मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
मथुरा में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन और आशीर्वाद समारोह, विपक्ष पर बरसे भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक राजेश चौधरीसरस्वती शिशु मंदिर सुबखार में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम*मालाखेड़ी को मिली विद्युत सौगात, 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण*हमीरपुर :मकान कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायलसड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर लगाएं संकेतक बोर्ड एवं रेडियमः कलेक्टरहमीरपुर :कंस मेला स्थल का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखीजौनपुर: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस का कड़ा प्रहार, एक ही दिन में 989 वाहनों का चालानअखंड भारत न्यूजअखंड भारत न्यूजबेटी की शादी के लिए 4 लाख की मदद का झांसा देकर 16 हजार रुपये ठगे, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहारमथुरा में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन और आशीर्वाद समारोह, विपक्ष पर बरसे भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक राजेश चौधरीसरस्वती शिशु मंदिर सुबखार में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम*मालाखेड़ी को मिली विद्युत सौगात, 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण*हमीरपुर :मकान कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायलसड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर लगाएं संकेतक बोर्ड एवं रेडियमः कलेक्टरहमीरपुर :कंस मेला स्थल का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखीजौनपुर: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस का कड़ा प्रहार, एक ही दिन में 989 वाहनों का चालानअखंड भारत न्यूजअखंड भारत न्यूजबेटी की शादी के लिए 4 लाख की मदद का झांसा देकर 16 हजार रुपये ठगे, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार
A2Z सभी खबर सभी जिले की

विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों को लेकर पटेल फार्म हाउस पर हुई महत्वपूर्ण बैठक

विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों को लेकर पटेल फार्म हाउस पर हुई महत्वपूर्ण बैठक
WhatsApp Facebook

विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों को लेकर पटेल फार्म हाउस पर हुई महत्वपूर्ण बैठक

आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल के नेतृत्व में हुई चर्चादीपक शर्मा की रिपोर्ट

अलीराजपुर। आगामी विश्व आदिवासी दिवस (9 अगस्त) के आयोजन को लेकर आज पटेल फार्म हाउस पर आदिवासी विकास परिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री महेश पटेल ने की।

बैठक में विश्व आदिवासी दिवस को भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से मनाने के लिए विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपराओं, अधिकारों एवं सामाजिक एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। साथ ही अधिक से अधिक समाजजनों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस आदिवासी समाज के गौरव, अस्मिता, संस्कृति और अधिकारों का प्रतीक है। यह दिन हमें अपने महापुरुषों के संघर्ष, बलिदान और सामाजिक योगदान को याद करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से 9 अगस्त के कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि विश्व आदिवासी दिवस पर विशाल रैली, सांस्कृतिक कार्यक्रम, समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान एवं युवाओं के लिए विशेष आयोजन किए जाएंगे। इसके लिए विभिन्न समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

बैठक में सरपंच कैलाश चौहान, सरपंच अंगर सिंह चौहान, मालसिंह चौहान, राजू भाई चौहान, जयेन्द्र खरत, विक्की भाई, संजू, पिंटू कनेश, लालू भाई सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अंत में सभी उपस्थितजनों ने विश्व आदिवासी दिवस को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने का संकल्प लिया।

“जल, जंगल, जमीन और आदिवासी संस्कृति की रक्षा तथा समाज की एकता को मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है।” – महेश पटेल