मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
उफनाई पीलाखार नदी, तेज कटान के बीच नदी किनारे खड़े पावर ग्रिड पोल पर मंडराया खतरा!सिंगरौली: क्षतिग्रस्त एसडाईक में फ्लाईएश निस्तारण पर कलेक्टर की सख्ती—तत्काल रोक, दूसरे एसडाईक में होगी व्यवस्था।अपनी सरकार के खिलाफ बैठे बीजेपी नेताओं का धरना समाप्त हुआसीतापुर nh43 की दुर्दशा को लेकर दहाडे अमरजीत भगत,नेशनल लोक अदालत के प्रचार प्रसार वाहन को किया रवाना ,*पंचायत सहायकों का हल्ला बोल: 30 हजार मानदेय और स्थायीकरण की मांग, नहीं मानी तो लखनऊ में महाधरना और काम ठप!*बिहार मुजफ्फरपुर शिवहर सीतामढ़ी बीच के खबरबलराम कृषि महोत्सव में 700 से अधिक किसानों ने लिया भागचंद्रशेखर आजाद नगर:- सरकार से भाषण नहीं कागजात चाहिएसंत रविदास जयंती पर निकली कलश वंदन यात्रा, समरसता का दिया संदेशउफनाई पीलाखार नदी, तेज कटान के बीच नदी किनारे खड़े पावर ग्रिड पोल पर मंडराया खतरा!सिंगरौली: क्षतिग्रस्त एसडाईक में फ्लाईएश निस्तारण पर कलेक्टर की सख्ती—तत्काल रोक, दूसरे एसडाईक में होगी व्यवस्था।अपनी सरकार के खिलाफ बैठे बीजेपी नेताओं का धरना समाप्त हुआसीतापुर nh43 की दुर्दशा को लेकर दहाडे अमरजीत भगत,नेशनल लोक अदालत के प्रचार प्रसार वाहन को किया रवाना ,*पंचायत सहायकों का हल्ला बोल: 30 हजार मानदेय और स्थायीकरण की मांग, नहीं मानी तो लखनऊ में महाधरना और काम ठप!*बिहार मुजफ्फरपुर शिवहर सीतामढ़ी बीच के खबरबलराम कृषि महोत्सव में 700 से अधिक किसानों ने लिया भागचंद्रशेखर आजाद नगर:- सरकार से भाषण नहीं कागजात चाहिएसंत रविदास जयंती पर निकली कलश वंदन यात्रा, समरसता का दिया संदेश
A2Z सभी खबर सभी जिले की

19 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

19 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
WhatsApp Facebook

हरे कृष्णा टीम एवं सकल हिंदू समाज द्वारा तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं से अधिकाधिक सहभागिता की अपील….

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर, धार। हरे कृष्णा टीम एवं सकल हिंदू समाज के तत्वावधान में भगवान श्री जगन्नाथ की द्वितीय वर्ष में भव्य रथयात्रा का आयोजन 19 जुलाई 2026 रविवार को किया गया है। रथयात्रा का शुभारंभ बंकनाथ अटल दरबार मंदिर से दोपहर 3:30 बजे होगा। आयोजन समिति ने नगरवासियों एवं क्षेत्र के श्रद्धालुओं से धर्म, संस्कृति और आस्था के इस महापर्व में परिवार सहित शामिल होने का आग्रह किया है।

रथयात्रा में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं देवी सुभद्रा सुसज्जित रथों में विराजमान होकर नगर भ्रमण करेंगे। श्रद्धालुओं को भगवान के दर्शन, रथ की रस्सी खींचने तथा पुण्य लाभ प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन, पुष्पवर्षा एवं भक्तिमय वातावरण आकर्षण का केंद्र रहेगा।

आयोजन समिति के अनुसार रथयात्रा का शुभारंभ बंकनाथ अटल दरबार मंदिर से होगा। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों क्रांति चौराहा, सनन चौराहा, अंबेडकर चौराहा, मेला मैदान, शंकर मंदिर (ग्रीड रोड), गांधी चौराहा, सदर बाजार मेन रोड, क्रांति चौपाटी, मालवी चौपाटी, गणेश चौपाटी, नरसिंह मंदिर, दनादन चौपाटी से होते हुए पुनः श्री बंकनाथ मंदिर पहुंचेगी। जहां महा आरती के साथ समापन होगा। इस अवसर पर महा प्रसादी का वितरण किया जाएगा।

आयोजक समिति ने सभी सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारी संगठनों सहित नगरवासियों से रथयात्रा का भव्य स्वागत करने तथा अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता निभाकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।