मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
बड़वानी जिले के,ग्राम,करी पिपलाज से नीरज पटेल द्वारा एलर्जी दमा अस्थमा की आयुर्वेदिक औषधि का वितरण।हमीरपुर :मंडी सुमेरपुर में अव्यवस्थाओं पर डीएम नाराज, सुधार के निर्देशमिशन शक्ति के तहत जनपद औरैया पुलिस द्वारा महिलाओं को किया गया जागरूकमिशन शक्ति के तहत जनपद औरैया पुलिस द्वारा महिलाओं को किया गया जागरूकमिशन शक्ति के तहत जनपद औरैया पुलिस द्वारा महिलाओं को किया गया जागरूकमिशन शक्ति के तहत जनपद औरैया पुलिस द्वारा महिलाओं को किया गया जागरूकमिशन शक्ति के तहत जनपद औरैया पुलिस द्वारा महिलाओं को किया गया जागरूकमिशन शक्ति के तहत जनपद औरैया पुलिस द्वारा महिलाओं को किया गया जागरूकसमाजसेवी संस्था एक विचित्र पहल के पदाधिकारी द्वारा जिलाधिकारी औरैया को दिया पांच सूत्री ज्ञापनबरेली आंवला में धान खरीद और खाद-बीज की कमी पर भाकियू टिकैत की चेतावनी, समस्याएं हल न होने पर अधिकारियों का घेराव और धरने की बात कहीबड़वानी जिले के,ग्राम,करी पिपलाज से नीरज पटेल द्वारा एलर्जी दमा अस्थमा की आयुर्वेदिक औषधि का वितरण।हमीरपुर :मंडी सुमेरपुर में अव्यवस्थाओं पर डीएम नाराज, सुधार के निर्देशमिशन शक्ति के तहत जनपद औरैया पुलिस द्वारा महिलाओं को किया गया जागरूकमिशन शक्ति के तहत जनपद औरैया पुलिस द्वारा महिलाओं को किया गया जागरूकमिशन शक्ति के तहत जनपद औरैया पुलिस द्वारा महिलाओं को किया गया जागरूकमिशन शक्ति के तहत जनपद औरैया पुलिस द्वारा महिलाओं को किया गया जागरूकमिशन शक्ति के तहत जनपद औरैया पुलिस द्वारा महिलाओं को किया गया जागरूकमिशन शक्ति के तहत जनपद औरैया पुलिस द्वारा महिलाओं को किया गया जागरूकसमाजसेवी संस्था एक विचित्र पहल के पदाधिकारी द्वारा जिलाधिकारी औरैया को दिया पांच सूत्री ज्ञापनबरेली आंवला में धान खरीद और खाद-बीज की कमी पर भाकियू टिकैत की चेतावनी, समस्याएं हल न होने पर अधिकारियों का घेराव और धरने की बात कही
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :प्रेम प्रसंग के विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई का गला रेता, मौत से गांव में सनसनी

हमीरपुर :प्रेम प्रसंग के विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई का गला रेता, मौत से गांव में सनसनी
WhatsApp Facebook

हमीरपुर से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर। राठ थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई। ग्राम ज्ञान श्याबरी में छोटे भाई ने कथित रूप से बड़े भाई की धारदार हथियार (बांका) से गला रेतकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान श्याम बिहारी पुत्र स्वर्गीय स्वामीदीन के रूप में हुई है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना के पीछे कथित रूप से एक महिला से जुड़े प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि छोटे भाई हरदयाल पुत्र स्वर्गीय स्वामीदीन ने बड़े भाई को कथित रूप से महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख आपा खो दिया, जिसके बाद दोनों भाइयों के बीच विवाद हुआ और हरदयाल ने धारदार हथियार से हमला कर श्याम बिहारी की हत्या कर दी।घटना की सूचना मिलते ही राठ थाना पुलिस और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस हत्या से पूरे गांव में दहशत और सनसनी का माहौल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।