मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
बड़वानी में सुरों की महफिल,, महेंद्र कपूर फेंश क्लब का 18, आयोजनफकीरबगान में मुहल्लावासियों ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’सरकारी बैंकों की देश भर मे हड़तालजौनपुर: भारी बारिश व जलभराव के चलते कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल कल बंद, DM के निर्देश पर BSA का आदेशजौनपुर में खाकी पर हमला: जांच करने गए पुलिसकर्मियों पर पथराव, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा; बाइक और मोबाइल तोड़ेबाबा मुक्तेश्वरपुरी गौशाला के चुनाव कार्यक्रम में संशोधन, 4 अक्टूबर को होगा मतदानजौनपुर में सनसनी: ढाई माह से लापता लाइब्रेरी संचालक का पेड़ से लटका मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोपबेलपा पंडित से राम प्रकाश द्विवेदी ने अंतरराष्ट्रीय पुत्री दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं पूरी देश की पुत्रियों को दी।कोबेलपा पंडित से राम प्रकाश द्विवेदी ने अंतरराष्ट्रीय पुत्री दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं पूरी देश की पुत्रियों को दी।कोघघरी में मां दुर्गा पूजा और आदर्श रामलीला मंचन को लेकर के बैठक बुलाई गईबड़वानी में सुरों की महफिल,, महेंद्र कपूर फेंश क्लब का 18, आयोजनफकीरबगान में मुहल्लावासियों ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’सरकारी बैंकों की देश भर मे हड़तालजौनपुर: भारी बारिश व जलभराव के चलते कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल कल बंद, DM के निर्देश पर BSA का आदेशजौनपुर में खाकी पर हमला: जांच करने गए पुलिसकर्मियों पर पथराव, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा; बाइक और मोबाइल तोड़ेबाबा मुक्तेश्वरपुरी गौशाला के चुनाव कार्यक्रम में संशोधन, 4 अक्टूबर को होगा मतदानजौनपुर में सनसनी: ढाई माह से लापता लाइब्रेरी संचालक का पेड़ से लटका मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोपबेलपा पंडित से राम प्रकाश द्विवेदी ने अंतरराष्ट्रीय पुत्री दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं पूरी देश की पुत्रियों को दी।कोबेलपा पंडित से राम प्रकाश द्विवेदी ने अंतरराष्ट्रीय पुत्री दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं पूरी देश की पुत्रियों को दी।कोघघरी में मां दुर्गा पूजा और आदर्श रामलीला मंचन को लेकर के बैठक बुलाई गई
A2Z सभी खबर सभी जिले की

जेसीज हायर सेकेंडरी स्कूल में तीन दिवसीय शैक्षणिक कार्यशाला का आयोजन

WhatsApp Facebook

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जेसीज हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षकों के शैक्षणिक एवं व्यावसायिक विकास के उद्देश्य से तीन दिवसीय शिक्षक शैक्षणिक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ संस्था समिति के अध्यक्ष दिनेश पाटीदार द्वारा माँ सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात संस्था के सचिव मनोहर जैन ने उद्बोधन देते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि एवं प्रशिक्षक का परिचय संस्था के कोषाध्यक्ष अखिलेश जायसवाल द्वारा प्रस्तुत किया गया। विद्यालय प्राचार्य प्रियांक प्रवासी ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों एवं शिक्षकों का स्वागत किया तथा कार्यशाला के उद्देश्यों से अवगत कराया। तीन दिवसीय कार्यशाला के दौरान शिक्षकों को नवीन शिक्षण तकनीकों, प्रभावी अध्यापन विधियों एवं कक्षा प्रबंधन से संबंधित विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यशाला के अंतिम दिवस अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक प्रशिक्षक एवं शिक्षा विशेषज्ञ सरजीव पटेल ने विशेष सत्र को संबोधित किया। उन्होंने शिक्षकों को आधुनिक शिक्षा प्रणाली, नवाचार आधारित शिक्षण तकनीकों एवं विद्यार्थियों में सीखने की रुचि विकसित करने के प्रभावी उपायों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया। उनके प्रेरणादायी विचारों एवं प्रस्तुति को उपस्थित शिक्षकों द्वारा अत्यंत सराहा गया। कार्यशाला के दौरान सक्रिय सहभागिता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए श्रीमती माया पाटीदार, श्रीमती ज्योति खेड़े एवं हितेश देवड़ा को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त विद्यालय में अनुशासन, नियमित उपस्थिति तथा समयपालन के लिए संस्था द्वारा मुख्य अतिथि के माध्यम से श्रीमती शिवानी चौहान, सुश्री अनीता मौर्य, श्रीमती माया पाटीदार, श्रीमती ममता शर्मा, सुश्री गायत्री परमार, सुश्री निकिता चौहान एवं श्री गणेश पाटीदार को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन गणेश पाटीदार एवं श्रीमती नूपुर राठौर द्वारा किया गया। अंत में श्रीमती प्रतिभा जाधव ने अतिथियों एवं उपस्थित सभी शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार की कार्यशालाएँ शिक्षकों के ज्ञान एवं कौशल में वृद्धि कर विद्यार्थियों को और अधिक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगी।