढ़ (संकुल गणपुर) के विद्यार्थियों को आकर्षक एवं उपयोगी पाठ्य सामग्री वितरित की।

भारतीय संस्कृति में बच्चों को ईश्वर का स्वरूप माना गया है। ऐसे में गुप्त नवरात्रि जैसे पवित्र पर्व पर बच्चों की सेवा और शिक्षा के लिए सहयोग को विशेष महत्व दिया जाता है। इसी भावना के साथ बड़वानी में पिछले 50 वर्षों से स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे डॉ. खांगर परिवार ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए यह पहल की।

शैक्षणिक सत्र की शुरुआत में नई अध्ययन सामग्री मिलने से बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ दिखाई दिया। विद्यार्थियों ने भी इस सहयोग के लिए डॉ. खांगर परिवार का आभार व्यक्त किया।

विद्यालय के शाला प्रभारी राजेश बैरागी एवं शिक्षक हरिओम पाटीदार ने डॉ. खांगर और अभिनव खांगर की इस सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक संदेश देते हैं। उन्होंने विद्यालय परिवार की ओर से दोनों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

शिक्षा के प्रति सराहनीय पहल…

अवसर: गुप्त नवरात्रि की अष्टमी
स्थान: शासकीय प्राथमिक विद्यालय, बयड़ीपुरा देवगढ़ (संकुल गणपुर)
सहयोगकर्ता: डॉ. बी.एल. खांगर एवं अभिनव (गोलू) खांगर
वितरण: विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री
उद्देश्य: शिक्षा को प्रोत्साहन एवं सामाजिक सेवा
कैप्शन: गुप्त नवरात्रि की अष्टमी पर शासकीय प्राथमिक विद्यालय बयड़ीपुरा देवगढ़ के विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री वितरित करते डॉ. बी.एल. खांगर एवं अभिनव खांगर।