A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :समाधान समारोह के प्रचार वाहन को जनपद न्यायाधीश ने दिखाई हरी झंडी

हमीरपुर से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर। माननीय जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हमीरपुर मनोज कुमार राय ने मंगलवार को जिला न्यायालय परिसर से “समाधान समारोह” (विशेष लोक अदालत) के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव वंदना अग्रवाल ने बताया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के तत्वावधान में 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026 को विशेष लोक अदालत “समाधान समारोह” का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य आपसी सहमति, संवाद एवं सौहार्दपूर्ण समझौते के माध्यम से लंबित वादों का त्वरित, सरल और प्रभावी निस्तारण करना है।उन्होंने बताया कि प्रचार वाहन जनपद के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को विशेष लोक अदालत के महत्व की जानकारी देगा तथा पात्र वादकारियों को अपने मामलों का आपसी सहमति से निस्तारण कराने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने अधिवक्ताओं, वादकारियों और आमजन से इस अभियान में सक्रिय सहभागिता कर न्याय को अधिक सुलभ बनाने की अपील की।इस अवसर पर जनपद के न्यायिक अधिकारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी एवं कर्मचारी, अधिवक्तागण, पैरालीगल वालंटियर्स तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button