मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
सेना महेश पटेल ने महिलाओं व श्रद्धालुओं के साथ किया गरबा DEEPAK SHARMA CORRESPONDENTडिंडोरी: जिला संस्कृति महोत्सव में सरस्वती शिशु मंदिर के 30 भैया-बहिन विजेतायूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर सवर्ण समाज की विशाल रैली – जिला मुख्यालय में उमड़ा जनसमूह, स्वामी आशुतोष जी महाराज के नेतृत्व में निकली रैलीहमीरपुर :जिला स्तरीय सीनियर बालक हॉकी चयन ट्रायल में 06 खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन ट्रायल हेतु चयनजनपद औरैया में विद्युत विभाग उपखंड अधिकारी अजय कुमार एवं अरविंद कुमार द्वारा किया गया विशाल भंडारे का आयोजन आयोजनहमीरपुर :मौदहा में बंद मकान का ताला तोड़कर डेढ़ लाख का सामान चोरी करने का आरोपहमीरपुर :बहू पर चार परिजनों को नींद की गोलियां खिलाने का आरोप, हालत बिगड़ी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मामला, सीएचसी से चारों को जिला अस्पताल किया गया रेफरदाढ़ीराम रोड आज भी अधूरी 12 साल से हर बार “अगला महीना” कब आएगा? पंडरी गांव की जनता सड़क निर्माण की मांग को लेकर इंतजार में।पूजा करमा धरमा की हार्दिक शुभकामनाएं।बंकनाथ अटल दरबार में सेवा यात्रियों ने किए दर्शन-पूजनसेना महेश पटेल ने महिलाओं व श्रद्धालुओं के साथ किया गरबा DEEPAK SHARMA CORRESPONDENTडिंडोरी: जिला संस्कृति महोत्सव में सरस्वती शिशु मंदिर के 30 भैया-बहिन विजेतायूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर सवर्ण समाज की विशाल रैली – जिला मुख्यालय में उमड़ा जनसमूह, स्वामी आशुतोष जी महाराज के नेतृत्व में निकली रैलीहमीरपुर :जिला स्तरीय सीनियर बालक हॉकी चयन ट्रायल में 06 खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन ट्रायल हेतु चयनजनपद औरैया में विद्युत विभाग उपखंड अधिकारी अजय कुमार एवं अरविंद कुमार द्वारा किया गया विशाल भंडारे का आयोजन आयोजनहमीरपुर :मौदहा में बंद मकान का ताला तोड़कर डेढ़ लाख का सामान चोरी करने का आरोपहमीरपुर :बहू पर चार परिजनों को नींद की गोलियां खिलाने का आरोप, हालत बिगड़ी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मामला, सीएचसी से चारों को जिला अस्पताल किया गया रेफरदाढ़ीराम रोड आज भी अधूरी 12 साल से हर बार “अगला महीना” कब आएगा? पंडरी गांव की जनता सड़क निर्माण की मांग को लेकर इंतजार में।पूजा करमा धरमा की हार्दिक शुभकामनाएं।बंकनाथ अटल दरबार में सेवा यात्रियों ने किए दर्शन-पूजन
A2Z सभी खबर सभी जिले की

जवाहर वार्ड में UCC के समर्थन में जन-जागरण अभियान, घर-घर पहुंचकर नागरिकों से मांगा समर्थन

जवाहर वार्ड में UCC के समर्थन में जन-जागरण अभियान, घर-घर पहुंचकर नागरिकों से मांगा समर्थन
WhatsApp Facebook

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश


जवाहर वार्ड में UCC के समर्थन में जन-जागरण अभियान, घर-घर पहुंचकर नागरिकों से मांगा समर्थन


पांढुर्णा। मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू किए जाने के समर्थन में पांढुर्णा के जवाहर वार्ड में व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान वार्ड पार्षद दुर्गेश उईके ने वार्डवासियों से संपर्क कर उन्हें UCC के महत्व और उद्देश्य की जानकारी दी तथा प्रदेश सरकार के आधिकारिक पोर्टल पर अपना समर्थन दर्ज कराने की अपील की।


जनसंपर्क अभियान के तहत घर-घर जाकर नागरिकों को पाम्पलेट वितरित किए गए, जिनमें समान नागरिक संहिता के लाभ, इसकी आवश्यकता और समाज पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों की जानकारी दी गई। पार्षद दुर्गेश उईके ने बताया कि समान नागरिक संहिता का उद्देश्य सभी नागरिकों के लिए समान नागरिक कानून की व्यवस्था सुनिश्चित करना तथा सामाजिक समरसता और समानता को बढ़ावा देना है।
अभियान के दौरान नागरिकों को UCC से संबंधित विभिन्न जानकारियां प्रदान की गईं तथा उनके सवालों का समाधान भी किया गया। वार्डवासियों से मध्यप्रदेश शासन के आधिकारिक UCC पोर्टल ucc.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरने और अपने सुझाव एवं समर्थन दर्ज कराने का आग्रह किया गया।


पार्षद उईके ने बताया कि यह पोर्टल जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने का एक पारदर्शी माध्यम है, जिसके माध्यम से नागरिक अपने विचार और सुझाव शासन तक पहुंचा सकते हैं। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में नागरिकों ने रुचि दिखाई और UCC के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
इस जन-जागरण अभियान का उद्देश्य नागरिकों को जागरूक करना तथा उन्हें शासन की इस पहल में सहभागी बनाना है