A2Z सभी खबर सभी जिले की

आग की घटना में जनरेटर सेट पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त

साइबर थाना परिसर में शुक्रवार दोपहर जनरेटर सेट में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी

जहानाबाद। जिला मुख्यालय स्थित साइबर थाना परिसर में शुक्रवार दोपहर जनरेटर सेट में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पुराने प्रखंड परिसर में संचालित साइबर थाना में शुक्रवार दोपहर बिजली आपूर्ति बाधित होने के बाद जनरेटर सेट चालू किया गया था। करीब 20 मिनट तक संचालन के बाद अचानक जनरेटर से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते उसमें आग लग गई। जनरेटर में आग लगते ही थाना परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। समय रहते कार्रवाई होने से आग को अन्य हिस्सों में फैलने से रोक लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया। आग की घटना में जनरेटर सेट पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। इसके कारण फिलहाल उसका संचालन संभव नहीं है। इससे साइबर थाना की बिजली बैकअप व्यवस्था प्रभावित हो गई है। जनरेटर के जल जाने के बाद भीषण गर्मी के बीच साइबर थाना में कार्यरत अधिकारियों और कर्मियों के सामने बिजली बैकअप की समस्या खड़ी हो गई है। ऐसे में नियमित कार्यों के संचालन पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

Related Articles
Show More
Back to top button