
*कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और पुष्पवर्षा कर किया स्वागत, केक काटकर दी बधाई*

भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल खापरखेड़ा में सभी के प्रिय मार्गदर्शक, वरिष्ठ भाजपा नेता *डब्ल्यू भैया उर्फ नवनीत नागपाल* का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम की शुरुआत डब्ल्यू भैया के आगमन पर *आतिशबाजी और पुष्पवर्षा* कर भव्य स्वागत के साथ हुई। ग्राम के युवा सरपंच एवं मंडल उपाध्यक्ष *सुलभ गोयदानी* ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर अभिनंदन किया। इसके पश्चात डब्ल्यू भैया ने सभी कार्यकर्ताओं के साथ *केक काटकर अपना जन्मदिन* मनाया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को संगठन को और मजबूत करने तथा समाज सेवा में समर्पित भाव से कार्य करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
*उपस्थित रहे प्रमुख पदाधिकारी*इस अवसर पर *भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजाभैया पटेल, नगर मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष सुलभ गोयदानी, पवन बालिया, अजा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष खुशीलाल, जिला मीडिया प्रभारी नरेन्द्र बाल्मीक, कैलाश पटेल, बसंत पटेल, महेन्द्र विश्वकर्मा, नर्मदा मेहरा, ललित विश्वकर्मा, मूलचंद पाल, ब्रजेश मोगिया, योगेश बाथरे, प्रेमशंकर अहिरवार* सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।सम्पूर्ण वातावरण “डब्ल्यू भैया जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा।
